राफेल डील के दस्तावेज को लेकर नई सफाई पेश कर दी गई है (mewatisanjoo)
राफेल डील के बेहद गोपनीय दस्तावेज चोरी होने की बात सुप्रीम कोर्ट में कहकर दुनियाभर में सनसनी और सरकार की किरकिरी कराने के बाद अब सफाई दी गई है. मामले को लेकर लीपापोती का दौर शुरू हो गया है. केंद्र सरकार के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने राफेल लडाकू विमान सौदे की प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों को लेकर खुली अदालत में जो कुछ कहा बंद लिफाफे में दिए जवाब में उससे पलट गए हैं.
इसमें वेणुगोपाल ने माना कि दस्तावेज चोरी नहीं हुए हैं, बल्कि लीक हुए हैं. ये अवैध रूप से फाइल लीक करने का मामला है. इससे पहले बुधवार को राफेल डील को लेकर अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष दस्तावेजों के चोरी होने की बात कही थी. उन्होंने राफेल फैसले की रिव्यू याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा था कि प्रशांत भूषण और उनके साथियों की अर्जी जिन दस्तावेजों का हवाला दे रही है, वो तो चोरी हो चुके दस्तावेजों पर आधारित है. क्योंकि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर कुछ अखबारों और न्यूज एजेंसियों ने खबरें चलाई थी. इस सनसनीखेज जानकारी के बाद शीर्ष कोर्ट में छाए सन्नाटे को तोड़ते हुए खुद चीफ जस्टिस गोगोई ने पूछा था कि मिस्टर अटॉर्नी....ये आलेख मीडिया में कब छपा? इसके जवाब में अटॉर्नी जनरल ने कहा था कि माई लॉर्ड आठ फरवरी को. कोर्ट ने फिर प्रश्न किया था कि तब से अब तक लगभग एक महीने का समय बीत चुका है. इस मामले में आपने क्या कार्रवाई की? इस सवाल पर अटॉर्नी जनरल ने कहा था कि अभी तो बस जांच ही चल रही है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल से जवाब तलब कर लिया था. इसके बाद मीडिया से लेकर गली और नुक्कड़ों तक राफेल डील के दस्तावेज चोरी होने की चर्चा होने लगी. इसको लेकर विपक्षी दलों ने भी मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. सोशल मीडिया पर भी सरकार की बखिया उधेड़ी जाने लगी. इसके बाद दो दिन में अटॉर्नी जनरल अपने बयान से पलटे और कहा कि राफेल सौदे से जुड़ी प्रक्रिया के सभी मूल दस्तावेज फाइल में मौजूद हैं, लेकिन मीडिया में जिस तरह से उनको दिखाया गया और उन्हें सार्वजनिक किया गया, उसे देखते हुए ये साफ है कि मूल दस्तावेजों की फोटोकॉपी कराई गई या फोटो खींची गई है. अधिकारियों की लापरवाही से राफेल डील की फाइलों के अहम दस्तावेज लीक हुए हैं. उन्होंने कहा कि ये ऑफिस सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन है. सरकार जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. इसकी सूचना भी कोर्ट को दी जाएगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राहुल के गढ़ में बोले पीएम मोदी- हमारी सरकार में ही पहला राफेल उड़ेगाहमारी सरकार में ही पहला राफेल उड़ेगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पढ़ें लाइव अपडेट्स-
Read more »
'राफेल डील में PM मोदी पर होना चाहिए एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस'Rafale Deal: कांग्रेस ने कहा कि पीएम मोदी ने ने देश और संसद को गुमराह किया ताकि पूरे षणयंत्र पर पर्दा डाला जा सके। अब साजिश का भंडाफोड़ हो गया है।
Read more »
Rafale Deal Case:राफेल डील: AG बोले- डील के दस्तावेज चोरी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बताइए क्या कार्रवाई की गईIndia News: सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील पर महत्वपूर्ण सुनवाई चल रही है। शुरुआती सुनवाई में प्रशांत भूषण की दलीलों के खिलाफ अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट को बताया कि वह (प्रशांत) जिन दस्तावेजों पर भरोसा कर रहे हैं वह रक्षा मंत्रालय से चुराए गए हैं।
Read more »
