राम मंदिर पर ग्रेनेड अटैक की साजिश: हरियाणा-गुजरात पुलिस ने ISI आतंकी पकड़ा; अयोध्या का रहने वाला, दिल्ली के...

Faridabad News

राम मंदिर पर ग्रेनेड अटैक की साजिश: हरियाणा-गुजरात पुलिस ने ISI आतंकी पकड़ा; अयोध्या का रहने वाला, दिल्ली के...
ATSGujaratTwo
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 122 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

faridabad ATS gujarat two live hand grenades crime haryana |update हरियाणा के फरीदाबाद के सोहना रोड स्थित पाली इलाके में एक आतंकवादी संगठन से जुडे़ एक युवक की निशानदेही पर खंडहर नुमा मकान से दो जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद करने की जानकारी पुलिस सूत्रों से मिल रही है। रविवार की शाम के समय गुजरात...

हरियाणा-गुजरात पुलिस ने ISI आतंकी पकड़ा; अयोध्या का रहने वाला, दिल्ली के हैंडलर के टच में थाहरियाणा में फरीदाबाद से पकड़ा गया आतंकी अब्दुल रहमान अयोध्या स्थित राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने की साजिश को अंजाम देने वाला था। वह फैजाबाद से फरीदाबाद हैंड ग्रेनेड लेने ही आया था। वापस लौटकर उसे अटैक करना था। ये सारा काम वह पाकिस्तानी खहालांकि इससे पहले ही रविवार शाम को DIG सुनील जोशी और DSP एसएल चौधरी की अगुआई में गुजरात ATS और फरीदाबाद STF की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो का इनपुट भी उनके काम आया। जब उसे पकड़ा गया तो उसके पास 2 हैंड ग्रेनेड भी थे। जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया। पकड़ा गया अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर, जिला फैजाबाद का रहने वाला है। वह वहां मटन शॉप चलाता है। गुजरात ATS ने भी कन्फर्म किया कि वह राम मंदिर से 10KM दूर रहता था। उसके घर में रेड कर कई संदिग्ध चीजें बरामद की गई हैं। उससे ट्रेन की टिकट भी मिली है। वह दिल्ली में किसी के संपर्क में था।गांव मंजनाई के चमनगंज रोड पर अबू बकर का 600 स्क्वायर फिट का घर है। अब्दुल रहमान उनका बेटा है। इस गांव में करीब 200 घर हैं। यह मुस्लिम बस्ती है, यहां 5 घर जायसवाल बिरादरी के भी हैं। घर के बाहर चिकन शॉप है। यह दुकान अबू बकर चलाते हैं। दुकान के बगल से घर के अंदर जाने का रास्ता था, हम अंदर दाखिल हुए। यहां गांव की महिलाएं इकट्‌ठा थीं। घर के अंदर सादे कपड़ों में जांच एजेंसियों के जवान थे। वह पूछताछ कर रहे थे। फिर अब्दुल की मां को लेकर छत पर गए। वहां पर मुआयना करते रहे। इसके बाद लौट गए।मां बोलीं- पहली मार्च को दिल्ली के लिए निकला हमने अब्दुल की मां आसमीन से बात की। आपका बेटे पर आतंकी होने के आरोप लग रहे हैं, ये आपको कब पता चला? आसमीन ने कहा- अब्दुल पहली मार्च को घर से निकला था। बोला कि दिल्ली में दोस्त से मिलने जा रहा हूं। 3 दिन में लौट आऊंगा। दिल्ली के निजामुद्दीन में कोई मरकज होनी थी, शायद उसमें शामिल होने के लिए गया था। उन्होंने कहा- हम लोग कल रात घर में ही सो रहे थे। रात करीब 12 बजे दरवाजे पर पुलिस आई। कुछ लोग सादे कपड़ों में थे। 25 से 30 लोग थे। अंदर आते ही बोले- आपको बेटा पकड़ा गया है। वो आतंकी है, इसके बाद घर के अंदर सारा सामान उलटने और पलटने लगे। वह कुछ ढूंढ रहे थे। 2 घंटे तक तलाशी लेने के बाद लौट गए। साथ में कुछ पासबुक ले गए।सुबह पिता अबू बकर को हिरासत में लिया आसमीन ने कहा– सोमवार सुबह 9 बजे पुलिस दोबारा घर आई। मेरे शौहर को अपने साथ लेकर गई। इनायतनगर थाने में अबू बकर को 5 घंटे तक रखा गया। यहां उससे अब्दुल को लेकर पूछताछ होती रही। शाम करीब 4.

