Parliament Monsoon Session 2025 Operation Sindoor Speech Analysis Explained; Follow Narendra Modi, Rahul Gandhi Amit Shah, Priyanka Gandhi, Akhilesh Yadav Lok Sabha Debate, Pahalgam Attack Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
शाह बोले- आतंकियों का धर्म देख दुखी मत होइए; दूसरे दिन की बहस में कौन भारीनेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुस्से में मेज पर इतनी जोर से हाथ मारा कि स्पीकर ओम बिरला को कहना पड़ा- यह सदन की संपत्ति है, इसे मत तोड़ो। गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के दौरान अखिलेश यादव ने ऐसा क्या कहा कि शाह बोले- पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या?ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन की चर्चा के दौरान सरकार ने क्या-क्या बताया, विपक्ष ने किन सवालों से घेरा और दूसरे दिन की बहस में किसका पलड़ा भारी रहा; आइए जानते हैं…ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार सुबह 12 बजे लोकसभा में चर्चा शुरू हुई। चर्चा की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह ने 12.
07 बजे की। उन्होंने सबसे पहले सोमवार को हुए ऑपरेशन महादेव की जानकारी दी… ऑपरेशन महादेव में सुलेमान, अफगान और जिबरान नाम के तीन आतंकवादी सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मारे गए। यही तीनों आतंकियों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में नागरिकों को मारा था। इनके पास से एक M-9 अमेरिकी राइफल और दो AK-47 बरामद हुईं। हमले के तुरंत बाद ही हमने तैयारी की कि आतंकवादी देश छोड़कर भागने न पाएं। इसके बाद 22 मई से ऑपरेशन महादेव की शुरुआत हुई। 22 मई को IB को दाचीगाम क्षेत्र में आतंकवादी की उपस्थिति की इंटेल मिली। 22 जुलाई तक लगातार ट्रैक करते हुए आतंकियों की पुख्ता जानकारी मिली। सेना, CRPF और पुलिस ने इन्हें घेरकर 28 जुलाई को मार गिराया। इससे पहले NIA ने आतंकियों को शरण देने वाले और अपने घर में खाना खिलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने तीनों की पहचान की। उनकी मां ने भी आतंकियों की पहचान की। आतंकियों के पास मिली राइफल से रात भर चंडीगढ़ में फायरिंग कराई गई। इसके कारतूसों और बायसरन घाटी में मिले कारतूसों को मिलाया गया। सुबह 04.46 बजे 6 साइंटिस्ट ने इसकी रिपोर्ट बनाई और बताया कि दोनों कारतूसों का मिलान हो गया।जब अमित शाह यह जानकारी दे रहे थे तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव बीच में खड़े हो गए। दरअसल, अमित शाह ने कहा था, ‘मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों को भेजने वाले आकाओं को जमीन में मिलाने का काम किया था, सेना और CRPF ने आतंकवादियों को भी समाप्त कर दिया।’ इस पर अखिलेश ने बोल दिया, ‘आका तो पाकिस्तान है।’ जवाब में शाह ने पूछा, ‘पाकिस्तान से आपकी बात होती है क्या?’ उन्होंने आगे कहा, ‘आप आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए।’अमित शाह ने अपने 1 घंटे और 14 मिनट के भाषण में इतिहास की कई घटनाएं याद करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने पाकिस्तान के साथ आज की स्थिति के लिए जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को जिम्मेदार ठहराया। शाह ने कहा…1960 में सिंधु जल समझौता करके 80% पानी पाकिस्तान को दे दिया।1971 की लड़ाई में कब्जाई 15,000 वर्ग किमी जमीन लौटा दी, PoK मांगना भूल गए।1962 के युद्ध में 38 हजार वर्ग किमी का अक्साई चिन, चीन को सौंप दियानेहरू के कारण चीन UN की सिक्योरिटी काउंसिल में है, भारत बाहर है।2005 से 2011 तक 27 आतंकी हमले, 1000 से ज्यादा लोग मारे गए।2014 से 2025 तक कश्मीर के अलावा देश के बाकी हिस्से में एक भी आतंकी घटना नहीं हुई।