राफेल जेट पर पाकिस्‍तानी प्रोपेगेंडा फेल... चीन का दूसरा बड़ा दुश्मन भी खरीदेगा फ्रांसीसी विमान, अबकी J-20 स्टील्थ से होगी जंग!

Rafale Fighter Jet Taiwan France J 20 J 10C India News

राफेल जेट पर पाकिस्‍तानी प्रोपेगेंडा फेल... चीन का दूसरा बड़ा दुश्मन भी खरीदेगा फ्रांसीसी विमान, अबकी J-20 स्टील्थ से होगी जंग!
Rafale Taiwan France J 20 J 10CRafale Taiwan Vs Chinese J 20Taiwan To Buy Rafale Jet
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 51%

ताइवान राफेल विमान खरीदने के फैसले में तेजी लाने का विचार उस वक्त कर रहा है, जब लंदन स्थित रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट (RUSI) की 800 पन्नों की एक रिपोर्ट लीक हो गई है। इस रिपोर्ट में 2027 तक ताइवान पर चीन का हमला होने की आशंका जताई गई है।

ताइपे/पेरिस: चीन ने अपने दोस्त पाकिस्तान के साथ मिलकर राफेल फाइटर जेट को लेकर काफी प्रोपेंगेडा फैलाने की कोशिश की। पैसे देकर विदेशी एक्सपर्ट्स से लेख लिखवाए, हो हल्ला मचाया, लेकिन हकीकत में चीन का झूठ सच्चाई के तूफान में तिनके की तरह उड़ गया। पहले भारतीय वायुसेना ने 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा था और अब खबर आ रही है, कि चीन का एक और सबसे बड़ा दुश्मन ताइवान, फ्रांस से 4.

5 जेनरेशन वाला ये एडवांस फाइटर जेट खरीद सकता है।रिपोर्ट के मुताबिक, ताइवान अपने पुराने मिराज-2000 के बेड़े को फ्रांसीसी राफेल से बदलने पर विचार कर रहा है। जिसका मकसद चीन के साथ तनाव की स्थिति में अपनी वायुसेना के लिए एडवांस फाइटर जेट खरीदना है। हालांकि ताइवान के लिए ये फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि इसी महीने चीनी वायुसेना यानि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स को 300वां J-20 फाइटर जेट की डिलीवरी मिली है, जो एक पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट है। फ्रांस सरकार राफेल बेचने की देगी मंजूरी?ताइवान राफेल खरीदने के फैसले में तेजी लाने का विचार उस वक्त कर रहा है, जब लंदन स्थित रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट की 800 पन्नों की एक रिपोर्ट लीक हो गई है। इस रिपोर्ट में 2027 तक ताइवान पर चीन का हमला होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रूस, चीनी सैनिकों को शहरी लड़ाई की ट्रेनिंग दे रहा है। रूस, चीन की सेना को 2014 में क्रीमिया युद्ध को आधार बनाकर ट्रेनिंग दे रहा है, जब उसने यूक्रेन पर हमला कर उससे क्रीमिया छीन लिया था। डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने पुष्टि की है कि ताइवान राफेल लड़ाकू विमान खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है। हालांकि, ट्रैपियर ने जोर देकर कहा कि इस तरह के किसी भी फैसले के लिए फ्रांसीसी सरकार की मंजूरी जरूरी होगी।दरअसल, ताइवान जब भी किसी देश से हथियार खरीदने की कोशिश करता है, तो चीन उसे अपनी संप्रभुता पर हमला बताकर विरोध करता है। ताइवान के पास अब सिर्फ 54 मिराज-2000 विमान बचे हैं। उनमें से भी करीब 60 प्रतिशत ही एक्टिव हैं। ताइवान को मिराज विमान के लिए स्पेयर पार्ट्स मिलना मुश्किल हो गया है, क्योंकि मिराज बनाने वाली डसॉल्ट एविएशन के करीब करीब सभी ग्राहक अब राफेल की तरफ शिफ्ट हो गये हैं और अब उसने मिराज के लिए कल पुर्जे बनाने काफी कर दिए हैं। इसीलिए अब ताइवान को हर हाल में राफेल फाइटर जेट पर शिफ्ट होना पड़ेगा, लेकिन सवाल ये है कि क्या फ्रांस सरकार इसकी मंजूरी देगी।J-10 नहीं, चीनी J-20 से राफेल का मुकाबला!अगर फ्रांस सरकार से मंजूरी मिल भी जाती है तो सवाल ये है कि क्या ताइवान, राफेल फाइटर जेट का पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर पाएगा? चीन ने हाल ही में अपनी वायुसेना में 300वीं जे-20 लड़ाकू विमान को शामिल कर लिया है। जिससे जे-20 फाइटक जेट, PLA एयर फोर्स का अग्रिम पंक्ति का विमान बन गया है। जे-20, लंबी दूरी तक मार करने वाली PL-15 मिसाइल से लैस है, जो किसी भी संभावित हवाई संघर्ष को और खतरनाक बना देता है। भारतीय वायुसेना ने भी अपने राफेल विमानों को अपग्रेड कर Spectra इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस किया है और उनमें चीन की PL-15 मिसाइल के सिग्नेचर डाले हैं, ताकि इनसे निपटने की क्षमता बढ़ सके। लेकिन क्या ताइवान ऐसा कर पाएगा?दूसरी तरफ, राफेल के लिए ताइवान की दिलचस्पी से साफ पता चलता है कि पाकिस्तान और चीन का राफेल को लेकर प्रोपेगेंडा फेल हो चुका है। डसॉल्ट एविएशन अभी तक 530 से ज्यादा राफेल बेच चुका है, जिनमें से 320 से ज्यादा दूसरे देशों के लिए हैं। इसके अलावा मिस्र, भारत, कतर, ग्रीस, क्रोएशिया, यूएई, सर्बिया और इंडोनेशिया को या तो और राफेल मिलने वाले हैं, या राफेल के लिए इन देशों ने सौदा तय कर लिया है। जो यह दिखाता है कि चीन के दप्रचार के बावजूद राफेल पर दुनिया का भरोसा बरकरार है। ऐसे में अगर ताइवान फ्रांस से राफेल लेता है तो यह बीजिंग के लिए डिप्लोमेसी के साथ साथ उसकी सेना के लिए भी खतरा होगा। एक तरफ भारत का विस्तार होता राफेल बेड़ा और दूसरी तरफ ताइपे की नई एयर पावर। लेकिन इस पूरे समीकरण में सबसे अहम सवाल यही है कि फ्रांस कितना चीन का दबाव झेल पाएगा और क्या वह ताइवान को राफेल देने का राजनीतिक जोखिम उठाएगा?

