राफेल फाइल चोरी पर राहुल गांधी बोले- पीएम पर FIR हो, बीजेपी का पलटवार via NavbharatTimes RafaleScam
नई दिल्ली राफेल डील से जुड़ी फाइल गायब होने के अटॉर्नी जनरल के सुप्रीम कोर्ट में दिए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार में सब गायब हो रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि फाइल से सीधे प्रधानमंत्री मोदी का भ्रष्टाचार जुड़ा है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी सरासर झूठ बोल रहे हैं। बीजेपी का अटैक, राहुल को पाक से सर्टिफिकेट चाहिए? बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'राहुल गांधी कितना राग अलापेंगे। किसकी बात सुनेंगे। वह एयरफोर्स की नहीं मानते, वह सुप्रीम कोर्ट की नहीं मानते, वह CAG को नहीं मानते तो क्या राहुल को पाकिस्तान से सर्टिफिकेट चाहिए, राहुल जी पाक का सर्टिफिकेट आपको खुद लाना होगा।' उन्होंने कहा कि वैसे भी इनदिनों पाक में राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेताओं की चर्चा खूब हो रही है। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल बेबुनियाद और शर्मिंदगी भरा आरोप है। राहुल गांधी देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना बंद करें। प्रसाद ने कहा कि वह जानबूझकर या अनजाने में राफेल के प्रतिद्वंद्वियों के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पाकिस्तान में कांग्रेस नेताओं के बयान प्रकाशित होने के सवाल पर राहुल ने कहा कि वहां के पोस्टर बॉय तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। पोस्टर बॉय: पीएम के तंज पर राहुल का जवाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए आईएसआई को बुलाने वाले मोदी पाकिस्तान के पोस्टर बॉय हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'प्रधानमंत्री ने पठानकोट हमले के बाद जांच के लिए आईएसआई को बुलाया। वह नवाज शरीफ के यहां शादी में गए। वह नवाज शरीफ के गले मिलते हैं। नवाज शरीफ को अपने शपथ ग्रहण में बुलाते हैं। ड्रामा करते हैं तो क्या हम पोस्टर बॉय हैं? प्रधानमंत्री पाकिस्तान के पोस्टर ब्वॉय हैं।' गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ विपक्षी नेता पड़ोसी देश के 'पोस्टर बॉय' बन गए हैं और भारत के पराक्रमी सैनिकों के सामर्थ्य पर सियासी स्वार्थ के चक्कर में सवाल उठा रहे हैं। 'इस सरकार में सब गायब हो रहा है' राहुल गांधी ने फाइल गायब होने का संबंध पीएम मोदी से जोड़ते हुए आरोप लगाया, 'एक नई लाइन निकली है- गायब हो गया, 2 करोड़ युवाओं का रोजगार गायब हो गया, किसानों का पैसा गायब हो गया, डोकलाम गायब हो गया। राफेल की जो फाइलें हैं गायब हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये अपने मित्र अनिल अंबानी की जेब में डाला। फाइल में यह सब था और फाइल गायब हो गई।' प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि 30 हजार का जो घोटाला हुआ उसकी फाइल गायब हो गई। उन्होंने कहा, 'सरकार का एक ही काम है कि जो चौकीदार है उसको बचाकर रखिए। आप कानूनी तौर पर फाइल चोरी में जो करना चाहते हैं करिए, लेकिन न्याय सबके लिए होना चाहिए। अगर ये कागज गायब हुए हैं तो ये कागज झूठे नहीं है। कागज में साफ लिखा है कि नरेंद्र मोदी नेगोशिएशन कर रहे थे। कागजों पर कार्रवाई करें, लेकिन जिनका नाम कागज पर आ रहा है उन पर भी कार्रवाई करिए।' 'पीएम पर FIR क्यों नहीं हो रही है' राहुल गांधी ने अटॉर्नी जनरल के ऑफिशल सीक्रेट ऐक्ट के तहत फाइल चोरी के मामले में कहा कि प्रधानमंत्री पर एफआईआर क्यों नहीं हो रही? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'इस देश में जो भी पीएम मोदी का विरोध करता है, उस पर कार्रवाई होती है। पीएमओ का मतलब आज सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। अगर ऑफिशल सीक्रेट ऐक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है तो करो, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर भी एफआईआर हो। अगर प्रधानमंत्री गलत नहीं हैं तो वह स्वयं क्यों नहीं जांच कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जेपीसी की मांग क्यों ठुकराई?' पढ़ें: राफेल पर AG ने कहा, 'दस्तावेज चोरी हो गए' SC ने पूछा- क्या कार्रवाई की है?'दिल्ली में गठबंधन के खिलाफ है पार्टी' दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन नहीं करने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है। राहुल ने कहा कि दिल्ली में गठबंधन नहीं करने का विचार पूरी पार्टी का है, लेकिन अन्य राज्यों में हम गठबंधन पर सही दिशा में बढ़ रहे हैं। झारखंड, बिहार और दूसरे राज्यों में गठबंधन पर सहमति सही ट्रैक पर है। राहुल ने कहा, 'जवानों के परिवार देखना चाहते हैं सबूत' कांग्रेस नेताओं द्वारा एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'सीआरपीएफ के शहीदों के परिवार ने इस मुद्दे को उठाया। उनका कहना है कि वह बहुत दर्द में हैं और देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ।'.