30 बजे पुलिस ने अबू को छोड़ दिया। दैनिक भास्कर ने जब अबू से पूछा कि क्या अब्दुल से आपकी बात करवाई गई। उन्होंने इनकार किया। उन्होंने कहा- पुलिस वाले जो भी पूछते, मैं जवाब देता रहा।राम मंदिर निर्माण के बाद से ही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भारत में उसे निशाना बनाकर बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की साजिश रच रही है। इसी काम के लिए अब्दुल रहमान को चुना गया था। गुजरात ATS के मुताबिक उसने एक बार राम मंदिर की रेकी भी की थी। वह हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने के लिए ही फैजाबाद से फरीदाबाद आया था। वह साजिश को अंजाम दे पाता, इससे पहले ही पकड़ा गया। सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ के बाद पता चला कि अब्दुल रहमान ISI के इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था।गुजरात ATS के मुताबिक अहमदाबाद में फिर से एक बार आतंकवादी संगठन सक्रिय हुआ है, जो दहशत फैला रहा है। इसी की जांच के दौरान उन्हें हरियाणा में 2 आतंकियों की जानकारी मिली थी। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इसमें अब्दुल रहमान भी शामिल है। जो सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठन से जुड़ा। इसके बाद गुजरात ATS ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया। उनके साथ फरीदाबाद से स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को अटैच किया गया।4 घंटे चली कार्रवाई, हैंड ग्रेनेड देने आया हैंडलर जा चुका था फिर गुजरात ATS की टीम रविवार को यहां पहुंची। पूरी छानबीन के बाद शाम करीब 3 बजे आतंकियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की गई। जिसके बाद फरीदाबाद के सोहना रोड स्थित इलाके में जॉइंट टीम ने रेड की। जहां से अब्दुल रहमान को पकड़ लिया गया। हालांकि उसे हैंड ग्रेनेड देने आया हैंडलर तब तक निकल चुका था। करीब 4 घंटे तक वहां कार्रवाई चली। इसके बाद रात को ही गुजरात ATS आतंकी को लेकर वापस रवाना हो गए।मोबाइल से धार्मिक स्थलों के वीडियो भी मिले पुलिस के मुताबिक जब युवक को गिरफ्तार किया गया तो उससे कुछ संदिग्ध वीडियो भी मिले। जिनमें धार्मिक स्थानों से जुड़ी जानकारी को शूट किया गया था। इसके अलावा उसके सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों से जुड़े होने के सबूत भी मिले। हरियाणा पुलिस की जांच के मुताबिक वह नाम बदलकर फरीदाबाद पहुंचा था। फरीदाबाद NIT के DCP कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। जिसके बाद फरीदाबाद में हैड ग्रेनेड की डिलीवरी को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब अब्दुल रहमान को पकड़ा गया तो उसके पास 2 हैंड ग्रेनेड भी थे। रेड के वक्त अब्दुल ने वहां से भागने की कोशिश की। मगर, टीम ने उसे पकड़ लिया। हालांकि हैंड ग्रेनेड फट न जाए, इसके लिए तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। इस दौरान पूरे इलाके को घेर लिया गया ताकि कोई आम व्यक्ति करीब न आ सके। इसके बाद हैंड ग्रेनेड डिफ्यूज कर दिए गए।सीकर में मौसम साफ, धूप निकली5 जिलों में पारा 36 डिग्री के पार...जगदलपुर सबसे गर्मटोंक में फिर बदला मौसम, ठंडी हवा चली

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

ATS Gujarat Two Live Hand Grenades Crime Haryana |Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पलवल में पुलिस एनकाउंटर, रेवाड़ी के 2 बदमाश ढेर: 1-1 लाख के इनामी शूटर; CIA इंचार्ज समेत 3 पुलिसवालों को भी ...पलवल में पुलिस एनकाउंटर, रेवाड़ी के 2 बदमाश ढेर: 1-1 लाख के इनामी शूटर; CIA इंचार्ज समेत 3 पुलिसवालों को भी ...हरियाणा के पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस ने 2 बदमाशों का ढेर कर दिया। दोनों बदमाशों पर पुलिस ने 1-1 लाख रुपए इनाम रखा था।
Read more »

शाह: केजरीवाल स्वयं चुनाव हार रहे हैंशाह: केजरीवाल स्वयं चुनाव हार रहे हैंगृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में केजरीवाल पर कई आरोप लगाए हैं, जिसमें घोटालों, भ्रष्टाचार और हरियाणा सरकार पर पानी की शुद्धता के आरोप लगाने का आरोप शामिल है।
Read more »

'PM मोदी के विमान पर हो सकता है आतंकी हमला', मुंबई के शख्स ने पुलिस को दी चेतावनी'PM मोदी के विमान पर हो सकता है आतंकी हमला', मुंबई के शख्स ने पुलिस को दी चेतावनीदेश PM Modi Plane Air India One terror Attack Threat ahead Foreign Visit Mumbai Police मोदी के विमान पर आतंकी हमला होने की साजिश, मुंबई के आरोपी ने पुलिस को दी चेतावनी
Read more »

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में भीड़ के ऊपर उड़ रहा था ड्रोनअयोध्या में राम मंदिर परिसर में भीड़ के ऊपर उड़ रहा था ड्रोनसोमवार शाम अयोध्या के राम मंदिर परिसर में भीड़ के बीच उड़ रहे ड्रोन को मार गिराया गया। पुलिस को शक है कि यह भगदड़ मचाने की साजिश हो सकती है।
Read more »

राम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से अटैक की थी साजिश, पाक ISI कर रही थी मदद, आतंकी अब्दुल रहमान का खुलासाराम मंदिर पर हैंड ग्रेनेड से अटैक की थी साजिश, पाक ISI कर रही थी मदद, आतंकी अब्दुल रहमान का खुलासाRam Mandir Attack News: जानकारी के मुताबिक आतंकी अब्दुल कई जमात से जुड़ा हुआ है. अब्दुल रहमान फ़ैजाबाद में मटन शॉप चलाता है और पेश से ऑटो चालक भी है.
Read more »

ISI से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, अयोध्या मंदिर पर हमला करने की साजिश!ISI से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार, अयोध्या मंदिर पर हमला करने की साजिश!फरीदाबाद से एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है जो अयोध्या में राम मंदिर पर हमला करने की साजिश रच रहा था. सुरक्षा एजेंसियों ने उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:38:40