नितेश तिवारी की रामायणम् 1600 करोड़ में बन रही है और इसके VFX पर भी करोड़ों रुपये लगाए गए हैं, पर रामानंद सागर ने 38 साल पहले ऐसी-ऐसी तरकीबें लगाकर जुगाड़ से 7 करोड़ में रामायण बना डाली थी कि सब हैरान रह गए। इसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
Nitesh Tiwari Ramayana 1600 Crores Being Spent On The Film But Ramanand Sagar Made Ramayan Using Jugaad In Just 7 Crores 'रामायणम्' पर खर्च हो रहे हैं 1600 करोड़, 38 साल पहले रामानंद सागर ने 7 करोड़ में ही देसी जुगाड़ से बनाया था शोनितेश तिवारी की 'रामायणम्' 1600 करोड़ में बन रही है और इसके VFX पर भी करोड़ों रुपये लगाए गए हैं, पर रामानंद सागर ने 38 साल पहले ऐसी-ऐसी तरकीबें लगाकर जुगाड़ से 7 करोड़ में 'रामायण' बना डाली थी कि सब हैरान रह गए। इसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।रामायणम्: आज खर्च हो रहे हैं 1600 करोड़, 38 साल पहले रामानंद सागर ने 7 करोड़ में ही देसी जुगाड़ से बनाया था शो जब से नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की चर्चा शुरू हुई, तभी से रामानंद सागर की 'रामायण' की भी चर्चा होने लगी। रामानंद सागर की 'रामायण' 38 साल पहले बनी थी, और आज भी इसे फिल्म और टीवी की दुनिया में इस पौराणिक महाकाव्य पर बनी फिल्मों और शोज के लिए बेंचमार्क माना जाता है। भगवान राम, सीता और रावण की गाथा पर अब तक कई फिल्में और सीरियल बने, पर वो रामानंद सागर की 'रामायण' को छू भी न सके। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद वह 'रामायण' के आसपास भी नहीं पहुंचे, जिसे रामानंद सागर ने करीब चार दशक पहले जुगाड़ से शूट किया था। अब जब से नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' का टीजर आया है, तो एक बार फिर रामानंद सागर की 'रामायण' सुर्खियों में है। 'रामायणम्' के स्पेशल इफेक्ट्स और BGM की खूब तारीफ हो रही है। 1600 करोड़ के मेगा बजट वाली इस फिल्म के VFX और स्पेशल इफेक्ट्स 8 ऑस्कर जीत चुके नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस लिमिटेड तैयार कर रही है, जो 'ड्यून', 'स्टार वॉर्स', 'इंसेप्शन' और 'इंटरस्टेलर' जैसी हॉलीवुड फिल्मों का VFX तैयार कर चुकी है। लेकिन यहां हम आपको बता रहे हैं कि रामानंद सागर ने बिना किसी तकनीक और VFX के कैसे 'रामायण' बनाई थी।80 के दशक में जिस वक्त CGI और VFX की तकनीक तक इतनी पहुंच नहीं थी, तब रामानंद सागर ने जुगाड़ से भारतीय टेलीविजन के इतिहास का सबसे सफल और रिकॉर्ड ब्रेकिंग सीरियल बनाया था। 'रामायण' में 78 एपिसोड थे। हर एपिसोड को बनाने में 9 लाख रुपये खर्च हुए थे। इस हिसाब से 'रामायण' 7 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई थी। इसे पहली बार दूरदर्शन पर साल 1987 में टेलिकास्ट किया गया था। Pic: Insta/sagar.
