बॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू ने 1 दिसंबर को पॉपुलर फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी कर ली है। कपल ने इंटीमेट वेडिंग की है, जिसमें महज 30 मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी के दिन राज निदिमोरू ने सामंथा को बतौर वेडिंग गिफ्ट एक लग्जरी बंगलाRaj nidimoru gigt Samantha a luxury bungalow as a wedding gift.
डेढ़ करोड़ की एंगेजमेंट रिंग भी चर्चा में, फिल्ममेकर की पहली पत्नी से बेटी होने का दावा भी गलतबॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू ने 1 दिसंबर को पॉपुलर फिल्ममेकर राज निदिमोरू से शादी कर ली है। कपल ने इंटीमेट वेडिंग की है, जिसमें महज 30 मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी के दिन राज निदिमोरू ने सामंथा को बतौर वेडिंग गिफ्ट एक लग्जरी बंगला दिया है। इससे पहले एक्ट्रेस की डेढ़ करोड़ की डायमंड रिंग भी चर्चा में है। एशिया नेट की रिपोर्ट के अनुसार, राज निदिमोरू ने सामंथा के लिए हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक लग्जरी बंगला लिया है। शादी के दिन उन्होंने उस बंगले की चाबियां एक्ट्रेस को वेडिंग गिफ्ट के रूप में दी हैं।सामंथा की एंगेजमेंट रिंग की कीमत कम से कम 1.
5 करोड़ बताई जा रही है। ये खास रेयर कलेक्शन वाली रिंग पोट्रेट कट डायमंड से बनी हुई है। सेंटर में 2 कैरेट का लॉजेंज पोट्रेट कट डायमंड लगा है, जिसके चारों तरफ पंखुड़ियों जैसी आकृति वाले 8 कस्टम पोट्रेट कट डायमंड जड़े हुए हैं। दुनिया में चंद वर्कशॉप ही हैं, जो इस तरह के पोट्रेट कट वाली रिंग बनाती हैं। सामंथा राज की डेटिंग की खबरें लंबे समय से चर्चा में थीं। हालांकि शादी की अनाउंसमेंट होने से पहले तक किसी ने ध्यान नहीं दिया था कि सामंथा लंबे समय से ये डायमंड रिंग पहनी हुई थीं।1 दिसंबर को सामंथा-राज की शादी की खबरें सामने आने के बाद से ही राज कि पिछली शादी से जुड़े कई दावे किए जाने लगे। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि राज ने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पहली पत्नी से राज निदिमोरू को एक बेटी है। हालांकि ये सभी दावे फर्जी साबित हुए। राज निदिमोरू ने साल 2015 में श्यामाली डे से शादी की थी, हालांकि 2022 में दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया। इस शादी से उन्हें कोई संतान नहीं थी। जिस बच्ची के साथ राज की तस्वीरें वायरल हुई थीं, वो दरअसल, उनके पार्टनर डीके की बेटी हैं।सामंथा-राज ने इंटीमेट वेडिंग की है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल थे। कपल ने सदगुरु के ईशा फाउंडेशन के लिंगा भैरवी मंदिर में प्राचीन योगिक परंपरा से भूत शुद्धि विवाह किया है। यह एक खास प्रक्रिया है, जिसमें शादी करने वाले दोनों लोगों के बीच ऐसा गहरा रिश्ता बनाया जाता है जो सिर्फ सोच, भावनाओं या शरीर तक सीमित न होकर शरीर के पांचों तत्वों के स्तर पर जुड़ता है। लिंग भैरवी मंदिरों या कुछ चुनिंदा जगहों पर किया जाने वाला यह विवाह, दंपत्ति के भीतर मौजूद पांच तत्वों को शुद्ध करता है और उनके रिश्ते में शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक संतुलन पैदा करता है, जिसमें देवी की कृपा होती है।