चर्चा के दूसरे दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत सरकार को तंज कसने वाली एक शायरी से की,अपने 26 मिनट के भाषण में उन्होंने ज्यादा ध्यान चीन पर दिया और सरकार को चीन की तरफ भी ध्यान देने की नसीहत दी। अखिलेश ने कहा, सरकार जवाब दे कि पाकिस्तान के पीछे कौन-सा देश खड़ा है। हमें चीन से उतना ही खतरा है जितना देश में आतंकवाद से है। उन्होंने चीन को पाकिस्तान से भी ज्यादा खतरनाक और एक राक्षस बताया जो भारत से जमीन और बाजार दोनों छीन लेगा। इसके बाद अखिलेश ने सरकार पर आतंकवादी हमले और आतंकियों के पकड़े जाने का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने ऑपरेशन महादेव के बारे में पूछ लिया कि आखिर एनकाउंटर कल ही क्यों हुआ?अखिलेश यादव के बाद विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी चर्चा में शामिल हुईं। वायनाड से नई सांसद प्रियंका दूसरी बार सदन में किसी चर्चा में हिस्सा लिया। इससे पहले जब शीतकालीन सत्र में प्रियंका संविधान पर चर्चा में शामिल हुई थी, तो ज्यादातर पेपर से पढ़कर भाषण दे रही थीं। इस बार एक-दो बार ही उनके हाथों में पेपर दिखाई दिया। भाषण के दौरान वे बीच-बीच में सांसदों की टोका-टाकी का भी जवाब देती दिखींं। प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को हिंदू कहने के बजाय भारतीय कहा। उन्होंने कहा- 22 अप्रैल को बायसरन में जो 26 लोग मारे गए, उनमें से 25 भारतीय थे। इस पर सरकार के सांसद बोलने लगे- हिंदू थे। प्रियंका गांधी ने फिर उन सांसदों की तरफ देखकर कहा- भारतीय थे। इसके बाद प्रियंका ने उन 25 लोगों के नाम पढ़ने शुरू किए। पहला नाम पढ़ते ही सरकार के सांसदों ने कहा- हिंदू। विपक्ष के सांसद कहने लगे भारतीय। प्रियंका मृतकों के नाम पढ़ती गईं और विपक्ष के सांसद उनके आगे भारतीय लगाते गए।प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में अमित शाह से लेकर राजनाथ सिंह तक को घेरा और कई सवाल पूछे…जहाजों का नुकसान नहीं हुआ, तो सदन में इसे साफ-साफ कहने से क्या डर?प्रियंका ने अपने भाषण में अमित शाह के उस बयान का जवाब भी दिया जिसमें उन्होंने UPA सरकार के दौरान 27 आतंकी हमले होने की बात कही थी। प्रियंका ने कहा- गृहमंत्री महोदय ने जब यूपीए सरकार के समय के आतंकवादी हमले गिने तो लगभग 25 गिनवाए थे। पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेने वाले TRF ने कश्मीर में 2020 से 2025 के बीच 25 हमले किए।ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन की चर्चा के दौरान लीडर ऑफ अपोजिशन राहुल गांधी एग्रेसिव मोड में दिखे। उन्होंने अपने 39 मिनट के भाषण में ज्यादातर अंग्रेजी में बोला। राहुल ने पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से सवाल पूछने का चैलेंज दिया। राहुल ने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प सारे प्रोटोकॉल तोड़कर पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार आसिम मुनीर को लंच के लिए बुलाते हैं और हमारे प्रधानमंत्री कुछ नहीं कहते। इसके बाद राहुल गुस्से में सदन की मेज पर हाथ पटक कर फिर कहते हैं, प्रधानमंत्री नहीं कह सके कि ट्रम्प की हिम्मत कैसे हुई, मुनीर को लंच पर बुलाने की। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला को राहुल से कहना पड़ा- माननीय सदस्य यह सदन की संपत्ति है, इसको मत तोड़ो। राहुल ने बाद में माफी भी मांगी। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी पर अपनी राजनीति और छवि के लिए एयरफोर्स का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा- अगर पीएम मोदी में इंदिरा गांधी जैसी हिम्मत हैं, तो बोलें कि ट्रम्प आप झूठ बोल रहे हैं और हमने कोई एयरक्राफ्ट नहीं खोए। 50 परसेंट हिम्मत भी हो तो वे ऐसा बोल देंगे।राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाए कि उन्होंने हमले के तुरंत बाद DGMO के जरिए पाकिस्तान को हमले की जानकारी देकर और मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की बात कहकर गलती की। राहुल ने कहा, ‘आपने हमारे पायलट से कहा कि पाकिस्तान पर अटैक करो, लेकिन उनके एयर डिफेंस सिस्टम का सामना भी करो। मतलब उनके हाथ ही बांध दिए। ऐसे में एयरक्राफ्ट तो गिरेंगे ही।’ उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी घेरा और कहा- विदेश मंत्री ने यह नहीं बताया कि पहलगाम के बाद एक भी देश ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की। सभी ने आतंकवाद की निंदा की, पाकिस्तान की नहीं। उन्होंने जयशंकर पर आरोप लगाया कि वे चीन से डरते हैं।