राज-शिल्पा के खिलाफ ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: EOW की जांच में खुलासा - कंपनी में निवेशकों के पैसों का...

Raj Kundra Fraud Case News

राज-शिल्पा के खिलाफ ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला: EOW की जांच में खुलासा - कंपनी में निवेशकों के पैसों का...
Shilpa Shetty ScamBest Deal Tv FraudEow Investigation
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की कंपनी बेस्ट डील टीवी से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला 60 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, मुंबई पुलिस

धोखाधड़ी केस में बिजनेसमैन राज कुंद्रा और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की जांच में सामने आया है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की कंपनी 'बेस्ट डील टीवी' से जुड़ा धोखाधड़ी का मामला 60 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि राज कुंद्रा से जुड़ी कंपनियों के पूर्व CFO , अकाउंटेंट और पूर्व डायरेक्टर्स के बयानों से पता चला कि निवेशकों के पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया था। ये रकम राज कुंद्रा से जुड़ी कंपनियों, जैसे स्टेटमेंट मीडिया सॉल्यूशंस और लॉजिस्टिक्स के जरिए हेराफेरी की गई।अब मुंबई पुलिस ने बैंक खातों का फोरेंसिक ऑडिट कराने का आदेश दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि धोखाधड़ी का पूरा पैमाना कितना बड़ा है।इससे पहले EOW ने शिल्पा और राज की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के चार कर्मचारियों को इस मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि चार में से एक कर्मचारी ने पिछले हफ्ते EOW के सामने अपना बयान दर्ज कराया था और जरूरत पड़ने पर उसे दोबारा बुलाया जा सकता है। बाकी तीन कर्मचारियों के बयान आने वाले दिनों में दर्ज किए जाएंगे। ये सभी उस समय राज कुंद्रा की कंपनी में सीनियर पोजिशन पर थे। EOW की पूछताछ का मकसद यह पता लगाना है कि राज कुंद्रा द्वारा बताए अनुसार क्या वाकई 20 करोड़ रुपए ऑफिस की सजावट पर खर्च किए गए थे। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि कर्मचारियों की सैलरी कंपनी की कमाई से दी गई थी या किसी अन्य स्रोत से।EOW जल्द ही उन प्रोडक्ट सप्लायरों और कंपनियों से भी पूछताछ करेगी, जिन्होंने राज कुंद्रा की कंपनी के लिए विज्ञापन बनाए थे। सभी पूछताछ पूरी होने के बाद, ज़रूरत पड़ने पर कुंद्रा को दोबारा बुलाया जाएगा।अगस्त 2025 में मुंबई के एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है। दीपक कोठारी के मुताबिक, उनकी मुलाकात 2015 में एजेंट राजेश आर्या के जरिए शिल्पा और कुंद्रा से हुई थी। उस समय दोनों बेस्ट डील टीवी के डायरेक्टर थे और शिल्पा के पास कंपनी के 87% से ज्यादा शेयर थे।शिकायत के अनुसार, एक मीटिंग में तय हुआ कि शिल्पा और राज कुंद्रा की कंपनी को दीपक लोन देंगे। कंपनी के लिए 75 करोड़ रुपए का लोन मांगा था, जिस पर 12% सालाना ब्याज तय हुआ। दीपक कोठारी का आरोप है कि बाद में शिल्पा और कुंद्रा ने उनसे कहा कि लोन पर टैक्स की परेशानी आ सकती है, इसलिए इसे इन्वेस्टमेंट के रूप में दिखाते हैं और हर महीने रिटर्न देंगे। अप्रैल 2015 में कोठारी ने करीब 31.

95 करोड़ रुपए की पहली पेमेंट की। टैक्स से जुड़ी परेशानी जारी रहने पर सितंबर में दूसरी डील हुई और जुलाई 2015 से मार्च 2016 के बीच उन्होंने 28.54 करोड़ रुपए और ट्रांसफर किए। कुल मिलाकर उन्होंने 60.48 करोड़ रुपए दिए, साथ ही 3.19 लाख रुपए स्टांप ड्यूटी के रूप में चुकाए। कोठारी का दावा है कि अप्रैल 2016 में शिल्पा ने उन्हें पर्सनल गारंटी भी दी थी, लेकिन उसी साल सितंबर में उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शिल्पा की कंपनी पर 1.28 करोड़ रुपए का कर्ज न चुकाने का मामला सामने आया। कोठारी को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कई बार अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन कोई जवाब और पैसे नहीं मिले। पहले मामला जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के तहत दर्ज हुआ। चूंकि रकम 10 करोड़ से ज्यादा थी, इसलिए जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई है। EOW इस केस की जांच कर रही है।7 अक्टूबर को धोखाधड़ी के मामले में EOW की टीम ने शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचकर करीब साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ की थी। शिल्पा के अलावा राज कुंद्रा का बयान भी दर्ज किया गया गया था। जब राज से अक्टूबर के महीने में पूछताछ हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बेस्ट डील को दीपक कोठारी द्वारा दी गई रकम को बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और प्रोड्यूसर एकता कपूर को बतौर प्रोफेशनल फीस दी जा चुकी थी।'जिंदगी में कभी गलत नहीं किया, सच सामने आएगा':शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने ₹60 करोड़ की ठगी के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी बिजनेसमैन और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने 60 करोड़ रुपए की ठगी के मामले पर 11 सितंबर को चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है।9 साल की उम्र में गाना शुरू किया, एक्टर संजीव कुमार ने इनकार किया तो उम्रभर शादी नहीं कीआमिर से शादी की बात सुनकर पेरेंट्स हैरान हुए, ‘लापता लेडीज’ से रिकॉर्ड बनायाश्रीगंगानगर में सुबह-शाम बढ़ी ठंडहिमाचल में रात के तापमान में भारी गिरावटपहाड़ों पर बर्फबारी से हरियाणा में बढ़ी ठंडश्रीगंगानगर में उत्तरी हवाएं लाएंगी कड़ाके की ठंडगाजियाबाद में बढ़ी सर्दी, हवा चलने से घटेगा प्रदूषण

