मध्यस्थता पर संघ ने कहा - 'हिन्दुओं की सहिष्णुता को उनकी कमजोरी न समझा जाए' AishPaliwal
अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्यस्थ नियुक्त करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निराशा जताई है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में संघ की दो दिवसीय बैठक में एक रिपोर्ट पेश कर कहा गया कि हालांकि संघ को देश की न्यायिक प्रणाली में भरोसा है, लेकिन वे कोर्ट के फैसले से आश्चर्यचकित हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि हिन्दुओं की सहिष्णुता को उनकी कमजोरी न समझा जाए. हालांकि संघ ने मोदी सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा है कि राम मंदिर पर उनकी प्रतिबद्धता को लेकर संघ के मन में कोई शंका नहीं है. ग्वालियर में संघ की इस वार्षिक बैठक में 1400 वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत कर रहे हैं, इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हैं. संघ ये बैठक उसकी निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की है. संघ के सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर निराशा जताई और कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए अदालत को कानूनी प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए 3 सदस्यों की एक मध्यस्थता कमेटी गठित की है. इस कमेटी में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर, जस्टिस खलीफुल्ला और जाने-माने मध्यस्थ श्रीराम पंचू शामिल हैं. ये कमेटी 8 हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी. संघ ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के लिए एयरफोर्स और सरकार की तारीफ की. रिपोर्ट में कहा गया,"मौजूदा सरकार एंटी सोशल तत्वों पर लगाम लगाने में प्रशंसनीय काम कर रही है." वहीं संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भैयाजी ने कहा कि राम मंदिर को लेकर मौजूदा सरकार की प्रतिबद्धता पर संघ को कोई शंका नहीं है. उन्होंने कहा,"हम मानते हैं कि अभी सत्ता में बैठे हुए लोग राम मंदिर के विरोध में नहीं हैं, उनकी प्रतिबद्धता को लेकर हमारे मन में कोई शंका नहीं है." RSS General Secretary Bhaiyyaji Joshi on Ram Temple: Hum maante hain ki satta mein baithe hue logon ko abhi Ram Mandir ka virodh nahi hai. Unki pratibadhta ko lekar humare mann mein koi shanka nahi hai. pic.twitter.com/fu1iFiTOoo — ANI March 10, 2019ग्वालियर में लोकसभा चुनाव से पहले चल रही संघ की इस बैठक में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर प्रस्ताव पारित किया जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया,"सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर पर अपने एक मात्र महिला सदस्य के विचारों को बिना ध्यान में रखे फैसला सुना दिया."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तत्काल टिकट बुक करना हुआ और भी आसान, लॉन्च हुआ नया ऐप– News18 हिंदीडिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए एक तरफ जहां सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं, वहीं अब इंडियन रेल एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) (irctc) ने गुरुवार को अपना IRCTC iPay ऐप को लॉन्च कर दिया है. इस दौरान आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा है कि इस ऐप के मदद से ऑनलाइन टिकट से यात्रा करने वालों के लिए सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा.
Read more »
कांग्रेस पर हावी आपातकाल की मानसिकता: राफेल पर राहुल खुद को सही साबित करना चाहते हैंकांग्रेस पर हावी आपातकाल की मानसिकता: राफेल पर राहुल खुद को सही साबित करना चाहते हैं Congress ApniBaat RafaleDeal surendarkishore
Read more »
मोदी ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक, मसूद की मौत की खबर पर हुई चर्चाModi chaired meeting of the National Security Council | प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में रक्षा, गृह, विदेश मंत्रियों समेत एनएसए डोभाल और विदेश सचिव भी शामिल हुए पाक मीडिया ने मसूद अजहर के रिश्तेदारों के हवाले से दावा किया कि वह जिंदा है
Read more »
एयरस्ट्राइक को लेकर दिग्विजय सिंह ने फिर PM मोदी पर की सवालों की बौछारकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश एयरस्ट्राइक के बारे में सच जानना चाहता है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबके सामने सच्चाई को रखना चाहिए.
Read more »
आईआईटी के स्टूडेंट्स को नियम तोड़ने पर मिलती है गरीब बच्चों को पढ़ाने की सजाwill have to teach poor childern, students of IIT dhanbad, if rules breakes, | इस सजा का मकसद स्टूडेंट्स को अपनी गलती का अहसास कराना है नकद फाइन का बोझ अभिभावक पर पड़ता था, नई व्यवस्था से छात्र अब अपनी गलती को खुद महसूस कर सकते हैं
Read more »
धारवाड़ लोकसभा सीट पर BJP की धमक, कांग्रेस को जीत की तलाशधारवाड़ लोकसभा सीट पहले धारवाड़ उत्तर के नाम से जानी जाती थी. यहां अब तक कुल 16 बार चुनाव हुए हैं जिनमें 10 बार कांग्रेस पार्टी को जीत मिली है. लेकिन खास बात यह है कि साल 1996 से लगातार बीजेपी धारवाड़ लोकसभा सीट से जीत रही है.
Read more »
नीतीश की DGP को सलाह, कहा- सुर्खियों में रहने की जगह काम पर ध्यान दें..बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने डीजीपी को नसीहत देते हुए कहा कि वह सुर्खियों में रहने के बजाय प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अधिक ध्यान दें। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं मीडिया से बच कर रहता हूं, मुझे पब्लिसिटी नहीं चाहिए।
Read more »