चर्चा के आखिर में पीएम मोदी ने भाषण दिया। उन्होंने शाम करीब 06.14 बजे अपना भाषण शुरू किया। 1 घंटे 42 मिनट के भाषण में उन्होंने 6 जरूरी बातें कहीं... यह सत्र भारत के विजयोत्सव का सत्र है। यह विजयोत्सव आतंकी हेडक्वार्टर को मिट्टी में मिलाने, सिंदूर की सौगंध पूरा करने, भारत की सेना के शौर्य की विजय गाथा का है। यह 140 करोड़ लोगों की एकता, इच्छाशक्ति की जीत का है। आज के वॉरफेयर में इन्फॉर्मेशन और नैरेटिव्स की बहुत बड़ी भूमिका है। नैरेटिव और AI का भरपूर उपयोग करके सेनाओं का मनोबल कमजोर करने के खेल हो रहे हैं। जनता का विश्वास कमजोर किया जा रहा है। कांग्रेस और उसके सहयोगी पाकिस्तान के ऐसे ही प्रपंच के प्रवक्ता बन चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने 3 सूत्र तय किए हैं। अगर भारत पर आतंकी हमला हुआ तो हम अपनी शर्तों पर अपने तरीके से जवाब देकर रहेंगे। यह दुर्भाग्य है कि मेरे देश के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं है। 22 अप्रैल के हमले के बाद 3-4 दिन में ही ये उछल रहे थे, कह रहे थे कहां गई 56 इंच की छाती, कहां गया मोदी, मोदी तो फेल हो गया। पाकिस्तान के साथ हमारी लड़ाई तो कई बार हुई, लेकिन पहली बार भारत की ऐसी रणनीति बनी कि जिसमें पहले जहां कभी नहीं गए थे, वहां तक हम पहुंचे। पाकिस्तान ने 1000 मिसाइलों से हमला किया। ये अगर गिरतीं तो बहुत तबाही मच जाती, लेकिन एयर डिफेंस ने ये मिसाइलें आसमान में ही चूर-चूर कर दीं।राजनाथ ने ऐसा क्या कहा, तमतमाकर खड़े हुए राहुल: पेंसिल टूटने वाली बात पर गोगोई बोले- हमारे पास सिर्फ 35 राफेल; पहले दिन की बहस में कौन भारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारतीय सेना के हमलों से पड़ोसी देश पूरी तरह हार मान चुका था, पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर की गुहार लगाई गई। राजनाथ की ये बात सुनते ही राहुल गांधी खड़े हो गए और पूछा- फिर आपने ऑपरेशन रोका क्यों? इसके बाद राजनाथ सिंह विपक्ष के नेता को शांत कराते दिखेमधेपुरा-सीवान समेत 4 जिलों में बारिश,पटना की सड़कों पर जलजमाव30-जिलों में कल बारिश का अलर्ट,14 में स्कूलों की छुट्टीइंदौर में गांधी प्रतिमा से जंजीर वाला चौराहा तक जामएमपी में भारी बारिश, घर-दुकानों में पानी घुसाबादल फटने से 3 की मौतगाजियाबाद में 24 घंटे में 15 मिमी बारिश
Parliament Session 2025 Narendra Modi Rahul Gandhi Amit Shah Priyanka Gandhi Akhilesh Yadav Parliament Speech Analysis
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है : पीएम मोदीबिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है : पीएम मोदी
Read more »
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूतपीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत
Read more »
सीआरपीएफ का 87वां स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- देश की सुरक्षा में अहम योगदानसीआरपीएफ का 87वां स्थापना दिवस: पीएम मोदी बोले- देश की सुरक्षा में अहम योगदान
Read more »
'आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के अमित शाह'आप आतंकियों का धर्म देखकर दुखी न हों', लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के अमित शाह
Read more »
'आतंकवादियों का धर्म देखकर दुखी मत होइए', सदन में अखिलेश पर शाह का तंजगृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दी. शाह के भाषण के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टिप्पणी की, जिससे सदन में हंगामा मच गया. अमित शाह ने अखिलेश यादव को कहा कि 'आपकी पाकिस्तान से बात होती है क्या'.
Read more »
Pm Modi Sansad Speech: राहुल ने कुरेदा तो पीएम मोदी ने नेहरू-गांधी परिवार के कारनामे गिना डालेपीएम मोदी ने राहुल गांधी को ललकारते हुए नेहरू-गांधी परिवार के फैसलों की आलोचना की, जिसमें अक्साई चिन, पीओके, सिंधु जल समझौता, सियाचिन और 26/11 आतंकी हमले शामिल थे.
Read more »