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rafale Taiwan France J 20 J 10C Rafale Taiwan Vs Chinese J 20 Taiwan To Buy Rafale Jet India Taiwan Rafale Fighter Jet Vs China Rafale Vs J 20 Fighter Jet Rafale Vs Chinese J-10C राफेल लड़ाकू विमान ताइवान फ्रांस भारत ताइवान फ्रांस से खरीदेगा राफेल जेट राफेल बनाम जे-20 फाइटर जेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी, छठ के लिए यमुना पर बनेगा 20 किमी लंबा कॉरिडोरदिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी, छठ के लिए यमुना पर बनेगा 20 किमी लंबा कॉरिडोरदिल्ली में फिर से लौटेगी छठ की रौनक, यमुना तट पर बनेगा 20Km लंबा कॉरिडोर, हाई कोर्ट से परमिशन की दरकार
Read more »

तामिळनाडूमधील अभिनेता विजयच्या रॅलीदरम्यान चेंगराचेंगरी, 20 जणांचा मृत्यू तर अनेक जण बेशुद्धतामिळनाडूमधील अभिनेता विजयच्या रॅलीदरम्यान चेंगराचेंगरी, 20 जणांचा मृत्यू तर अनेक जण बेशुद्धActor Vijay Rally : आताची मोठी समोर आली आहे. तामिळनाडूचे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी यांच्या निवडणूक प्रचारासाठी आलेल्या अभिनेता विजयच्या रॅलीदरम्यान चेंगराचेंगरी झाली आहे. या घटनेत 20 जणांचा मृत्यू झाल्याचं वृत्त समोर आलंय.
Read more »

तमिलनाडु में टीवीके रैली में भगदड़, 20 लोगों की मौत की आशंकातमिलनाडु में टीवीके रैली में भगदड़, 20 लोगों की मौत की आशंकातमिलनाडु के करुर में आयोजित टीवीके रैली में भगदड़ मच गई, जिसमें 20 लोगों की मौत की आशंका है। मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग और आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भी भगदड़ मची थी, जिससे सबक लेने की बात कही जा रही है।
Read more »

करूर भगदड़: पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख देंगे विजय, 10 पॉइंट में जाने आज क्या-क्या हुआकरूर भगदड़: पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख देंगे विजय, 10 पॉइंट में जाने आज क्या-क्या हुआतमिलनाडु के करूर में अभिनेता और TVK प्रमुख की रैली के दौरान भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. विजय ने मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख और घायलों को 2-2 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है, जबकि सीएम स्टालिन ने इस हादसे की जांच के लिए आयोग का गठन किया है.
Read more »

तमिलनाडु भगदड़: विजय ने की मुआवजे की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख, घायलों को देंगे 2-2 लाखतमिलनाडु भगदड़: विजय ने की मुआवजे की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख, घायलों को देंगे 2-2 लाखयह घटना करूर जिले के वेलुस्वाम्यपुरम इलाके में विजय की रैली दौरान हुई। भारी भीड़ उमड़ी थी और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर्याप्त न होने के चलते अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ के दौरान कई लोगों की जान चली गई।
Read more »

करूर हादसे पर छलका सितारों का दुख, मोहनलाल-ममूटी ने जताई संवेदनाएं, 20-20 लाख रुपये मुआवजा देंगे विजयकरूर हादसे पर छलका सितारों का दुख, मोहनलाल-ममूटी ने जताई संवेदनाएं, 20-20 लाख रुपये मुआवजा देंगे विजयकरूर जिले में टीवीके नेता और एक्टर विजय की रैली में भगदड़ से 39 लोगों की मौत हुई हैं. ममूटी, मोहनलाल, विजय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना जताई और मुआवजे का ऐलान किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:30:27