सामंथा रुथप्रभू और नागा चैतन्य फिल्म ये माया चेसावे में साथ नजर आए थे। इस फिल्म के सेट पर दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और रिलेशनशिप में आ गए। 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सामंथा ने साउथ स्टार नागा चैतन्य से साल 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद सामंथा ने अपना सरनेम अक्किनेनी कर लिया था, हालांकि जुलाई 2021 में उन्होंने सामंथा अक्किनेनी से नाम सामंथा रुथप्रभू कर लिया। इसके बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगीं और दोनों ने अक्टूबर 2021 में तलाक की अनाउंसमेंट कर दी।9 डिग्री पहुंचा लखनऊ का न्यूनतम पाराहरियाणा के 11 जिलों में शीतलहर का अलर्टसीकर में सर्दी बढ़ी, 2 दिन शीतलहर का अलर्टभिवानी में 4 हजार मीटर लंबी बिजली तार चोरीसीजन की सबसे ठंडी रात, पारा पहुंच 6.7 डिग्री
Samantha Ruthprabhu Raj Nidimoru
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
காதலருடன் சமந்தா..எப்படி கட்டிப்பிடிச்சிருக்காங்க பாருங்க! வைரல் போட்டோSamantha With He Boyfriend Raj Nidimoru : தென்னிந்திய திரையுலகில் முக்கிய நடிகையாக இருப்பவர், சமந்தா. இவர், தனது காதலருடன் எடுத்திருக்கும் புகைப்படம் தற்போது இணையத்தில் வைரலாகி வருகிறது.
Read more »
ಕೊನೆಗೂ ಎರಡನೇ ಮದುವೆಗೆ ರೆಡಿಯಾದ ಸಮಂತಾ! ಪೋಸ್ಟ್ ಹಂಚಿಕೊಂಡು ಗುಡ್ನ್ಯೂಸ್ ಕೊಟ್ಟ ಸ್ಯಾಮ್..Samantha Raj nidimoru Viral: ಸಮಂತಾ ತಮ್ಮ ವದಂತಿ ಗೆಳೆಯನೊಂದಿಗೆ ಫೋಟೊ ಒಂದನ್ನು ಹಂಚಿಕೊಂಡಿದ್ದು, ಈ ಫೋಟೋ ಇದೀಗ ಸಾಮಾಜಿಕ ಜಾಲತಾಣದಲ್ಲಿ ಸಂಚಲನ ಸೃಷ್ಟಿಸಿದೆ.
Read more »
Samantha Ruth Prabhu ने की दूसरी शादी, फैमिली मैन के डायरेक्टर को बनाया अपना हमसफरSamantha Ruth Prabhu- Raj Nidimoru Marriage: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु Raj Nidimoru की डेटिंग को लेकर पिछले काफी दिनों से खबरें आ रही हैं। दोनों का रिलेशन कंफर्म भी हो चुका है और अब लीजिए राज और सामंथा Raj Nidimoru Samantha Ruth Marriage ने शादी कर ली...
Read more »
Samantha Ruth Prabhu Wedding: জল্পনার অবসান! গোপনে ফের ফ্যামিলি ম্যান রাজ, ঘর বাঁধলেন সামান্থার সঙ্গে...Samantha Ruth Prabhu secretly marries to Family Man director Raj Nidimoru 4 Years After Divorce From Naga Chaitanya
Read more »
ராஜ் நிடிமொருவை திருமணம் செய்த சமந்தா! அவரே வெளியிட்ட புகைப்படங்கள்..Samantha Raj Nidimoru Wedding Photos : நடிகை சமந்தா, தனது 2வது திருமண புகைப்படங்களை தற்போது இன்ஸ்டாகிராம் பக்கத்தில் பகிர்ந்துள்ளார்.
Read more »
ஏற்கனவே திருமணம் ஆனவர்..சமந்தாவின் கணவர் ராஜ் நிடிமொரு இப்படிப்பட்ட ஆளா?Who Is Samantha Husband Raj Nidimoru : சமந்தாவை, ராஜ் நிடிமொரு என்கிற இயக்குநர் திருமணம் செய்துள்ளார். இவர் யார் என்பது குறித்தும், இவர் குறித்த முழு விவரத்தையும் இங்கு பார்ப்போம்.
Read more »