worldवहीं 'रामायणम्' को तीन पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। इन तीनों पार्ट्स को बनाने में 1600 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। फिल्म में जबरदस्त VFX और स्पेशल इफेक्ट्स होंगे। इसके VFX नमित मल्होत्रा की कंपनी डिजाइन कर रही है। नमित 8 बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं।'रामायण' में रामानंद सागर ने युद्ध वाले सीन में तीर और अस्त्रों के टकराव और उससे पैदा होने वाले स्पेशल इफेक्ट्स के लिए जो ट्रिक अपनाई थी, वो हैरान कर देगी। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' को बताया था कि जिस समय 'रामायण' बन रहा था, एक नई मशीन SEG 2000 लॉन्च हुई थी। उसी की मदद से तीर-कमान वाले स्पेशल इफेक्ट्स तैयार किए गए थे। तीरों के टकराने पर जो रोशनी निकलती, उसके लिए शीशे की मैटिंग और मैकेनिकल इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया था।प्रेम सागर ने बताया था कि उस वक्त कोई स्पेशल कंप्यूटर नहीं थे, जिनसे स्पेशल इफेक्ट्स तैयार किए जा सकें। प्रेम सागर के मुताबिक, रात में शूट करते वक्त बादल बनाने के लिए उन्होंने रुई का इस्तेमाल किया था। रुई को बादल की शेप देकर कैमरे पर चिपका दिया जाता और फिर शूट किया जाता। वहीं अगरबत्ती के धुएं से उन्होंने कोहरा बनाया था।'रामायण' में पहाड़ दिखाने के लिए छोटे-छोटे मिनिएचर और कटआउ्टस बनाए गए थे, और फिर उन्हें कैमरे की मदद से विशाल रूप दिया गया। वहीं आजकल पहाड़, नदी-झरनों को बड़ी आसानी से VFX, AI और CGI तकनीक से दिखाया जा सकता है।लंका दहन वाला सीन कैसे शूट किया गया था, जानते हैं? इस बारे में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने X पर बताया था। सुनील ने वीडियो में बताया था कि लंका दहन वाले सीन के लिए तीन और साढ़े तीन फुट के मॉडल बनाए गए थे। लंका का मिनिएचर बनाया गया था और फिर दहन शूट किया। pic: YouTube video grabवहीं, हनुमान जी की पूंछ को बड़ा दिखाने के लिए भी जुगाड़ लगाया गया। रबड़ का एक लंबा और मोटा पाइप मंगाकर उसे मोल्ड करके पूंछ बनाई गई। फिर कैमरे की मदद से उसे छोटा और बड़ा दिखाया जाता था।अब तो VFX के जरिए 'रामायणम्' में लंका पति रावण का महल भी खूब आलीशान दिखाया जाएगा, पर रामानंद सागर ने रावण के महल के लिए दिवंगत आर्ट डायरेक्टर हीराभाई पटेल की मदद ली थी। उनके बेटे विपिन पटेल ने 'मेन्स एक्सपी' को एक बार बताया था कि रावण का महल मिनिएचर बनाया गया था। यह सिर्फ 4 फीट ऊंचा था, पर उसे ट्रिक फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से छोटा-बड़ा दिखाया जाता था।'रामायण' में जटायु को उड़ाए जाने वाले सीन में भी खूब जुगाड़ लगाया गया था, जिसका खुलासा सुनील लहरी ने एक वीडियो में किया था। उन्होंने बताया था कि जटायु का रोल करने वाले एक्टर के हाथ पहले उसके भारी कॉस्ट्यूम पर बांध दिए जाते थे ताकि वह पंखों को हिला सके। फिर उसे एक हुक की मदद से उड़ाया जाता था। pic: Actor Sunil Verma Facebook मेरे पति संजय मिश्रा की बीवी संग लिव-इन में... जब फुलेरा के 'प्रधान' पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, खोले थे राज
Ramayana Movie Vfx Namit Malhotra Vfx Ramayana Ramanand Sagar Ramayan Vfx Ramanand Sagar Ramayan Rare Facts Ramanand Sagar Ramayan Budget नितेश तिवारी की रामायण का बजट रामानंद सागर रामायण कैसे शूट हुई रामायण मूवी कास्ट Ramayana Movie Cast
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मौत का देवता, भगवान शिव से कनेक्शन और एनाकोंडा सा शिकारी! भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजे 50 फुट लंबे सांप के राजभारतीय वैज्ञानिकों ने गुजरात में 4.7 करोड़ साल पुराने एक विशाल सांप के जीवाश्म खोजे हैं, जिसका नाम वासुकी इंडिकस रखा गया है। यह सांप 50 फीट से भी ज्यादा लंबा था।
Read more »
कैदियों के लड़ते ही एक्टिव हो जाएगा लॉकिंग सिस्टम, दिल्ली में तिहाड़ से भी हाईटेक जेल... जल्द शुरू होने वाला है कामदिल्ली के नरेला में अंडमान की सेलुलर जेल से प्रेरित एक नई हाई-सिक्योरिटी जेल बनेगी, जिस पर लगभग 148.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
Read more »
यूक्रेन ने रूसी कवच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को भेद दिया , ड्रोन हमले में रडार उड़ाया, पुतिन के साथ भारत की भी बढ़ेगी चिंतायूक्रेन और रूस के बीत फरवरी, 2022 से लड़ाई चल रही है, जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद से दोनों ओर से लगातार हमले हो रहे हैं।
Read more »
27 साल की उम्र में हिंदू बन गई थी ये एक्ट्रेस, ₹2,00,00,00,000 से ज्यादा की नेट वर्थ, प्राइवेट जेट की भी मालकिनफिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाली एक्ट्रेस ने अपना धर्म बदला था। 200 करोड़ की नेट वर्थ के साथ वो शानदार लाइफस्टाइल जीती हैं।
Read more »
बारिश में बार-बार कपड़े उतारने के झंझट को महिला ने जुगाड़ से किया दूर, ऐसा तरीका अपनाया देख हंसी छूट जाएगीDesi Jugaad Viral Videos: देसी जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
रणबीर की 'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही कमा लिये 1000 करोड़, लेकिन कैसे?रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का पहला लुक सामने आने से पहले ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. ऐसे में इसकी वजह से प्रोडक्शन हाउस को बड़ा फायदा हुआ है. बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
Read more »
