जयपुर में तेज बारिश से सड़कों पर बहने लगी नदी: 9 शहरों में झमाझम, पुलिस थाना-हॉस्पिटल में पानी भरा; कल 28 जि...

Rajasthan Monsoon 2025 News

जयपुर में तेज बारिश से सड़कों पर बहने लगी नदी: 9 शहरों में झमाझम, पुलिस थाना-हॉस्पिटल में पानी भरा; कल 28 जि...
Monsoon Rainfall Prediction RajasthanRajasthan Weather Forecast
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

Rajasthan Weather Monsoon Rainfall 19 June 2025 Update. Follow Jaipur Kota Ajmer Weather Forecast Alert District-wise Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर) .

9 शहरों में झमाझम, पुलिस थाना-हॉस्पिटल में पानी भरा; कल 28 जिलों में बरसात का अलर्टराजस्थान में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। जयपुर, कोटा, बांसवाड़ा, जालोर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, भीलवाड़ा, पाली सहित कई जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हुई। जयपुर में सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा। चौमूं पुलिस थाने में करीब एक फीट तक पानी भर गया।बूंदी के सरकारी हॉस्पिटल और भीलवाड़ा में शाहपुरा पुलिस चौकी में पानी भर गया। बांसवाड़ा में ट्रैक्टर सहित ड्राइवर नदी में बह गया। उसकी तलाश जारी है। झालावाड़ में सुबह 11 बजे मानसून की पहली तेज बारिश हुई। इससे सड़कें लबालब हो गईं। जालोर में गुरुवार सुबह 6 बजे के आसपास 20 मिनट तक रुक-रुककर अच्छी बारिश हुई। जालोर जिले में पिछले 24 घंटों में औसत 6.

7 एमएम बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर के फुलेरा में 113MM बारिश हुई। प्रतापगढ़, बूंदी, भीलवाड़ा समेत कई जगहों पर 2 से लेकर 4 इंच तक पानी बरसा। तेज बारिश से इन शहरों में बरसाती नालों और नदियों में भी पानी बहने लगा। दूसरी तरफ जैसलमेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को 28 जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।जयपुर में गुरुवार दोपहर से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। सांगानेर, फागी, माधोराजपुरा, चाकसू समेत कई जगह बारिश हुई। चौमूं में 45, जोबनेर-मोजमाबाद में 20-20, जालसू में 12, सांभर में 46, फुलेरा में 113 और जमवारामगढ़ में 30MM बारिश दर्ज हुई। जयपुर शहर में भी कई इलाकों में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक संचालन प्रभावित रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी, उदयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर और श्रीगंगानगर में तेज गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्मी जैसलमेर में रही। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.3, बीकानेर-फलोदी में 42.2, बाड़मेर में 39.8 और चूरू में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।जयपुर में घाट की गुणी अंडरपास में बारिश के बाद पानी भर गया। एक बाइक सवार पानी में से कुछ इस तरह निकलता नजर आया। जयपुर में चौमूं पुलिस थाने में बारिश के बाद पानी भर गया। पुलिसकर्मियों को मोटर पंप और बाल्टी से पानी निकालना पड़ा। जयपुर में गुरुवार शाम बारिश के बाद चारदीवारी स्थित मेहरों की नदी में सड़कें दरिया बन गईं। इसके साथ ही आसपास की दुकानों में पानी भर गया।भीलवाड़ा के शाहपुरा में अचानक हुई तेज बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा। रामद्वारा इलाके के बाजार में कई दुकानों में पानी घुस गया।तस्वीर जयपुर में अजमेर रोड की है। यहां बारिश के बाद जलभराव के कारण लंबा जाम लग गया।टोंक के मालपुरा कस्बे में दोपहर में आधा घंटे तक तेज बारिश से पानी दुकानों में भी घुस गया। बूंदी में तालेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पानी भर जाने से स्टाफ और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तस्वीर बूंदी में तालेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। यहां डॉक्टरों के चैंबर, भर्ती वार्ड और कई कमरों में पानी भर गया। मध्य प्रदेश में हुई तेज बारिश के कारण बांसवाड़ा के दानपुर इलाके में मकनपुरा-वाडा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इस दौरान ट्रैक्टर सहित ड्राइवर नदी में बह गया।बांसवाड़ा में बुधवार रात 2 बजे से बारिश शुरू हुई थी। गुरुवार को भी रुक-रुककर बरसात हो रही है।अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा!लखनऊ में एक घंटे झमाझम बारिश, सड़कों पर पानी भराइंदौर के पातालपानी में बहने लगा झरनाकानपुर में झमाझम बारिश, बिजली गिरने से एक की मौतहिमाचल में कल से 5 दिन बारिशलगातार बारिश से उफान पर कई नदियां

