राफेल के दस्तावेज चोरी होने की ख़बर सामने आने के बाद और ज्यादा हमलावर हुआ विपक्ष
राफेल विमान सौदे में कथित घोटाले का मामला एक बार फिर गर्मा गया है. केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में ये बताया गया है कि रक्षा मंत्रालय से राफेल से जुड़े कुछ कागजात चोरी हो गए थे. हालांकि, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी.
चिदंबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि सरकार द्वारा दिए गए ये तर्क किसी मायने के नहीं हैं और ना ही इनका केस पर कोई असर पड़ेगा. पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘राफेल सौदे से जुड़े कागज़ात तो अखबार ने छापे हैं हम उनका पूरा समर्थन करते हैं. जिन चोरी किए गए कागज़ात को लेकर बहस हो रही है, उनका जवाब संविधान का आर्टिकल 19 देता है.’’ उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘‘1971 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पेंटागन मामले में दिया गया फैसला भी अटॉर्नी जनरल द्वारा दिए गए तर्कों का एक जवाब है. जिसमें ऐसा कहीं नहीं कहा गया है कि मीडिया किन्हीं चोरी किए हुए कागजों को नहीं छाप सकती है.’’ The celebrated judgement of the US Supreme Court in 1971 in the case of the Pentagon Papers is a complete answer to the AG's arguments that the media cannot publish so-called secret papers.आपको बता दें कि कांग्रेस एक बार फिर राफेल मुद्दे को लेकर हमलावर है. बुधवार को भी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा था, वहीं गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.दरअसल, राफेल डील में ये नई बहस को केंद्र सरकार के उस तर्क ने जन्म दिया है जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि रक्षा मंत्रालय से राफेल डील से जुड़े कुछ अहम कागज चोरी हुए थे. इन्हीं चोरी किए गए डॉक्यूमेंट को अखबार को छापा है. सरकार की ओर से कोर्ट में अटॉर्नी जनरल ने बताया कि चोरी किए हुए कागजों पर आधारित इस याचिका को तुरंत रद्द कर देना चाहिए. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में अभी भी इस मसले को लेकर बहस जारी है, 14 मार्च को मामले की अगली सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रहा है. इन सभी ने पिछले साल दिए गए राफेल डील मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुर्नविचार याचिका दायर की है. अपने पिछले फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
योगी का प्रदेश के तीन शहीदों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने MI-17 हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद होने वाले यूपी के दो वीर सपूतों को श्रध्दांजलि दी है. योगी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम दोनों वीर सपूतों के इस सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटनाग में शहीद हुए प्रदेश के तीन सपूतों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है.
Read more »
MP: सिमी के 5 आतंकियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, लगाया इतने का जुर्मानाकोर्ट ने चार अलग-अलग धाराओं में 5 आतंकियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इसके अलावा चार मामलों में 2-2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया.
Read more »
भारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन का बनाया प्लान: रिपोर्ट– News18 हिंदीएक अफसर के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान ने शायद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश सरगना को लिस्टेड करने के प्रस्ताव का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है. अब सरकार को यह सोचना है कि एक शख्स ज्यादा अहम है या फिर देश के बड़े राष्ट्रीय हित.
Read more »
राफेल के आते ही भारतीय वायुसेना के बेड़े से हटेंगे मिग-21 विमान: रिपोर्ट– News18 हिंदीपहले चरण में साल 2022 तक सभी मिग-21 विमानों को हटाने का काम किया जाएगा. इसके बाद मिग-27 और मिग-29 विमानों को हटाया जाएगा.
Read more »
शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाएगी सरकार-Navbharat TimesIndia News: 13 सूत्रीय रोस्टर पर मचे विवाद के बीच सरकार उच्च शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार अध्यादेश लाएगी। इस अध्यादेश के बाद यूनिवर्सिटी या कॉलेज को एक यूनिट के तौर पर लिया जाएगा।
Read more »
आरोपी मिशेल को सामान्य जेल में भेजने के लिए कोर्ट का तिहाड़ को आदेशअगस्ता वेस्टलैंड केस में बिचौलियों की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने तिहाड़ प्रशासन को क्रिश्चियन मिशेल को सामान्य सेल में रखने के निर्देश दिए हैं. कुछ वक्त पहले तिहाड़ प्रशासन ने क्रिश्चियन मिशेल को एकांत कारावास में डाल दिया था. मिशेल का आरोप था कि वो अभी विचाराधीन कैदी है और उसके मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है. लिहाजा उसे इस तरह एकांत जेल में बंद करके नहीं रखा जा सकता.
Read more »
रिपोर्ट: राफेल पर नया खुलासा, यूपीए के मुकाबले 19 अरब रुपये महंगा पड़ा मोदी का सौदाRafale Fighter Jet Deal: कानून मंत्रालय ने 2015 में सलाह दी थी कि फ्रांस से बैंक गारंटी जरूर ली जानी चाहिए, मगर अंतिम सौदे पर बिना बैंक गारंटी के ही हस्ताक्षर कर दिए गए।
Read more »
राफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केंद्र सरकार ने कहा कि राफेल डील (Rafale Deal) से जुड़े कागजात चोरी हो गए हैं और याचिकाकर्ता उनका इस्तेमाल करके आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का जिक्र करने के दौरान कही. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी वेणुगोपाल ने कहा, ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या वर्तमान कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं. ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है. इसके बाद केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग जांच कर रहे हैं कि कागजातों की चोरी कैसे हुई? साथ ही राफेल विमान सौदे से जुड़े केस में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, यदि अब CBI जांच के निर्देश दिए जाते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा... पुनर्विचार याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत में जब राफेल सौदे के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया तो केन्द्र ने महत्वपूर्ण तथ्यों को उससे छुपाया था. प्रशांत भूषण ने जब वरिष्ठ पत्रकार एन राम के एक लेख का हवाला दिया तो अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया और कहा कि यह लेख चोरी किये गये दस्तावेजों पर आधारित हैं और इस मामले की जांच जारी है.
Read more »
राफेल पर कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार ने देश के खजाने को चूना लगाया– News18 हिंदीकांग्रेस ने दावा किया कि, 'भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, कानून मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय ने लिखकर कहा कि बैंक गारंटी होनी चाहिए और डसॉल्ट एविशन उसे दे. उस बैंक गारंटी की कीमत इंडियन नेगोशिएटिंग टीम ने 4305 करोड़ रुपये आंकी.'
Read more »
LIVE: राहुल का मोदी सरकार पर आरोप - राफेल के कागज गायब, मतलब सच्चे हैंराफेल मामले पर थोड़ी देर में राहुल गांधी करेंगे मीडिया को संबोधित पढ़िए लाइव अपडेट्स:
Read more »
