राहुल गांधी को लेकर सीएम रेवंत रेड्डी के बयान को भाजपा नेता राम कदम ने ‘बाल बुद्धि’ बताया
मुंबई, 30 मई । महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के उस बयान को बाल बुद्धि करार दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी पीएम होते तो पीओके भारत का हिस्सा बन गया होता। रेड्डी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पाकिस्तान ने भारत के राफेल लड़ाकू विमान गिरा दिए और इस पर सरकार ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। रेड्डी के इन बयानों पर भाजपा नेता राम कदम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा सवाल है, जो हमारे सुरक्षा बलों को संदेह के घेरे में लाता है। ऑपरेशन के बारे में सारी जानकारी हमारे सैन्य अधिकारियों ने दी है। इतने दिनों बाद सवाल उठाना क्या उचित है। किसी को भी पाकिस्तान से रिश्वत लेकर उनका प्रवक्ता बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता किस प्रकार से गांधी परिवार की चाटुकारिता करते हैं, रेड्डी का यह बयान एक उदाहरण है।राम कदम ने आगे कहा कि साल 2008 में जब मुंबई पर हमला हुआ था, उस वक्त राहुल गांधी कहां थे। देश में इनकी सरकार थी। रेवंत रेड्डी को याद करना चाहिए। बाल बुद्धि की तरह बस बयान नहीं देना चाहिए।कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से आ रहे बयानों पर भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि देश पार्टी से पहले आता है और हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे बहादुर सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह देश की जीत है, सेना की जीत है। अब अगर कोई कांग्रेस सांसद इस राष्ट्रीय जीत पर सरकार के नेतृत्व की प्रशंसा कर रहा है तो क्या इससे वह देशद्रोही हो जाता है? यह कांग्रेस नेताओं की क्षुद्र और शर्मनाक मानसिकता को दर्शाता है। दुर्भाग्य से, वे अपनी पार्टी को देश से ऊपर रखते हैं और यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर राम कदम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद इन सभी का दुख झलक रहा है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि ऑपरेशन सिंदूर सफल हो। लेकिन, यह मोदी की सरकार है जो पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारती है। सवाल पूछने वाले तब कहां थे, जब मुंबई आतंकी हमले में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद क्या कार्रवाई की गई, उसे पूरे देश ने देखा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ है, तो पीएम मोदी की तारीफ शशि थरूर कर रहे हैं तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है।राहुल गांधी को पीएम बनाने पर भाजपा नेता ने कहा कि दिन के उजाले में, रात के अंधेरे में, दोनों समय कांग्रेस के नेताओं को सपने देखने का पूरा अधिकार है। पीएम बनने की राहुल गांधी की कोशिश शुरू से रही है। लेकिन, समस्या यह है कि उन्हें अपने दल के नेता ही स्वीकार नहीं करते हैं। उनके नेतृत्व में जितने भी चुनाव हुए, उनमें हार का सामना करना पड़ा। पीएम मोदी के सामने कोई टिक सके, ऐसा नेता देश में कोई नहीं।--आईएएनएसडीकेएम/एबीएम Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रेवंत रेड्डी ने केंद्र से जाति जनगणना के लिए तेलंगाना मॉडल अपनाने का आग्रह कियारेवंत रेड्डी ने केंद्र से जाति जनगणना के लिए तेलंगाना मॉडल अपनाने का आग्रह किया
Read more »
राहुल गांधी को दरभंगा में कार्यक्रम की अनुमति मिली, प्रशासन का फैसला, बिहार दौरा रद्द होने की आई थी खबरRahul Gandhi: 15 मई को राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम दरभंगा के मोगलपुरा स्थिति डॉ.
Read more »
'विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई', विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन'विदेश मंत्री के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया, पाकिस्तान को कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई', विदेश मंत्रालय ने किया राहुल गांधी के दावे का खंडन
Read more »
PM नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर समर्थन करने के लिए आगे आए जीतन राम मांझी, जानिए आतंकवाद और पाकिस्तान कनेक्शनJitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने आतंकवाद को पाकिस्तान के समर्थन को उजागर करने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने के प्रधानमंत्री के कदम का समर्थन किया है।
Read more »
'राहुल गांधी फर्जी खबरों की फैक्टरी हैं', एस. जयशंकर के खिलाफ पोस्ट करने पर कांग्रेस पर बरसी बीजेपीभाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर विदेश मंत्री एस.
Read more »
पाकिस्तानी गोलाबारी को राहुल गांधी ने क्या बता दिया, जिसे बीजेपी बता रही 'आतंकवाद पर लीपापोती'BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आतंकवाद पर लीपापोती का आरोप लगाया है। शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान के साथ सीधा सहयोग बताया है।
Read more »