नई दिल्ली राफेल डील से जुड़ी फाइल गायब होने के अटॉर्नी जनरल के सुप्रीम कोर्ट में दिए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार में सब गायब हो रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि फाइल से सीधे प्रधानमंत्री मोदी का भ्रष्टाचार जुड़ा है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। उधर, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी सरासर झूठ बोल रहे हैं। बीजेपी का अटैक, राहुल को पाक से सर्टिफिकेट चाहिए? बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'राहुल गांधी कितना राग अलापेंगे। किसकी बात सुनेंगे। वह एयरफोर्स की नहीं मानते, वह सुप्रीम कोर्ट की नहीं मानते, वह CAG को नहीं मानते तो क्या राहुल को पाकिस्तान से सर्टिफिकेट चाहिए, राहुल जी पाक का सर्टिफिकेट आपको खुद लाना होगा।' उन्होंने कहा कि वैसे भी इनदिनों पाक में राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेताओं की चर्चा खूब हो रही है। उन्होंने कहा कि ये बिल्कुल बेबुनियाद और शर्मिंदगी भरा आरोप है। राहुल गांधी देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना बंद करें। प्रसाद ने कहा कि वह जानबूझकर या अनजाने में राफेल के प्रतिद्वंद्वियों के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पाकिस्तान में कांग्रेस नेताओं के बयान प्रकाशित होने के सवाल पर राहुल ने कहा कि वहां के पोस्टर बॉय तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। पोस्टर बॉय: पीएम के तंज पर राहुल का जवाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए आईएसआई को बुलाने वाले मोदी पाकिस्तान के पोस्टर बॉय हैं। उन्होंने आरोप लगाया, 'प्रधानमंत्री ने पठानकोट हमले के बाद जांच के लिए आईएसआई को बुलाया। वह नवाज शरीफ के यहां शादी में गए। वह नवाज शरीफ के गले मिलते हैं। नवाज शरीफ को अपने शपथ ग्रहण में बुलाते हैं। ड्रामा करते हैं तो क्या हम पोस्टर बॉय हैं? प्रधानमंत्री पाकिस्तान के पोस्टर ब्वॉय हैं।' गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा था कि कुछ विपक्षी नेता पड़ोसी देश के 'पोस्टर बॉय' बन गए हैं और भारत के पराक्रमी सैनिकों के सामर्थ्य पर सियासी स्वार्थ के चक्कर में सवाल उठा रहे हैं। 'इस सरकार में सब गायब हो रहा है' राहुल गांधी ने फाइल गायब होने का संबंध पीएम मोदी से जोड़ते हुए आरोप लगाया, 'एक नई लाइन निकली है- गायब हो गया, 2 करोड़ युवाओं का रोजगार गायब हो गया, किसानों का पैसा गायब हो गया, डोकलाम गायब हो गया। राफेल की जो फाइलें हैं गायब हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये अपने मित्र अनिल अंबानी की जेब में डाला। फाइल में यह सब था और फाइल गायब हो गई।' प्रधानमंत्री मोदी पर कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल में घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि 30 हजार का जो घोटाला हुआ उसकी फाइल गायब हो गई। उन्होंने कहा, 'सरकार का एक ही काम है कि जो चौकीदार है उसको बचाकर रखिए। आप कानूनी तौर पर फाइल चोरी में जो करना चाहते हैं करिए, लेकिन न्याय सबके लिए होना चाहिए। अगर ये कागज गायब हुए हैं तो ये कागज झूठे नहीं है। कागज में साफ लिखा है कि नरेंद्र मोदी नेगोशिएशन कर रहे थे। कागजों पर कार्रवाई करें, लेकिन जिनका नाम कागज पर आ रहा है उन पर भी कार्रवाई करिए।' 'पीएम पर FIR क्यों नहीं हो रही है' राहुल गांधी ने अटॉर्नी जनरल के ऑफिशल सीक्रेट ऐक्ट के तहत फाइल चोरी के मामले में कहा कि प्रधानमंत्री पर एफआईआर क्यों नहीं हो रही? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'इस देश में जो भी पीएम मोदी का विरोध करता है, उस पर कार्रवाई होती है। पीएमओ का मतलब आज सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। अगर ऑफिशल सीक्रेट ऐक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है तो करो, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर भी एफआईआर हो। अगर प्रधानमंत्री गलत नहीं हैं तो वह स्वयं क्यों नहीं जांच कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जेपीसी की मांग क्यों ठुकराई?' पढ़ें: राफेल पर AG ने कहा, 'दस्तावेज चोरी हो गए' SC ने पूछा- क्या कार्रवाई की है?'