रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायणम्' का पहला लुक सामने आने से पहले ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. ऐसे में इसकी वजह से प्रोडक्शन हाउस को बड़ा फायदा हुआ है. बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ' रामायण म्' की पहली झलक कुछ दिन पहले ही दुनिया को मिली है. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद से दर्शकों के मन में उत्सुकता है. इसमें रणबीर कपूर को पहली बार भगवान श्री राम के रूप में देखा गया था.
तो वहीं यश ने अपने रावण अवतार से दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज की. फिल्म का पहला लुक सामने आने से पहले ही इसे लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था. ऐसे में इसकी वजह से प्रोडक्शन हाउस को बड़ा फायदा हुआ है. मेकर्स को हुआ 1000 करोड़ का फायदा?नमित मल्होत्रा ने प्राइम फोकस स्टूडियोज तले 'रामायणम्' का निर्माण किया है. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, प्राइम फोकस, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की लिस्टेड है. कंपनी की 462.7 करोड़ रुपये कमाने की योजना पर बोर्ड ने मुहर लगाई. बोर्ड के इस फैसले के चलते कंपनी को 30 फीसदी जंप मिली, जिसके बाद उनके शेयर की कीमत 25 जून से 1 जुलाई के बीच 113.47 से 149.69 रुपये हो गई थी. लेकिन 'रामायणम्' की पहली झलक ने नमित मल्होत्रा की कंपनी को एक और बड़ा बूस्ट दिया.1 जुलाई के बाद 'रामायणम्' को लेकर इंटरनेट पर जबरदस्त बना था. इसकी पहली झलक पाने के लिए दर्शक बेताब थे. ऐसे में प्राइम फोकस के शेयर में भी उछाल देखने को मिला. कंपनी के शेयर की कीमत 3 जुलाई को फर्स्ट लुक की रिलीज के दिन 176 रुपये हो गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी का मार्केट कैप 4638 करोड़ रुपये था, जो अगले दो दिनों में बढ़कर 5641 करोड़ रुपये हो गया. इसका मतलब है कि 'रामायणम्' के फर्स्ट लुक के बाद कंपनी को 1000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ. मार्केट के बन होने पर प्राइम फोकस के शेयर की कीमत 169 रुपये थी. इसी के साथ कंपनी का मार्केट कैप 5200 करोड़ रुपये रहा. Advertisement खबर है कि रणबीर कपूर भी प्राइम फोकस स्टूडियोज में इंवेस्टर बनने जा रहे हैं. बिजनेस टुडे की खबर के अनुसार, रणबीर इस कंपनी के 1.25 मिलियन के शेयर के मालिक बनने वाले हैं. अभी ये पता नहीं चल पाया है कि रणबीर कितने पैसों में इन शेयर को खरीदने वाले हैं. लेकिन इनकी करंट मार्केट वैल्यू लगभग 20 करोड़ रुपये है.फिल्म 'रामायणम्' में रणबीर कपूर के साथ यश, साई पल्लवी, सनी देओल और रवि दुबे जैसे एक्टर्स को देखा जाएगा. ये फिल्म दो पार्ट में बन रही है. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज होगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर आएगा. फिल्म में ए आर रहमान के साथ मिलकर लेजेंडरी म्यूजिक कम्पोजर हांस जिमर ने म्यूजिक दिया है. इसके डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
रामायणम् रणबीर कपूर Ramayana Ramayana First Glimpse Ramayana Earned 1000 Crore Before Release Ranbir Kapoor 20 Crore Investment Ramayana Movie Ranbir Kapoor Namit Malhotra Nitesh Tiwari
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोवा क्रांति दिवस: भारत की आजादी से पहले ही राम मनोहर लोहिया ने किया था शंखनादगोवा क्रांति दिवस: भारत की आजादी से पहले ही राम मनोहर लोहिया ने किया था शंखनाद
Read more »
काम पसंद नहीं आया... पहले ही दिन नौकरी से दिया इस्तीफा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहसCandidate quits on day one: एक उम्मीदवार ने पहले ही दिन नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उसने कहा कि उसे काम पसंद नहीं आया। एचआर ने यह जानकारी शेयर की है।
Read more »
Ramayana First Look: रणबीर की 'रामायणम्' का टीजर रिलीज, मिली भगवान राम-रावण की पहली झलकलंबे इंतजार के बाद आखिरकार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का पहला लुक रिलीज हो गया है. इसी के साथ मेकर्स ने फैंस को सरप्राइज भी दिया है. फिल्म के टीजर में बताया गया है कि फिल्म का नाम असल में 'रामायणम्' है. टीजर में आपको रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक मिलेगी.
Read more »
Film Wrap: रणबीर की 'रामायणम्' का टीजर हुआ रिलीज, हिना खान की रॉकी संग शादी से खुश हुआ 'बेटा'गुरुवार के दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया से कई रोमांचक खबरें सामने आईं. रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म 'रामायणम्' का फर्स्ट लुक सामने आया जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया. वहीं एक्टर रोहन मेहरा ने अपनी ऑन-स्क्रीन मां हिना खान की शादी पर खुशी जताई.
Read more »
पति की खातिर एक्ट्रेस ने दांव पर लगाया करियर, बनी थीं हाउसवाइफ, बोलीं- पछतावा नहींटीवी और ओटीटी की क्वीन जेनिफर विंगेट की शादी करण सिंह ग्रोवर से हुई थी, लेकिन कुछ साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया था.
Read more »
रणबीर कपूर की Ramayana-Part 1 ने रिलीज से पहले ही विदेश में बनाया दबदबा, मिला ये बड़ा प्लेटफॉर्मनितेश तिवारी की एपिक सागा रामायण-पार्ट 1 की अभी पहली ही झलक सामने आई है लेकिन आते ही इसने इंडिया के साथ-साथ विदेश की बड़ी स्क्रीन पर भी कब्जा जमा लिया है। रणबीर कपूर-यश की इस माइथोलॉजिकल फिल्म को वर्ल्डवाइड ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिला...
Read more »
