दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, लेकिन अभी तेज बारिश के आसार नहीं, जानें कितना रहेगा तापमान

Delhi News

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, लेकिन अभी तेज बारिश के आसार नहीं, जानें कितना रहेगा तापमान
Light RainHumid HeatTemperature
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 52 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 51%

दिल्ली में मानसून की पहली तेज बारिश हुई, लेकिन यह हर जगह समान रूप से नहीं हुई। नजफगढ़ और गुरुग्राम में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

नई दिल्ली: मानसून की पहली तेज बारिश आखिरकार राजधानी में बरस गई। हालांकि, सभी जगह तेज बारिश नहीं हुई। आज से बारिश एक बार फिर हल्की हो जाएगी। इसके बाद तापमान भी बढ़ने लगेगा और नमी भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। इससे पूर्व बुधवार रात से शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह भी जारी रही। 11 बजे के आसपास मौसम साफ होना शुरू हो गया। कई इलाकों में 12 बजे के आसपास धूप भी खिल गई। इस सीजन में पहली बार किसी इलाके में 100 एमएम बारिश हुई। बेस स्टेशन सफदरजंग में बारिश काफी कम हुई।मौसम विभाग के अनुसार नजफगढ़ में 105.

5 और गुरुग्राम में 105.5 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा पूसा में 82, आया नगर में 73, रिज में 69.2, पालम में 59.8, राजघाट में 47.7, नोएडा में 46, सफदरजंग में 20.5 और लोदी रोड में 17.8 एमएम बारिश हुई। पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। 12 से 16 जुलाई तक बारिश हल्की रहेगी। बादल छाए रहेंगे।अगले हफ्ते तक यूं ही बना रहेगा सिलसिलादिल्ली का 12 से 16 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान 32 से 35 और न्यूनतम 23 से 27 डिग्री तक रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार 9 और 10 जुलाई के बीच राजधानी में तेज बारिश हुई। लेकिन सभी जगहों तेज बारिश नहीं हुई। अधिकांश जगहों पर मध्यम या मध्यम से कम बारिश हुई। अब आने वाले वीकेंड में राजधानी में छिटपुट और बिखरी बारिश जारी रहने की संभावना है। कहीं-कहीं एक-दो बार मध्यम या भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मॉनसून की बारिश का यह सिलसिला अगले हफ्ते तक बना रहेगा। 12 और 13 जुलाई को गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 15 और 16 जुलाई को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Light Rain Humid Heat Temperature Delhi Weather Delhi Rain दिल्ली तापमान दिल्ली की बारिश दिल्ली का वेदर दिल्ली का मौसम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजसमंद में बादल छाने से मिली राहत: तेज गर्मी से जनजीवन प्रभावित, सुबह का तापमान 38 डिग्री पहुंचाराजसमंद में बादल छाने से मिली राहत: तेज गर्मी से जनजीवन प्रभावित, सुबह का तापमान 38 डिग्री पहुंचाराजसमंद में सुबह छाए बादल, तेज गर्मी का असर जारी, तापमान पहुंचा 38 डिग्री पर
Read more »

राजसमंद में भीषण गर्मी के बाद दोपहर में बरसे बादल: तेज मेघ गर्जना के साथ हुई बारिश, फिर उमसे ने किया परेशानराजसमंद में भीषण गर्मी के बाद दोपहर में बरसे बादल: तेज मेघ गर्जना के साथ हुई बारिश, फिर उमसे ने किया परेशानराजसमंद में तेज गर्मी के बीच दोपहर मे अचानक आसमान में घने बादल छा गए ओर तेज मेघ गर्जना के साथ बारिश का दौर चला।
Read more »

दिल्ली-NCR में आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश का येलो अलर्ट जारीदिल्ली-NCR में आज भी छाए रहेंगे बादल, बारिश का येलो अलर्ट जारीदिल्ली में प्री-मॉनसून बारिश शुरू हो गई है और मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर पूर्वी भारत में दस्तक दे सकता है।
Read more »

लखनऊ में बादल छाए, बारिश का अलर्ट: मानसून के पहले दिन 40 MM बारिश; सड़कें तालाब बनीं, भीषण गर्मी से राहत मिलीलखनऊ में बादल छाए, बारिश का अलर्ट: मानसून के पहले दिन 40 MM बारिश; सड़कें तालाब बनीं, भीषण गर्मी से राहत मिलीLucknow weather today imd forecast | Lucknow June weather | Rain Alert लखनऊ में आज भारी बारिश के आसार हैं। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में कई बार बादल भी छाए रहेंगे। तेज बारिश के बीच उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली...
Read more »

Delhi Monsoon Update: मानसून दिल्ली से बस एक कदम दूर, जानें दिल्लीवालों को उमस से कब मिलेगी राहतDelhi Monsoon Update: मानसून दिल्ली से बस एक कदम दूर, जानें दिल्लीवालों को उमस से कब मिलेगी राहतदिल्ली में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं, बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश कभी भी हो सकती है।
Read more »

Weather Update: पहाड़ों पर बारिश का कहर, जानें दिल्ली-एनसीआर में कब होगी झमाझम बारिशWeather Update: पहाड़ों पर बारिश का कहर, जानें दिल्ली-एनसीआर में कब होगी झमाझम बारिशWeather Update: पहाड़ों पर बारिश का कहर, जानें दिल्ली-यूपी में कब होगी झमाझम बारिश
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:33:10