राहुल गांधी अब चिल्लाएंगे रोड पर, 50% टाइम दिया लेकिन वक्फ बिल पर चुप रहे, अमित शाह ने भरी हुंकार

Amit Shah News

राहुल गांधी अब चिल्लाएंगे रोड पर, 50% टाइम दिया लेकिन वक्फ बिल पर चुप रहे, अमित शाह ने भरी हुंकार
Amit Shah NewsAmit Shah Speech TodayAmit Shah Latest News In Hindi
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 71 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

Amit Shah at Rising Bharat Summit 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'राइजिंग भारत समिट, 2025' के मंच से वक्फ कानून में बदलाव पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को वक्फ अधिनियम, 2025 का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया. शाह ने सीधे राहुल गांधी का नाम लेकर कहा कि जब संसद में बहस चल रही थी, तब तो उन्होंने कुछ कहा नहीं.

अब जब कानून पारित हो चुका है और अधिसूचित हो गया है, तब सड़कों पर चिल्लाएंगे! ‘राइजिंग भारत समिट 2025‘ के मंच से शाह ने कहा कि ‘इतना ही था तो प्रियंका जी तो वोट डालने भी नहीं आईं… राहुल जी ने भाषण भी नहीं करा… अगर आपकी पार्टी की प्रमुख पॉलिसी है तो पार्लियामेंट से बड़ा मंच क्या होगा! लोकतंत्र में सबसे बड़ी पंचायत है, राहुल जी वहां बोले ही नहीं. इतनी पार्टी को 50% समय दिया था और कहते हैं कि हमें बोलने नहीं देते. आपकी पार्टी के वक्ता तो आप तय करोगे, आप बोले ही नहीं. अब हम क्या कर सकते हैं, अब चिल्लाएंगे रोड पर… बोलने नहीं देते… बोलने नहीं देते…’ राहुल गांधी को सीधा चैलेंज शाह ने Rising Bharat Summit 2025 के मंच से राहुल को सीधी चुनौती दे डाली. गृह मंत्री ने कहा, ‘राहुल गांधी एंड कंपनी ने पूरे देश के सामने ढिंढोरा पीटा की सीएए से मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी. सीएए को लागू हुए अब दो साल हो गए, मैं राहुल गांधी को सार्वजनिक चुनौती देता हूं कि एक भी मुसलमान की अगर नागरिकता गई हो तो हमें बताएं. पूरे देश को कांग्रेस पार्टी और इंडी अलाइंस वालों ने गुमराह किया.’ शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार वोट बैंक को ध्‍यान में रखकर फैसले नहीं करती. उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है. शाह ने कहा, ‘मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि मोदी जी ने 10 ही साल में इस देश को जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण से मुक्त कराकर विकास की ओर ले जाने का काम किया है. अब हमारी युवा पीढ़ी को इसे आगे बढ़ाना होगा. दल कोई भी हो… नीतियां दल के हित में नहीं बननी चाहिए, देश के हित में बननी चाहिए.’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Amit Shah News Amit Shah Speech Today Amit Shah Latest News In Hindi Amit Shah On News18 Amit Shah Rising India Summit 2025 अमित शाह अमित शाह का भाषण अमित शाह का बयान वक्फ पर अमित शाह का बयान राहुल गांधी वक्फ कानून वक्फ बिल Amit Shah On Waqf Bill News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Sansad Budget Session Live: लोकसभा 12 बजे तक स्थगित, कार्यवाही शुरू होते ही हुआ हंगामाSansad Budget Session Live: लोकसभा 12 बजे तक स्थगित, कार्यवाही शुरू होते ही हुआ हंगामाअमित शाह राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर वक्तव्य देंगे, जबकि राहुल गांधी एलआईसी एजेंटों की चिंताओं को लोकसभा में उठाएंगे.
Read more »

पहले वक्‍फ बिल, अब मुस्‍ल‍िम आरक्षण... क्‍या तेजस्‍वी के सपनों पर नया संकट?पहले वक्‍फ बिल, अब मुस्‍ल‍िम आरक्षण... क्‍या तेजस्‍वी के सपनों पर नया संकट?पहले वक्‍फ बिल, अब मुस्‍ल‍िम आरक्षण... क्‍या डीके श‍िवकुमार राहुल गांधी - तेजस्‍वी यादव के सपनों पर पानी फेर गए?
Read more »

बजट सत्र खत्म होने में 4 दिन बाकी, क्या वक्फ बिल पेश होगा? अमित शाह ने बतायाबजट सत्र खत्म होने में 4 दिन बाकी, क्या वक्फ बिल पेश होगा? अमित शाह ने बतायाWaqf Bill: बजट सत्र खत्म होने में सिर्फ 4 दिन बाकी, क्या वक्फ बिल संसद में पेश होगा? अमित शाह ने दे दिया जवाब
Read more »

राहुल गांधी के 'संसद में बोलने नहीं दिया जाता वाले' बयान पर अमित शाह क्या बोले?राहुल गांधी के 'संसद में बोलने नहीं दिया जाता वाले' बयान पर अमित शाह क्या बोले?लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सदन में नहीं बोलने दिया जाता के आरोपों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है.
Read more »

'सोन‍िया गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान' नारे पर बवाल, रव‍िशंकर प्रसाद ने पूछा- भाई कब से हो गया ये? कभी 'इंद‍िरा इज ...'सोन‍िया गांधी ह‍िन्‍दुस्‍तान' नारे पर बवाल, रव‍िशंकर प्रसाद ने पूछा- भाई कब से हो गया ये? कभी 'इंद‍िरा इज ...कांग्रेस अधिवेशन में 'सोनिया गांधी हिंदुस्तान', 'राहुल गांधी हिंदुस्तान' नारे पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और राहुल पर वक्फ कानून पर चुप रहने का आरोप लगाया.
Read more »

अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशनः राहुल गांधी बोले- वक्फ बिल संविधान विरोधी, अब दूसरे अल्पसंख्यकों पर होगा हमलाअहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशनः राहुल गांधी बोले- वक्फ बिल संविधान विरोधी, अब दूसरे अल्पसंख्यकों पर होगा हमलाAhmedabad Congress Session: राहुल गांधी ने इस बात को दोहराया कि केंद्र में कांग्रेस और विपक्ष की सरकार आने पर जाति जनगणना कराई जाएगी. साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि निजी क्षेत्र में देश की 90 फीसदी आबादी की भागीदारी ना के बराबर है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:27:05