दिल्ली में गठबंधन के खिलाफ है पार्टी' दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन नहीं करने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है। राहुल ने कहा कि दिल्ली में गठबंधन नहीं करने का विचार पूरी पार्टी का है, लेकिन अन्य राज्यों में हम गठबंधन पर सही दिशा में बढ़ रहे हैं। झारखंड, बिहार और दूसरे राज्यों में गठबंधन पर सहमति सही ट्रैक पर है। राहुल ने कहा, 'जवानों के परिवार देखना चाहते हैं सबूत' कांग्रेस नेताओं द्वारा एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'सीआरपीएफ के शहीदों के परिवार ने इस मुद्दे को उठाया। उनका कहना है कि वह बहुत दर्द में हैं और देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ।'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस पर हावी आपातकाल की मानसिकता: राफेल पर राहुल खुद को सही साबित करना चाहते हैंकांग्रेस पर हावी आपातकाल की मानसिकता: राफेल पर राहुल खुद को सही साबित करना चाहते हैं Congress ApniBaat RafaleDeal surendarkishore
Read more »
राफेल पर अपने ही फैसले पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, आज सुनवाईRafale Deal बहुचर्चित राफेल विमान सौदा आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट के दर पर पहुंचा है. बीते दिनों SC ने जो इस मुद्दे पर फैसला सुनाया था उसपर कई पुनर्विचार याचिका दायर की गई थीं.
Read more »
राफेल सौदा: सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने कहा- मंत्रालय से चोरी हुई फाइल- Amarujalaसुप्रीम कोर्ट में राफेल मामले पर सुनवाई शुरू हो चुकी है। कोर्ट ने राफेल संबंधी कोई भी अतिरिक्त दस्तावेज लेने से इंकार
Read more »
LIVE: राफेल पर SC में तीखी बहस, AG बोले- चोरी डॉक्यूमेंट पर आधारित याचिका रद्द होRafale Deal राफेल विमान सौदे मामले में एक नया मोड़ आया है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश AG ने कहा है कि राफेल के कुछ पेपर रक्षा मंत्रालय से चोरी हुए हैं.
Read more »
Rafale Deal Case:राफेल डील: AG बोले- डील के दस्तावेज चोरी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बताइए क्या कार्रवाई की गईIndia News: सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील पर महत्वपूर्ण सुनवाई चल रही है। शुरुआती सुनवाई में प्रशांत भूषण की दलीलों के खिलाफ अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट को बताया कि वह (प्रशांत) जिन दस्तावेजों पर भरोसा कर रहे हैं वह रक्षा मंत्रालय से चुराए गए हैं।
Read more »
राफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केंद्र सरकार ने कहा कि राफेल डील (Rafale Deal) से जुड़े कागजात चोरी हो गए हैं और याचिकाकर्ता उनका इस्तेमाल करके आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का जिक्र करने के दौरान कही. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी वेणुगोपाल ने कहा, ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या वर्तमान कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं. ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है. इसके बाद केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग जांच कर रहे हैं कि कागजातों की चोरी कैसे हुई? साथ ही राफेल विमान सौदे से जुड़े केस में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, यदि अब CBI जांच के निर्देश दिए जाते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा... पुनर्विचार याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत में जब राफेल सौदे के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया तो केन्द्र ने महत्वपूर्ण तथ्यों को उससे छुपाया था. प्रशांत भूषण ने जब वरिष्ठ पत्रकार एन राम के एक लेख का हवाला दिया तो अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया और कहा कि यह लेख चोरी किये गये दस्तावेजों पर आधारित हैं और इस मामले की जांच जारी है.
Read more »
राफेल पर कोर्ट में नहीं चलेगा ‘कागज चोरी’ का बहाना, चिदंबरम ने दिया अनुच्छेद 19 का तर्कRafale Deal Stolen Papers पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार के उस तर्क का जवाब दिया है जहां उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि राफेल से जुड़े पेपर चोरी हो गए हैं. चिदंबरम ने लिखा कि सरकार का ये तर्क कोर्ट के आगे नहीं टिकेगा.
Read more »
राफेल फाइल चोरी होने पर राहुल गांधी का तंज, 'पीएम मोदी पर FIR हो, जांच होनी चाहिए'-Navbharat TimesIndia News: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील की फाइल चोरी होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल में 30 हजार कोरड़ के घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन्होंने फाइल गायब की उन पर कार्रवाई हो, लेकिन पीएम पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
Read more »
