IT Jobs in Bank 2025: आईटी फील्ड में माहिर हैं, तो आपको एसबीआई बढ़िया जॉब ऑफर कर रहा है। सैलरी भी बेहतरीन मिलेगी और सेलेक्शन के लिए किसी तरह का एग्जाम भी नहीं देना होगा।
SBI Recruitment 2025: भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक और प्रतिष्ठित बैंक को आईटी स्पेशलिस्ट की जरूरत है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की रेगुलर बेस पर भर्ती के लिए आवेदन चल रहे हैं। अगर आप आईटी के क्षेत्र में अच्छी नॉलेज रखते हैं और बैंक में काम करना चाहते हैं, तो आप इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। लेकिन आपको फटाफट आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी क्योंकि इस वैकेंसी की लास्ट डेट भी नजदीक है। उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.
bank.in पर फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं। आईटी स्पेशलिस्ट की इस भर्ती में आपको चयन के बाद मैनेजर और डिप्टी की पोस्ट मिलेगी। यहां भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी भी देख लीजिए।SBI Specialist Officer Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पद का नाम मैनेजर और डिप्टी मैनेजर वैकेंसी 59 , विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2025-26/10 आवेदन शुरू होने की तारीख 11 सितंबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 अक्टूबर 2025 आयुसीमा 25-35 वर्ष तक पोस्टवाइज। सैलरी MMGS-III को 85920 से 105280 रुपये, और MMGS-II को 64280 से 93960 रुपये तक बेसिल सैलरी मिलेगी। इसके अलावा सैलरी में अन्य भत्ते भी जुड़ेंगे। चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट। किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। भर्ती का नोटिफिकेशन SBI Specialist Recruitment 2025 Notification PDF आवेदन करने का लिंक SBI IT Specialist Vacancy 2025 Apply Online Link बैंक जॉब के लिए योग्यता क्या चाहिए?मैनेजर पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईटी/कंप्यूटर/कंप्यूटर साइंस/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन में बी.ई/बीटेक की डिग्री या मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ में 5 साल संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव होना भी जरूरी है। डिप्टी मैनेजर के लिए शैक्षिक योग्यता समान है लेकिन अनुभव 3 वर्ष का भी मान्य होगा। आप ये सभी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।उम्मीदवारों की उम्र 31 अगस्त 2025 को मैनेजर पद के लिए न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक होनी चाहिए। वहीं डिप्टी मैनेजर के लिए न्यूनतम 25 वर्ष से 32 वर्ष की आयुसीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट बैंक नियमानुसार छूट भी देगी। बैंक भर्ती में आवेदन कैसे करें? इस बैंक जॉब में आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा। यहां Career सेक्शन में जाएं। आपको सबसे पहले नंबर पर भर्ती से संबंधित लिंक नजर आएगा। इसपर जाते ही Apply Online का ऑप्शन मिलेगा। इसपर क्लिक करें। अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो Login नहीं तो Click for New Registration पर क्लिक करें। अपना नाम, माता-पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरने के बाद सिक्योरिटी कोड भरकर रजिस्टर करें। फिर दोबारा रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें। अब डिटेल्स में बाकी बची सभी जानकारी भी भर दें। शैक्षणिक योग्यता, पता, पद, अनुभव डिटेल्स दें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म का प्रीव्यू चेक करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।आवेदन शुल्क कितना लगेगा?एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है। इसके अलावा अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
Abhi Kon Si Bharti Nikli He Govt Bank Vacancy 2025 Government Banking Jobs Age Limit Govt Bank Jobs For Experienced It Professionals एसबीआई वैकेंसी 2025 योग्यता सरकारी बैंक भर्ती 2025 बैंक में सीधी भर्ती Btech वालों के लिए भर्ती सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Teacher Vacancy 2025: युवाओं को नवरात्रि का तोहफा! यहां टीचर की 13000 से ज्यादा भर्ती जल्द, मंत्री ने दी सूचनाTeacher Recruitment 2025 Notification Soon: शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नवरात्रि के बाद 13000 से ज्यादा पदों पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है।
Read more »
BSSC Inter Level Vacancy 2025: बिहार इंटर लेवल भर्ती के लिए 10976 पदों में बढ़ोतरी, रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर से स्टार्टबिहार कर्मचारी चयन आयोग BSSC की ओर से BSSC Inter Level परीक्षा के लिए पदों की संख्या में वृद्धि की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही जो उम्मीदवार पहले आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं...
Read more »
Bihar Police Vacancy 2025: बिहार पुलिस की एक और नई भर्ती; जेल वार्डर, ड्राइवर समेत 4100 पदों का नोटिफिकेशन आयाBihar Police New Vacancy 2025: बिहार पुलिस में एक और नई भर्ती निकली है। जेल वार्डर, ड्राइवर कॉन्स्टेबल, मद्य निषेध सिपाही के 4 हजार से ज्यादा पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है।
Read more »
AIIMS Vacancy 2025: एम्स गोरखपुर में फैकल्टी की ढेरों वैकेंसी, महीने की सैलरी ₹2.20 लाख तक, आवेदन शुरूGorakhpur AIIMS Vacancy 2025: यूपी के एम्स में फैकल्टी के पदों पर योग्य लोगों की जरूरत है। भर्ती नोटिफिकेशन जारी हो गया है।
Read more »
अभिषेक शर्मा पक्का सेंचुरी… एशिया कप फाइनल से पहले फैंस का जोश हाई, कर डाली ऐसी भविष्यवाणी!Asia Cup Final 2025: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होने जा रही Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
CG Vyapam Vacancy 2025: जल संसाधन विभाग में 12वीं पास के लिए नौकरी, 70000 तक सैलरी, यहां करें अप्लाई12th Pass Govt Jobs 2025: अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं, तो इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन खुले हुए हैं। सैलरी भी शानदार मिलेगी।
Read more »