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Monsoon Rainfall Prediction Rajasthan Rajasthan Weather Forecast

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

बारिश ने बदला एमपी का मौसम, मई में पारा सामान्य से कम, आज 48 जिलों में झमाझमबारिश ने बदला एमपी का मौसम, मई में पारा सामान्य से कम, आज 48 जिलों में झमाझमMP Rain Alert: बारिश ने बदला एमपी का मौसम, मई में पारा सामान्य से 5 डिग्री कम, आज 48 जिलों में होगी झमाझम
Read more »

विकास बह रहा है... दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बाद बने 'झरना' पर कांग्रेस ने कसा सरकार पर तंजविकास बह रहा है... दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बाद बने 'झरना' पर कांग्रेस ने कसा सरकार पर तंजदिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भारी बारिश हुई। एयरपोर्ट पर पानी भरने से अफरा-तफरी मची। कैनोपी से पानी झरने की तरह बहने लगा। कई उड़ानों को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया।
Read more »

मैनपाट में झमाझम बारिश, गाज गिरने से एक की मौत: 4 लोग झुलसे, शबाब पर टाइगर पॉइंट का झरना, सरगुजा-बलरामपुर म...मैनपाट में झमाझम बारिश, गाज गिरने से एक की मौत: 4 लोग झुलसे, शबाब पर टाइगर पॉइंट का झरना, सरगुजा-बलरामपुर म...उत्तर छत्तीसगढ़ में नौतपा के तीसरे दिन भी अधिकांश इलाकों में जमकर बारिश हुई। सरगुजा के मैनपाट में मंगलवार दोपहर से झमाझम बारिश हुई। बारिश के दौरान एक घर पर गाज गिरने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी और बच्चे समेतउत्तर छत्तीसगढ़ में नौतपा के तीसरे दिन भी अधिकांश इलाकों में जमकर बारिश हुई। सरगुजा के मैनपाट में मंगलवार दोपहर से झमाझम बारिश हुई।...
Read more »

'चीन चाहकर भी नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र नदी का पानी', पाकिस्तान की धमकी पर असम CM का पलटवार; फैक्ट के साथ दिया जवाब'चीन चाहकर भी नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र नदी का पानी', पाकिस्तान की धमकी पर असम CM का पलटवार; फैक्ट के साथ दिया जवाबअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान के उन दावों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि भारत ब्रह्मपुत्र नदी के पानी के लिए चीन पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी में चीन से केवल 30-35 पानी आता है जबकि 65-70 पानी भारत में बहने वाली नदियों और बारिश से मिलता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी का जल प्रवाह भारत में ही बढ़ता...
Read more »

कल का मौसम, 4 जून 2025: दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, यूपी-राजस्थान में चलेगी तेज आंधी, बिहार में बारिश के आसारकल का मौसम, 4 जून 2025: दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, यूपी-राजस्थान में चलेगी तेज आंधी, बिहार में बारिश के आसारदिल्ली-एनसीआर में बारिश से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन 5 जून से तापमान फिर बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में तेज हवाएं चलेंगी।
Read more »

यूपी की बड़ी खबरें: सहारनपुर में एनकाउंटर; दो हिस्ट्रीशीटरों के पैर में लगी गोली, 3 बदमाश फरारयूपी की बड़ी खबरें: सहारनपुर में एनकाउंटर; दो हिस्ट्रीशीटरों के पैर में लगी गोली, 3 बदमाश फरारUttar Pradesh Breaking News Updates; सहारनपुर में एनकाउंटर, दो हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली, आजमगढ़ में पुलिस टीम पर हमला
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:47:41