राफेल की सीक्रेट फाइलें चोरी हो गईं: मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, जानें 15 अहम बातेंसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में केंद्र सरकार ने कहा कि राफेल डील (Rafale Deal) से जुड़े कागजात चोरी हो गए हैं और याचिकाकर्ता उनका इस्तेमाल करके आधिकारिक गोपनीयता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं. यह बात केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील मामले में दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट का जिक्र करने के दौरान कही. केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए एजी वेणुगोपाल ने कहा, ये कागजात रक्षा मंत्रालय से पूर्व या वर्तमान कर्मचारी द्वारा चोरी किए गए हैं. ये गोपनीय दस्तावेज हैं और इन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. इस पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उनसे पूछा कि सरकार ने इस मामले में अभी तक क्या कार्रवाई की है. इसके बाद केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि हम लोग जांच कर रहे हैं कि कागजातों की चोरी कैसे हुई? साथ ही राफेल विमान सौदे से जुड़े केस में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, यदि अब CBI जांच के निर्देश दिए जाते हैं, तो देश को भारी नुकसान होगा... पुनर्विचार याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि शीर्ष अदालत में जब राफेल सौदे के खिलाफ जनहित याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया तो केन्द्र ने महत्वपूर्ण तथ्यों को उससे छुपाया था. प्रशांत भूषण ने जब वरिष्ठ पत्रकार एन राम के एक लेख का हवाला दिया तो अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने इसका विरोध किया और कहा कि यह लेख चोरी किये गये दस्तावेजों पर आधारित हैं और इस मामले की जांच जारी है.
Read more »
राफेल पर कांग्रेस का दावा- मोदी सरकार ने देश के खजाने को चूना लगाया– News18 हिंदीकांग्रेस ने दावा किया कि, 'भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, कानून मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय ने लिखकर कहा कि बैंक गारंटी होनी चाहिए और डसॉल्ट एविशन उसे दे. उस बैंक गारंटी की कीमत इंडियन नेगोशिएटिंग टीम ने 4305 करोड़ रुपये आंकी.'
Read more »
सरकार ने कहा- राफेल डील की CBI जांच हुई तो होगा देश को नुकसान– News18 हिंदीराफेल डील पर सरकार की तरफ से पेश अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कोर्ट को बताया कि जिन दस्तावेजों पर ऐडवोकेट प्रशांत भूषण भरोसा कर रहे हैं, वे रक्षा मंत्रालय से चुराए गए हैं
Read more »
राफेल डील पर बोले राहुल गांधी- भ्रष्टाचार के पर्याप्त सबूत, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हो मुकदमाराहुल गांधी से पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मामले में सीधे प्रधानमंत्री मोदी को दोषी ठहराते हुए कहा कि देश के खजाने को हुए नुकसान की साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है और प्रधानमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए.
Read more »
राफेल डील: दस्तावेज चोरी होने का दावा कर क्या फंस गई मोदी सरकार?कोर्ट ने बुधवार को दस्तावेज चोरी होने की केंद्र की दलील पर रक्षा मंत्रालय से हलफनामा मांग लिया है. इसे आधार बनाते हुए कांग्रेस ने फिर मोदी सरकार को घेर लिया और आरोप लगाया कि सरकार राफेल डील में फंस रही थी, इसलिए दस्तावेज चोरी का दावा कर केस पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है.
Read more »
LIVE: राहुल का मोदी सरकार पर आरोप - राफेल के कागज गायब, मतलब सच्चे हैंराफेल मामले पर थोड़ी देर में राहुल गांधी करेंगे मीडिया को संबोधित पढ़िए लाइव अपडेट्स:
Read more »
क्या राफेल डील पर काम आएगी सरकार की थ्योरी, 'दस्तावेज गायब हो गए'...- Amarujalaसुप्रीम कोर्ट में सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल ने बताया कि राफेल से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण फाइलें गायब हो गई हैं।
Read more »
