Rajasthan Rainfall Videos And Monsoon Weather Photos With Visuals And Ajmer, Chittorgarh, Jodhpur, Jaipur, Bhilwara Rain Footage.
माउंट आबू में बहने लगे झरने, ट्रैक्टर में चढ़कर कोचिंग पहुंचे स्टूडेंट्स; जून का कोटा पूराराजस्थान में आज सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश जारी है। जयपुर, सीकर और झुंझुनूं में बारिश के कारण जगह-जगह पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में 1 जून से अब तक सामान्य से 133 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।सीकर में नवलगढ़ रोड पर बारिश के कारण 3 फीट से ज्यादा पानी भर गया। यहां रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया। नवलगढ़ रोड बंद होने के कारण पिपराली रोड पर वाहनों का करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। नवलगढ़ रोड पर पानी भरा होने के कारण स्टूडेंट ट्रैक्टर में चढ़कर कोचिंग सेंटर पहुंचे। बारां में बारिश के कारण भंवरगढ़ थाने में पानी भर गया। थाने के कर्मचारी पानी में कमर तक डूब गए। ऊनी गांव के पास नेशनल हाईवे-27 पर पानी की चादर चलने लगी। हाईवे पर इतना पानी भर गया कि बस लगभग आधी डूबी हुई नजर आई।पिछले कुछ दिनों से चल रहे बारिश के दौर के कारण राजस्थान में जगह-जगह झरने बहने लगे हैं। माउंट आबू में शहर के टोल नाके से कुछ दूरी पर पहाड़ी से झरना बहने लगा। इटावा में चंबल नदी की पुलिया पर करीब दो से तीन फीट तक पानी आ गया। इससे बारां-मथुरा मार्ग और खातौली-सवाई माधोपुर मार्ग पर आवाजाही अस्थाई रूप से बाधित हो गई।पूरे राजस्थान में अब तक कुल 70.
2MM बरसात हो चुकी है, जबकि पूरे जून महीने में औसत बारिश 55MM होती है। पिछले सीजन की स्थिति देखें तो यहां जून के पूरे महीने में 50.3MM बारिश हुई थी, जो औसत से 9 फीसदी कम थी।बारां में गेबी तलाई की पाल टूटने के कारण भंवरगढ़ थाना परिसर में चार फीट तक जल भराव हो गया। इससे पूरा रिकॉर्ड भीग गया। वाहन भी पानी में डूबे नजर आए। बारां जिले के ऊनी गांव के पास नेशनल हाईवे-27 पर पानी की चादर चलने लगी। हाईवे पर इतना पानी भर गया कि वहां से गुजर रही बस के पहिए डूबे नजर आए। सीकर में नवलगढ़ रोड पर तीन फीट तक पानी भर गया। यहां महिला पुलिस थाना से लेकर देवाजी की प्याऊ तक करीब 500 मीटर एरिया में एक फीट तक पानी रहा। माउंट आबू में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। यहां शहर के टोल नाके से कुछ दूरी पर पहाड़ी से झरना बहने लगा।कोटा के इटावा में झरेल बालाजी, केथूदा के पास चंबल नदी की पुलिया पर करीब दो से तीन फीट तक पानी आ गया। इससे बारां-मथुरा मार्ग और खातौली-सवाई माधोपुर मार्ग पर आवागमन अस्थाई रूप से बाधित हो गया। जयपुर के परकोटा क्षेत्र में बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया। इस दौरान वाहन चालक परेशान होते नजर आए। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा शहर में सोमवार सुबह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। रविवार रात से यहां रिमझिम बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सुबह तक रुक-रुककर लगातार जारी रहा।सीकर में नवलगढ़ रोड बंद होने के कारण पिपराली रोड पर गाड़ियों का करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अलवर शहर में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अच्छी बारिश हुई। यहां भवानी तोप के पास के इलाकों में पानी भर गया। चूरू के सरदारशहर में बारिश के बीच लेडीज मार्केट में पुरानी हवेली का छज्जा गिर गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया।हनुमानगढ़ में आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। लोगों के घरों में बरसाती पानी घुस गया। पंप की मदद से पानी की निकाला गया।भारी बारिश से चूरू में हवेली का छज्जा गिरा,1 मौत:सीकर में ट्रैक्टर पर चढ़कर कोचिंग गए बच्चे; राजस्थान के 10 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट राजस्थान के कई इलाकों में बारिश जारी है। कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज को जयपुर समेत 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चूरू में तेज बारिश के कारण एक हवेली का छज्जा गिर गया, इस हादसे में 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं 6 घायल हो गए। चूरू के सरदारशहर में दो घंटे की झमाझम बारिश से मुख्य बाजार की सड़क जलमग्न हो गई। (भीलवाड़ा में केमिकल मलबा बहकर खेतों तक पहुंचाभारी बारिश से चूरू में हवेली का छज्जा गिरा,1 मौतयूपी में बेतवा अचानक उफनाई, 5 लोग टापू में फंसेSDRF टीम जिसने 2024 में बचाई 96 लोगों की जानअयोध्या में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना
Rajasthan Monsoon Weather Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विकास बह रहा है... दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बाद बने 'झरना' पर कांग्रेस ने कसा सरकार पर तंजदिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भारी बारिश हुई। एयरपोर्ट पर पानी भरने से अफरा-तफरी मची। कैनोपी से पानी झरने की तरह बहने लगा। कई उड़ानों को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया।
Read more »
Assam Flood: असम में कहर बरपा रही बारिश, बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित, बचाव में लगी भारतीय वायुसेना, जानें ताजा हालातAssam Flood News: असम में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे 19 जिलों में 3.
Read more »
नॉर्थईस्ट में भारी बारिश से बिगड़े हालात, बाढ़ के बाद स्थिति गंभीर; 36 लोगों की मौतपूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हैं। असम में 5.
Read more »
गुवाहाटी में दो-तीन दिन में भारी बारिश का अलर्टगुवाहाटी में दो-तीन दिन में भारी बारिश का अलर्ट
Read more »
जयपुर में तेज बारिश से सड़कों पर बहने लगी नदी: 9 शहरों में झमाझम, पुलिस थाना-हॉस्पिटल में पानी भरा; कल 28 जि...Rajasthan Weather Monsoon Rainfall 19 June 2025 Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .
Read more »
जयपुर समेत 27 जिलों में आज बारिश की चेतावनी: माउंट आबू में 24 घंटे में 7 इंच पानी बरसा, अब तक सामान्य से 13...Rajasthan Weather Monsoon Rainfall 22 June 2025 Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .
Read more »
