भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर विदेश मंत्री एस.
पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की आलोचना करने वाले ट्वीट को लेकर निशाना साधा और उन पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस फर्जी खबरों की फैक्टरी हैं, यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस इस तरह का झूठ फैला रही है, जिसका पाकिस्तान दुरुपयोग कर सकता है। राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयरस्ट्राइक और पुलवामा घटना के बारे में भी झूठ फैलाया था। बीजेपी नेता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना पूनावाला ने कहा कि अनुच्छेद 370 पर राहुल गांधी के बयान पाकिस्तान के डोजियर में शामिल हो गए। कांग्रेस ने मोदी सरकार को हटाने के लिए पाकिस्तान से मदद की भीख मांगी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के कहने पर मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान गए और मोदी को हटाने में मदद मांगी। उन्होंने पाकिस्तान के नैरेटिव को बढ़ावा देने के लिए भी राहुल की आलोचना की। दूसरी ओर, पाकिस्तान के आतंकवाद को उजागर करने के लिए गठित प्रतिनिधिमंडल में राहुल को शामिल न करने के कांग्रेस के आरोप पर भाजपा ने पलटवार किया है। कांग्रेस में योग्यता को दबाया जाता है: बीजेपी भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस में योग्यता को दबाया जाता है और सवाल किया कि पार्टी अपने नेता से इतनी नफरत क्यों करती है। केंद्र सरकार ने अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए कांग्रेस सांसद शशि थरूर को नियुक्त किया है। वल्लभ ने दावा किया है कि कांग्रेस शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के खिलाफ है क्योंकि वह योग्यता को पुरस्कृत करने में विश्वास नहीं करती है। यह भी पढ़ें: 'ISI के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे गौरव गोगोई', CM हिमंत बिस्वा सरमा का गंभीर आरोप यह भी पढ़ें: 'पार्टी को मेरी क्षमताओं पर.
..', डेलिगेशन विवाद पर कांग्रेस ने साधा निशाना; थरूर ने दिया करारा जवाब
BJP Fake News Congress S Jaishankar Shahzad Poonawalla Surgical Strike Balakot Airstrike Article 370 Shashi Tharoor
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका दौरे पर राहुल गांधी, रोड आईलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी के छात्रों से करेंगे बातचीत; ये होगा पूरा कार्यक्रमकांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को अमेरिका के बोस्टन लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। राहुल गांधी की अमेरिकी की यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी थी। बता दें हाल के दिनों में राहुल गांधी की अमेरिका की ये दूसरी यात्रा है। 2024 के सितंबर के महीने में राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिकी...
Read more »
बड़ी खबर LIVE: जाति जनगणना पर राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस,कहा- जाति जनगणना को पूरी तरह सपोर्ट, लेकिन कब तक होगा?जाति जनगणना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं। लेकिन हम इसकी टाइमिंग जानना चाहते हैं।
Read more »
ट्रंप को टैरिफ ढांचा बदलने का पूरा अधिकार, अमेरिका में और क्या बोल आए थे राहुल गांधी, अब सामने आई बातराहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसलों पर कहा कि उन्हें ऐसा करने का पूरा हक है। लेकिन, भारत में भी अच्छा समझौता करने की क्षमता है।
Read more »
आधार कार्ड देखकर पिएं गन्ने का जूस... बलिया में बीजेपी कार्यकर्ता की Facebook पोस्ट पर बवालरसड़ा कोतवाली में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी अनिल सोनी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर एक वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Read more »
भारत-पाकिस्तान सीज़फ़ायर: इंदिरा गांधी पर क्यों छिड़ी चर्चा?भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फ़ायर की घोषणा के बाद कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर पोस्ट की, बीजेपी क्या बोली?
Read more »
राहुल गांधी को दरभंगा में कार्यक्रम की अनुमति मिली, प्रशासन का फैसला, बिहार दौरा रद्द होने की आई थी खबरRahul Gandhi: 15 मई को राहुल गांधी बिहार दौरे पर हैं। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम दरभंगा के मोगलपुरा स्थिति डॉ.
Read more »
