अमित शाह राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज पर वक्तव्य देंगे, जबकि राहुल गांधी एलआईसी एजेंटों की चिंताओं को लोकसभा में उठाएंगे.
Sansad Budget Session Live: संसद बजट सत्र में आज अमित शाह गृह मंत्रालय के कामकाज पर वक्तव्य देंगे. राहुल गांधी एलआईसी एजेंटों की चिंताओं को संसद में उठाएंगे. Sansad Budget Session Live: संसद का बजट सत्र के लिए गुरुवार का दिन काफी अहम है.
आज राज्यसभा में केंद्रीय गृहम मंत्री अमित शाह अपने मंत्रालय के कामकाज को लेकर अहम वक्तव्य देंगे. दरअसल, गृह मंत्रालय के कामकाज को लेकर अलग-अलग सांसदों ने सरकार से सवाल किए थे. गुरुवार को इन बिंदुओं पर गृह मंत्री अमित शाह सदन के सामने अपनी बात रखने वाले हैं. इसमें आंतरिक सुरक्षा ड्रग के खिलाफ पर लड़ाई और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई अहम मुद्दा है. इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण तथा भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा नियमों में बदलाव किए जाने से संबंधित एलआईसी एजेंट की चिंताओं को संसद में उठाएंगे. एलआईसी एजेंटों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से उनके संसद भवन कार्यालय में मुलाकात की. गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर कहा कि मैंने संसद भवन में देश भर से आए एलआईसी एजेंटों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. उन्होंने आईआरडीएआई और एलआईसी द्वारा हाल में नियमों में किए गए बदलावों के बारे में अपनी चिंताओं के बारे में खुलकर बात की, जो सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए बीमा को कम किफायती बनाते हैं और एजेंट की स्थिति को कमजोर करते हैं.Sansad Budget Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक स्थगित. चेयरमैंन ने सदन में सभी दलों के फ्लोर लीडर्स को मीटिंग के लिए बुलाया है.Sansad Budget Session Live: लोकसभा की कार्रवाई 12:00 बजे तक स्थगित की गई. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों को नसीहत दी कि सदन मर्यादा से चलेगा. सांसद बिना शर्ट के सदन में ना आए. नारे लिखे टी-शर्ट पहनना ठीक नहीं है. नेता विपक्ष राहुल गांधी अक्सर सफेद टी-शर्ट में सदन पहुंचते हैं. लोकसभा अध्यक्ष का इशारा कांग्रेस नेता की ओर भी था.Sansad Budget Session Live: कार्यवाही शुरू होने के 2 मिनट के भीतर लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित Sansad Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा हो गया. सभापति ओम बिड़ला ने कहा कि सदन में मर्यादा कायम करना उनका काम है. इसके बाद भी हंगामा नहीं थमा तो कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.Sansad Budget Session Live: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण तथा भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा नियमों में बदलाव किए जाने से संबंधित एलआईसी एजेंट की चिंताओं को संसद में उठाएंगे. एलआईसी एजेंट के एक प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी से उनके संसद भवन कार्यालय में मुलाकात की. गांधी ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर कहा कि मैंने संसद भवन में देश भर से आए एलआईसी एजेंटों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. उन्होंने आईआरडीएआई और एलआईसी द्वारा हाल में नियमों में किए गए बदलावों के बारे में अपनी चिंताओं के बारे में खुलकर बात की, जो सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए बीमा को कम किफायती बनाते हैं और एजेंट की स्थिति को कमजोर करते हैं.Sansad Budget Session Live: राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना में अत्यधिक देरी पर जताई चिंतासंसद की लोक लेखा समिति ने भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय की स्थापना में अत्यधिक विलंब और इसके परिणामस्वरूप लागत में वृद्धि होने पर चिंता व्यक्त की है. समिति ने साथ ही सिफारिश की है कि लागत में और वृद्धि को रोकने के लिए संस्थान की स्थापना शीघ्र की जाए. अपनी रिपोर्ट में समिति ने यह भी रेखांकित किया है कि यह देखकर वह आश्चर्यचकित है कि रक्षा मंत्रालय द्वारा एक ‘सामान्य उत्तर’ दिया गया है, जिसमें विश्वविद्यालय की स्थापना में दो दशक से अधिक की देरी के विशिष्ट कारणों का