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Shilpa Shetty Scam Best Deal Tv Fraud Eow Investigation Mumbai Police Forensic Audit Raj Kundra Raj Kundra News 2025 Shilpa Shetty Controversy

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन ने 60 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई करने के उद्देश्य से आरएसडब्ल्यूएम के साथ की साझेदारीअदाणी एनर्जी सॉल्यूशन ने 60 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई करने के उद्देश्य से आरएसडब्ल्यूएम के साथ की साझेदारीअदाणी एनर्जी सॉल्यूशन ने 60 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई करने के उद्देश्य से आरएसडब्ल्यूएम के साथ की साझेदारी
Read more »

स्वादिष्ट भोजन@ 80, नाश्ता@ 60 और चाय @ 10 रुपये...मतदानकर्मियों के भोजन की पुख्ता व्यवस्थास्वादिष्ट भोजन@ 80, नाश्ता@ 60 और चाय @ 10 रुपये...मतदानकर्मियों के भोजन की पुख्ता व्यवस्थाBiharAssemblyElection 2025: चुनाव ड्यूटी पर तैनात मतदानकर्मियों के लिए भोजन की उचित व्यवस्था की गई है। उन्हें स्वादिष्ट भोजन 80 रुपये में, नाश्ता 60 रुपये में और चाय 10 रुपये में मिलेगी। चुनाव आयोग ने दरों का निर्धारण किया है ताकि सभी मतदानकर्मियों को किफायती दरों पर भोजन मिल सके और उन्हें सुविधा...
Read more »

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में आया नया मोड़, कंपनी के 4 पूर्व कर्मचारियों को EOW का समनशिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में आया नया मोड़, कंपनी के 4 पूर्व कर्मचारियों को EOW का समनशिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के 60 करोड़ की धोखाधड़ी केस में आया नया मोड़, कंपनी के 4 पूर्व कर्मचारियों को EOW का समन
Read more »

Business Ideas: రైతుల గల్లపెట్టె నింపే పంటలు.. కేవలం 60 రోజుల్లో బంపర్ ఆదాయం.. చిన్న రైతులకు పెద్ద లాభం..!!Business Ideas: రైతుల గల్లపెట్టె నింపే పంటలు.. కేవలం 60 రోజుల్లో బంపర్ ఆదాయం.. చిన్న రైతులకు పెద్ద లాభం..!!Business Ideas: ఒకప్పుడు రైతులు వరి, పసుపు, మొక్కజొన్న, ఎర్రజొన్నల వంటి సాంప్రదాయ పంటలకే పరిమితమయ్యేవారు. లాభాలు తక్కువైనా, నష్టాలు ఎదురైనా, అదే పంటలతో సాగు కొనసాగించేవారు. కానీ ఇప్పుడు ఆ పరిస్థితి పూర్తిగా మారిపోయింది.
Read more »

Bihar Assembly Election 2025: ബിഹാറിൽ ആദ്യഘട്ട വോട്ടെടുപ്പ് പൂർത്തിയായി; 60 ശതമാനം പോളിങ്Bihar Assembly Election 2025: ബിഹാറിൽ ആദ്യഘട്ട വോട്ടെടുപ്പ് പൂർത്തിയായി; 60 ശതമാനം പോളിങ്Bihar Assembly Election 2025: 18 ജില്ലകളിലെ 121 മണ്ഡലങ്ങളിലായിരുന്നു വോട്ടെടുപ്പ് നടത്തിയത്
Read more »

वेंडर्स को भुगतान नहीं किया, दिखाए फर्जी खर्च... शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी केस में EOW को मिले नए सबूतवेंडर्स को भुगतान नहीं किया, दिखाए फर्जी खर्च... शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी केस में EOW को मिले नए सबूतबेस्ट डील टीवी में निवेश से जुड़े फ्रॉड केस मे फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा ने फंड डायवर्जन के नए सबूत मिलने का दावा किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:40:33