राज्यपाल ने बिहार के विश्वविद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पांच वर्षीय विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर लागू करने का निर्देश दिया है। अधिकांश विश्वविद्यालय इसमें पीछे हैं, जिससे राज्यपाल ने नाराजगी जताई।
दीनानाथ साहनी, पटना। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए अब विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर उसे लागू करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद बिहार के अधिकांश विश्वविद्यालय इस दिशा में अब तक पीछे हैं, जबकि यह प्रावधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने तीन वर्ष पूर्व ही लागू करने को कहा था। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने सभी कुलपतियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने विश्वविद्यालयों के लिए पांच वर्षीय विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर उसे अनिवार्य रूप से लागू करें। सोमवार को कुलपतियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कुलपति संस्थानों के लीडर होते हैं और उनके नेतृत्व में ही उच्च शिक्षण संस्थानों का संचालन होता है। उन्होंने कहा कि अब समस्याएं गिनाने के बजाय उनका समाधान निकालने पर ध्यान देना होगा और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना होगा। बैठक के दौरान विश्वविद्यालयों की ओर से विजन डॉक्यूमेंट पर संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर राज्यपाल ने नाराजगी भी जताई। नैक मूल्यांकन के लिए भी जरूरी है विजन डॉक्यूमेंट एनईपी 2020 के तहत देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, अनुसंधान और तकनीकी प्रगति को बढ़ाना है। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो.
एनके अग्रवाल के अनुसार, यदि कोई विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन कराना चाहता है या पहले से ग्रेडिंग प्राप्त है। इस स्थिति में उसे पांच वर्षीय विजन डॉक्यूमेंट बनाकर हर वर्ष उस पर काम करना अनिवार्य है। यह दस्तावेज संस्थान के स्व-मूल्यांकन और गुणवत्ता सुधार का अहम हिस्सा है। विजन डॉक्यूमेंट में क्या होगा शामिल विश्वविद्यालय शाखा के अधिकारियों के अनुसार, नीति आयोग और शिक्षा मंत्रालय ने भी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने पर जोर दिया है। इसके तहत प्रत्येक विश्वविद्यालय को पांच साल की योजना बनानी होगी, जिसमें- शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार अनुसंधान को बढ़ावा बुनियादी ढांचे का विकास कौशल विकास कार्यक्रम नवाचार और उद्योग से सहयोग जैसे प्रमुख बिंदुओं को शामिल करना होगा। इससे संस्थान भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तैयार हो सकेंगे। डेवलपमेंट प्लान नहीं देने पर फंड में कटौती की आशंका राज्य के विश्वविद्यालयों ने अब तक पांच वर्षीय इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट प्लान यूजीसी को नहीं सौंपा है, जबकि इसकी समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में केंद्र सरकार से मिलने वाली विकास मद की राशि में कटौती की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, एनईपी के तहत यह डेवलपमेंट प्लान विश्वविद्यालयों के लिए जरूरी है। इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान, आधारभूत संरचना, वित्तीय स्थिरता और छात्र-केंद्रित पहल के लिए स्पष्ट रोडमैप तय किया जाता है।
Vision Document NEP 2020 UGC Guidelines Governor Syed Ata Hasnain NAAC Evaluation Institutional Development Plan Higher Education Bihar University Funding Patna Patna News Patna Latest News Patna News In Hindi Patna Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Defence Ministry formulates draft Defence Production & Export Promotion Policy 2020Defence Ministry has formulated a draft Defence Production and Export Promotion Policy 2020 (DPEPP-2020).
Read more »
IPL 2020: धोनी की वो चूक और रायुडू की रनों की भूखIPL 2020, CSK, Dhoni, Mumbai Indians, आईपीएल 2020, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, धोनी, रायुडू
Read more »
एक्स्प्लेनर : क्यों है कृषि विधेयकों पर घमासान और कैसे खुशहाल होंगे किसानकृषि बिल के मुद्दे पर न सिर्फ विपक्ष बल्कि एनडीए सरकार की सहयोगी पार्टियों में भी विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं AgricultureBill
Read more »
बिहार चुनावः विनय बिहारी के जीत के साथ भोजपुरी फिल्मी कलाकारन के रहल धमालNEWS 18 हिंदी की विशेष श्रृंखला – पहली बार भोजपुरी भाषा में ही पढ़ें यूपी-बिहार की बात बिहार चुनावः विनय बिहारी के जीत के साथ भोजपुरी फिल्मी कलाकारन के रहल धमाल
Read more »
UPSC CMS Result 2020: upsc.gov पर जारी हुए रिजल्ट, यहां चेक करें DAF और इंटरव्यू डिटेलUPSC CMS Result 2020, Sarkari result 2020, check DAF: यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov पर अपने परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
Read more »
आरआरबी एनटीपीसी के एग्जाम सेंटर पर आपने ऐसा किया तो हो जाएंगे भर्ती प्रक्रिया से बाहरRRB NTPC 2020 Admit Card, Exam Date, Sarkari Result 2020, Sarkari Naukri Job 2020, Application Status News in Hindi:
Read more »
