राहुल गांधी के 'सरेंडर' वाले बयान पर भाजपा नेता हेमंत रासने का पलटवार
पुणे, 4 जून । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भोपाल में आयोजित अपने कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। इस पर महाराष्ट्र के भाजपा विधायक हेमंत रासने ने पलटवार किया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक हेमंत रासने ने कहा,राहुल गांधी ने बिना पूरी जानकारी के बयान दिया है। हमारे सेना प्रमुखों ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि हम पाकिस्तान को 48 घंटे में झुका सकते थे लेकिन मात्र 8 घंटों में ही उसने घुटने टेक दिए। हमारे जवानों ने सीमा पार जाकर हमला किया, सीजफायर की मांग पाकिस्तान की तरफ से की गई थी।राहुल गांधी ने भोपाल में आयोजित अपने कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति का फोन आया और सरकार ने सरेंडर कर दिया, हमला रोक दिया गया और सीजफायर हो गया।राहुल गांधी ने आगे कहा, भाजपा और आरएसएस का चरित्र यही रहा है, वे हमेशा झुकते हैं।रासने ने आगे कहा, यह युद्ध खत्म नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा है कि अगली बार अगर पाकिस्तान आतंकियों को समर्थन देगा, तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था, भाजपा घर-घर जाकर सिंदूर बांटेगी, क्या आप मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे? क्या यह एक राष्ट्र, एक पति योजना है?मान के इस बयान पर भाजपा विधायक ने कहा, ये ऑपरेशन सिंदूर का अपमान है, बहनें सबक सिखाएंगी।रासने ने कहा, मान का बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर जैसी राष्ट्रभक्तिपूर्ण सैन्य कार्रवाई का भी मजाक उड़ाना है। यह वही ऑपरेशन है, जो देश की उन बहनों के सम्मान को वापस दिलाने के लिए था, जिनके पति आतंकवादी हमलों में शहीद हुए।उन्होंने आगे कहा,हमारी महिला सैन्य दल ने साहस के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और देश का स्वाभिमान ऊंचा किया। ऐसे मिशन पर टिप्पणी करना यह दिखाता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री को न राष्ट्र के संस्कारों की समझ है और न ही देशभक्ति का आदर। हमारी देश की बहनें इस अपमान का जवाब अवश्य देंगी और ऐसे बयान देने वालों को सबक सिखाएंगी।--आईएएनएसपीएके/जीकेटी Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल गांधी को दरभंगा में कार्यक्रम की अनुमति मिली, प्रशासन का फैसला, बिहार दौरा रद्द होने की आई थी खबरRahul Gandhi: 15 मई को राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम दरभंगा के मोगलपुरा स्थिति डॉ.
Read more »
'राहुल गांधी फर्जी खबरों की फैक्टरी हैं', एस. जयशंकर के खिलाफ पोस्ट करने पर कांग्रेस पर बरसी बीजेपीभाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर विदेश मंत्री एस.
Read more »
पाकिस्तानी गोलाबारी को राहुल गांधी ने क्या बता दिया, जिसे बीजेपी बता रही 'आतंकवाद पर लीपापोती'BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आतंकवाद पर लीपापोती का आरोप लगाया है। शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान के साथ सीधा सहयोग बताया है।
Read more »
राहुल गांधी को लेकर सीएम रेवंत रेड्डी के बयान को भाजपा नेता राम कदम ने ‘बाल बुद्धि’ बतायाराहुल गांधी को लेकर सीएम रेवंत रेड्डी के बयान को भाजपा नेता राम कदम ने ‘बाल बुद्धि’ बताया
Read more »
'सरेंडर' शब्द पर संग्राम... राहुल के बयान को बीजेपी ने बताया सेना का अपमान, कांग्रेस बोली- आपका इतिहास...कांग्रेस नेता नेता राहुल गांधी के सरेंडर वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है. बीजेपी नेता सुधांश त्रिवेदी ने राहुल के बयान की निंदा की और कहा, ये बात तो पाकिस्तान ने भी नहीं कही कि भारत ने सरेंडर किया. त्रिवेदी का कहना था कि राहुल ने हमारी सेना का अपमान किया है. कांग्रेस ने 1947 में मुस्लिम लीग के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था.
Read more »
राहुल गांधी के बयान पर बरसे बाबूलाल और रघुवर, कहा- 140 करोड़ भारतीयों का किया अपमानराहुल गांधी के बयान पर बरसे बाबूलाल और रघुवर, कहा- 140 करोड़ भारतीयों का किया अपमान
Read more »