कोई उल्लेख नहीं है. समिति की टिप्पणियों और सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई रिपोर्ट बुधवार को संसद में पेश की गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति यह जानकर निराश है कि विचार पेश किए जाने के 57 वर्ष बाद, और आईएनडीयू विधेयक, 2015 को सार्वजनिक परामर्श के लिए उपलब्ध कराए जाने के सात वर्ष बाद भी विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो पाई है.Sansad Budget Session Live: संसद की एक स्थायी समिति ने सुझाव दिया है कि केंद्र अपनी आपदा प्रबंधन योजनाओं में लू जैसी ‘नयी और उभरती’ आपदाओं को शामिल करे. गृह मामलों की विभाग संबंधी स्थायी संसदीय समिति ने पिछले सप्ताह राज्यसभा में पेश की गई एक रिपोर्ट में आपदाओं की आधिकारिक सूची की नियमित समीक्षा और इसे अद्यतन करने के लिए एक प्रणाली स्थापित करने की भी सिफारिश की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि समिति ने सिफारिश की है कि मंत्रालय अपनी आपदा प्रबंधन योजनाओं में लू आदि के कारण होने वाली नई और उभरती हुई आपदाओं को शामिल कर सकता है. यह अधिसूचित आपदाओं की सूची की आवधिक समीक्षा और इसे अद्यतन के लिए एक औपचारिक तंत्र स्थापित करने की सिफारिश भी करती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिनियम प्रासंगिक बना रहे और उभरते आपदा जोखिमों के प्रति विशेषज्ञों, हितधारकों और प्रभावित समुदायों के परामर्श के माध्यम से उत्तरदायी हो.Uttar Pradesh Police Constable: नए सिपाहियों को सैलरी के साथ मिलेंगी यह 8 सुविधाएंकैसे चट से बदल जाएंगे सरकार के फैसले? सीडीएस अनिल चौहान ने बताया वो तरीकाMCD में काम कर रहे 12,000 अस्थायी कामगारों के लिए खुशखबरी, AAP ने खोला खजाना
संसद का बजट सत्र Amit Shah अमित शाह Ministry Of Home Affairs गृह मंत्रालय Internal Security आंतरिक सुरक्षा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi Assembly Session Live: विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण से कार्यवाही शुरू, विपक्ष का हंगामादिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन उपराज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हो रहा है। सुबह 11 बजे सदन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना अपनी सरकार से अवगत कराएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि उपराज्यपाल
Read more »
Parliament Session LIVE: ये तमिलनाडु के छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं... भाषा के सवाल पर संग्राम, संसद में शिक्षा मंत्री हुए लालParliament Budget Session 2025 LIVE Updates: लोकसभा से टीएमसी ने मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) के मुद्दे को लेकर वॉकआउट किया. वहीं भारी हंगामे के चलते लोकसभा 12 बजे तक स्‍थगित कर दी गई है. जबकि राज्‍यसभा में हंगामा जारी है.
Read more »
Parliament Budget Session: संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर की टिप्पणी, कांग्रेस का हंगामा, लोकसभा स्थगितParliament Budget Session Live Updates In Hindi: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो चुका है। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा देखा गया। आज भी दोनों ही
Read more »
Parliament Session: राज्यसभा में वोटर लिस्ट के मुद्दे पर हंगामा, रात 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित12 मार्च को राज्य सभा में कांग्रेस अध्यक्ष और मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पर खासा हंगामा हुआ था। ऐसे में आज भी उस पर हंगामा हो सकता है। लोकसभा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र
Read more »
'महाकुंभ जागरुक होते देश का प्रतिबिंब, सामूहिक चेतना भारत की सामर्थ्य', संसद में बोले PM मोदीBudget Session 2025: PM Modi speech in Parliament on Prayagraj Mahakumbh । 'महाकुंभ जागरुक होते देश का प्रतिबंब, सामूहिक चेतना भारत की सामर्थ्य', संसद में बोले PM मोदी । देश
Read more »
Delhi: MCD की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, AAP और BJP पार्षदों के बीच हुई धक्का-मुक्कीDelhi: MCD की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, AAP और BJP पार्षदों के बीच हुई धक्का-मुक्की | Breaking
Read more »
