बीजेपी विधायक बोले- पिता ने सोनिया को अपना बनाया, राहुल सपना को बना लें अपना
Lok Sabha Election 2019: बीजेपी विधायक बोले- पिता ने सोनिया को अपना बनाया, राहुल सपना को बना लें अपना जनसत्ता ऑनलाइन March 24, 2019 2:14 PM भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। Lok Sabha Election 2019: जानीमानी हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने तंज किया है। उत्तर प्रदेश के बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपना चौधरी की तुलना कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी से कर डाली। उन्होंने कहा कि दोनों का कल्चर और पेशा एक ही है। जैसे राहुल गांधी के पिता जी ने सोनिया जी को अपना बना लिया था, वैसे ही वे भी सपना को अपना बना लें। भाजपा विधायक ने कहा, “ये बड़ी अच्छी बात है। भाई, अपने राहुल जी भी कुल परंपरा को आगे बढ़ाएं, ये अच्छी बात है। उनकी माता जी भी इटली में इसी पेशे से थीं, आज सपना को भी उन्होंने अपना बना लिया। मैं तो धन्यवाद दूंगा राहुल जी को कि जैसे आपके पिता जी ने सोनिया जी को अपना बना लिया, आप भी आज भारत की राजनीति में सपना को अपना बना कर के राजनीतिक नई पारी की शुरुआत करें। इसके लिए आपको साधुवाद, लेकिन भारत की जनता कभी भी नर्तकी को देश चलाने की इजाजत नहीं देती।” #WATCH BJP MLA Surendra Singh on dancer Sapna Chaudhary joins Congress: Rahul ji ki Mata ji bhi Italy mein isi peshe se thi.
Jaise aapke pitaji ne Sonia ji ko apna bana liya tha, aap bhi Sapna ko apna banaye.Sabse acchi baat hai saas aur bahu ek hi peshe aur culture se rahengi pic.twitter.com/HK5XCWcuL6सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा, “देश चलाने की जिम्मेदारी मोदी जी जैसे चरित्रवान नेता के हाथों में होगी। नर्तकी के आने से भारतीय राजनीति में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। मुझे खुशी है कि अब राहुल जी नेताओं पर से भरोसा उठा कर के नर्तकी पर भरोसा करना चालू कर दिए। सबसे अच्छी बात तो ये है कि अब सास और बहू दोनों की एक ही कल्चर और पेशे से रहेंगी तो कांग्रेस जी जो कमान है वह एक स्वरूप, एक रूप और एक नक्शे से संचालित होगा।” सूत्रों के अनुसार, सपना ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर के नयी दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ऐसी खबरें हैं कि वह मथुरा से हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं, हालांकि कांग्रेस के सूत्रों ने फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मूल रूप से हरियाणा निवासी सपना के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्वागतLok Sabha Election 2019: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एक व्यवहार को लेकर ट्वीटर पर आलोचना के शिकार बन रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वाहवाही मिल रही है। दरअसल, बीजेपी के नेता आईपी सिंह ने योगी के पैर छुए, लेकिन वह बिना गौर फरमाए आगे निकल गए, जबकि अखिलेश ने बीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Read more »
बीजेपी नेता ने गिरिराज से कहा- ड्रामा बंद कीजिए, बेगूसराय से लड़ने की तैयारी कीजिएLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): गिरिराज सिंह नवादा संसदीय सीट से 2014 में चुनाव जीते थे। इस बार यह सीट समझौते के तहत भाजपा की सहयोगी पार्टी को चली गई है।
Read more »
अरुणाचल प्रदेश: बीजेपी को लग रहे झटके, विधायक समेत मंत्रियों ने भी छोड़ा साथविधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से बीजेपी के कई नेताओं ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी छोड़ दी है। बीजेपी से अलग हुए इन नेताओं ने नेशनल पीपुल्स पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी छोड़ने वालों में 6 विधायक और दो मंत्री भी शामिल हैं।
Read more »
बीजेपी ने जारी की पहली सूची: पीएम मोदी वाराणसी से, अमित शाह गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव.BJP4India ने जारी की पहली सूची: पीएम narendramodi वाराणसी से, AmitShah गांधीनगर से लड़ेंगे चुनाव BJPKiList2019
Read more »
गांधीनगर से अमित शाह को उताकर बीजेपी ने एक तीर से साधे दो निशाने-Navbharat TimesIndia News: गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए शाह की मौजूदगी पार्टी में ऊर्जा भरने का काम करेगी। गांधीनगर से शाह के उतरने पर पूरे गुजरात में एक माहौल बनाने का मौका मिलेगा।
Read more »
इमरान खान ने साझा किया नरेंद्र मोदी से मिला संदेश, कांग्रेस ने सरकार से मांगी सफाईसंदेश में पीएम मोदी ने कहा कि यह समय है कि उप-महाद्वीप के लोग 'आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण में, एक लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण, प्रगतिशील और समृद्ध क्षेत्र के लिए एक साथ काम करें।'
Read more »
