करूर भगदड़: पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख देंगे विजय, 10 पॉइंट में जाने आज क्या-क्या हुआ

Karur Stampede News

करूर भगदड़: पीड़ित परिवारों को 20-20 लाख देंगे विजय, 10 पॉइंट में जाने आज क्या-क्या हुआ
VijayTamilaga Vettri KazhagamMK Stalin
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 51%

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता और TVK प्रमुख की रैली के दौरान भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. विजय ने मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख और घायलों को 2-2 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है, जबकि सीएम स्टालिन ने इस हादसे की जांच के लिए आयोग का गठन किया है.

Karur Stampede : तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को हुई तमिल अभिनेता और तमिलगा वेत्त्री कझगम के प्रमुख विजय की एक चुनावी रैली में अचानक भगदड़ मच गई. अचानक हुई इस भगदड़ में 39 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए.

इस हादसे ने पूरे राज्य को गहरे शोक में डाल दिया है. हादसे के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस हादसे ने न केवल पीड़ित परिवारों को बल्कि पूरे तमिलनाडु को झकझोर कर रख दिया है. घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने दुख जताया है. तमिलगा वेत्त्री कझगम पार्टी के लीडर विजय ने इस हादसे को दिल दहलाने वाला बताया और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए बड़ा ऐलान किया है. वहीं, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी मुआवजा और जांच आयोग की घोषणा की है. आइये 10 पॉइंट में जानें अब तक करूर हादसे में क्या-क्या हुआ: 1. करूर में शनिवार को अभिनेता और तमिलगा वेत्त्री कझगम के प्रमुख विजय की एक रैली हुई, जिसमें अचानक भगदड़ मचने से 39 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई लोग इस हादसे में घायल हुए हैं और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 2. एक्टर विजय ने सोशल मीडिया पर इस हादसे को लेकर अपना दर्द साझा करते हुए लिखा कि उनका दिल और दिमाग इस त्रासदी से भारी हो गया है. उन्होंने कहा कि जिनसे वे मिल चुके हैं, उनके चेहरे लगातार उनके सामने आ रहे हैं. 3. इसके अलावा, विजय ने घोषणा की है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. 4. वहीं, जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं और अस्पताल में इलाज करा रहे हैं,2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे. 5. विजय ने आर्थिक मदद का ऐलान करते हुए कहा कि यह रकम किसी के खोने की भरपाई नहीं कर सकती. लेकिन एक परिवार का सदस्य होने के नाते उनका कर्तव्य है कि वे दुख की इस घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहें. 6. इसके अलावा, विजय ने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी तमिलगा वेत्त्री कझगम घायलों और उनके परिवारों को हर संभव सहयोग देगी. 7. वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल लोगों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. 8. स्टालिन सरकार ने हादसे के कारणों की जांच के लिए रिटायर्ड जज अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का भी गठन किया है. 9. वहीं, एक्टर विजय ने प्रार्थना की कि घायल लोग जल्दी ठीक होकर अपने घर लौटें. उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से हम इस दुख से उबर पाएंगे. 10. इस हादसे ने पूरे तमिलनाडु को शोक और सदमे में डाल दिया है. हर ओर पीड़ित परिवारों के लिए संवेदनाएं जताई जा रही हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Vijay Tamilaga Vettri Kazhagam MK Stalin Compensation Tamil Nadu 39 Dead Financial Aid Aruna Jagadeesan Commission करूर भगदड़ एक्टर विजय तमिलागा वेत्त्री कझगम एमके स्टालिन अरुणा जगदीशन आयोग

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

यूपी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 20-20 साल की जेल, कोर्ट ने जुर्माना भी लगायायूपी में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 20-20 साल की जेल, कोर्ट ने जुर्माना भी लगायाशाहजहांपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो दोषियों को अपर जिला जज ने 20-20 साल की कैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली से बरामद किया था। अदालत ने सरकारी वकील के तर्कों और पीड़िता के बयान के आधार पर यह फैसला...
Read more »

दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी, छठ के लिए यमुना पर बनेगा 20 किमी लंबा कॉरिडोरदिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी, छठ के लिए यमुना पर बनेगा 20 किमी लंबा कॉरिडोरदिल्ली में फिर से लौटेगी छठ की रौनक, यमुना तट पर बनेगा 20Km लंबा कॉरिडोर, हाई कोर्ट से परमिशन की दरकार
Read more »

दिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी, छठ के लिए यमुना पर बनेगा 20 किमी लंबा कॉरिडोरदिल्ली वासियों के लिए खुशखबरी, छठ के लिए यमुना पर बनेगा 20 किमी लंबा कॉरिडोरदिल्ली में फिर से लौटेगी छठ की रौनक, यमुना तट पर बनेगा 20Km लंबा कॉरिडोर, हाई कोर्ट से परमिशन की दरकार
Read more »

Tamil Nadu News: एक्टर विजय की रैली में हुआ बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा लोग मरेTamil Nadu News: एक्टर विजय की रैली में हुआ बड़ा हादसा, 20 से ज्यादा लोग मरेतमिलनाडु के करूर में एक्टर और TVK प्रमुख विजय की रैली में बड़ा हादसा हो गया. रैली में अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. दम घुटने से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि...
Read more »

'मृतकों के परिजन को 20 लाख, घायलों को 2 लाख देंगे', भगदड़ के बाद एक्टर विजय ने किया मुआवजे का एलान'मृतकों के परिजन को 20 लाख, घायलों को 2 लाख देंगे', भगदड़ के बाद एक्टर विजय ने किया मुआवजे का एलानकरूर में विजय की रैली में भगदड़ मचने से 39 लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक घायल हो गए। अभिनेता-राजनेता विजय ने मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने भी मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 1 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया...
Read more »

Karur TVK Rally Stampede: സംസ്ഥാന പര്യടനം നിർത്തിവച്ച് ടിവികെ അധ്യക്ഷൻ വിജയ്; 20 ലക്ഷം ധനസഹായം പ്രഖ്യാപിച്ചുKarur TVK Rally Stampede: സംസ്ഥാന പര്യടനം നിർത്തിവച്ച് ടിവികെ അധ്യക്ഷൻ വിജയ്; 20 ലക്ഷം ധനസഹായം പ്രഖ്യാപിച്ചുകരൂർ ദുരന്തത്തിന് പിന്നാലെ സംസ്ഥാന പര്യടനം നിർത്തിവച്ച് ടിവികെ അധ്യക്ഷൻ വിജയ്. മരിച്ചവരുടെ കുടുംബങ്ങൾക്ക് വിജയ് 20 ലക്ഷം രൂപ ധനസഹായവും പ്രഖ്യാപിച്ചു. പരിക്കേറ്റവർക്ക് രണ്ട് ലക്ഷം രൂപയും പ്രഖ്യാപിച്ചു.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:05:51