राजीव गांधी पर मोदी की टिप्पणी, सैम पित्रोदा बोले- बतौर गुजराती शर्मिंदा हूं

United States News News

राजीव गांधी पर मोदी की टिप्पणी, सैम पित्रोदा बोले- बतौर गुजराती शर्मिंदा हूं
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 198 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 83%
  • Publisher: 63%

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी के बारे में जो अनर्गल टिप्पणी की, उससे मुझे बतौर गुजराती शर्म आती है: सैम पित्रोदा

पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख हैं. उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, 'देश के मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव के बारे में शनिवार को जो अनर्गल टिप्पणी की, उससे मुझे बतौर गुजराती शर्म आती है.

मैं भी उसी गुजरात से ताल्लुक रखता हूं, जिस सूबे में महात्मा गांधी का जन्म हुआ था.' राजीव गांधी के करीबी सलाहकार रहे 77 वर्षीय संचार तकनीक विशेषज्ञ पित्रोदा ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'मुझे यह देखकर बहुत दु:ख होता है कि गुजरात से आने वाले लोग इतना नीचे गिरकर एक दिवंगत हस्ती के बारे में इस कदर झूठ बोल सकते हैं.' प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमले के दौरान उनके दिवंगत पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम लिए बगैर कहा था, 'आपके पिताजी को आपके राज दरबारियों ने गाजे-बाजे के साथ मिस्टर क्लीन बना दिया था, लेकिन देखते ही देखते भ्रष्टाचारी नंबर-1 के रूप में उनका जीवनकाल समाप्त हो गया.' गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के समय विवादास्पद बयानबाजी कर नियमों के कथित उल्लंघन के अलग-अलग मामलों में प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को निर्वाचन आयोग द्वारा लगातार क्लीन चिट दिए जाने के सवाल पर पित्रोदा ने इस स्वायत्त संवैधानिक संस्था के प्रमुख को आत्म चिंतन की सलाह दी. उन्होंने कहा, 'यह बात खुद चुनाव आयुक्त को सोचनी है कि वह देश के चुनाव आयुक्त हैं या वह किसी सियासी पार्टी की नुमाइंदगी करते हैं?' इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख पित्रोदा ने सत्तारूढ़ भाजपा पर लोकतंत्र को हाईजैक करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम देख रहे हैं कि सरकारी संस्थानों पर कब्जा कर लिया गया है. इन संस्थानों के प्रमुख डरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने भाजपा के चुनावी वादे नहीं निभाए. इस सरकार ने केवल झूठ बोला और कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया. इसके बावजूद जब युवा विद्यार्थी मोदी से प्रभावित हो जाते हैं, तो हमें बड़ा अचरज होता है. पित्रोदा ने एक सवाल पर कहा कि हां, बिल्कुल सच और वाजिब बात है, यह हमारी कमजोरी है कि हम युवाओं तक अपनी बात नहीं पहुंचा पा रहे हैं, लेकिन हम भाजपा की तरह सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च नहीं कर सकते. वहीं, पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान पर एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए आपत्ति जताई है. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, मोदी ने 1991 में मारे गए एक शख्स को बदनाम कर औचित्य और शालीनता की सारी हदे पार कर दी हैं.— P. Chidambaram May 5, 2019Does Mr Modi read anything at all? Does he know that the charge against Mr Rajiv Gandhi was thrown out by the High Court, Delhi as"completely baseless?". — P. Chidambaram May 5, 2019क्या मोदी जी कुछ भी पढ़तें हैं? क्या वह जानते है कि श्री राजीव गांधी के खिलाफ लगाए गए आरोप को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा"पूरी तरह से निराधार? करार दिया गया था।क्या पीएम ने यह प्राचीन कहावत सुनी है?— P. Chidambaram May 5, 2019पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर प्रधानमंत्री के बयान से साफ होता है कि वह सामने दिख रही हार से किस कदर निराश और डरे हुए हैं! — P. Chidambaram May 5, 2019पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने ट्वीट किया, जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव जी का नाम रहेगा. आग बबूला हो मोदी भक्तों Ma ka apmaan kiya Modi ne, ab baap ka apmaan bhi kar diya. Apmaan to desh ka kiya hai. Yeh hum bhoolenge nahi. Insaniyat sharminda hai. Jan tak sooraj chand rahega Rajivji ka naam rahega. Aag baboola ho Modi bhaktonदिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा, ' प्रधानमंत्री ने एक ऐसी बात कही है वो उन्हें शोभा नहीं देता, उनकी हम निंदा करते हैं. महात्मा गांधी, शास्त्री जी सभी नेताओं के प्रति हम सम्मान रखते हैं. हो सकता है कि वो अच्छे पीएम न रहे हों, लेकिन उनके सम्मान में हम बात करते हैं, उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं. लेकिन एक प्रधानमंत्री को पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए, हिंदुस्तान के लोगों को इससे ठेस पहुंची है. राजीव गांधी के बलिदान सभी जानते हैं इतिहास गवाह है. ऐसे बयान देने से उन्होंने अपना कद छोटा किया है. राजनीति जीवन में प्रतिस्पर्धा होती है लेकिन पावर में आने का मतलब ये नहीं है, ये सभ्य सोसाइटी में मंजूर नहीं. कांग्रेस पार्टी मोदी जी के इस बयान की कड़ी निंदा करती है. हम उम्मीद करते हैं कि वे माफी मांगेंगे, ये सहन नहीं किया जा सकता. जिनका निधन हो चुका है, जिसे देश में अपनाया गया, उनके काम को सराहा गया, उनके बारे में ऐसे शब्द सही नहीं है. भारत रत्न साधारण व्यक्ति को नहीं दिया जाता. हो सकता है कि वे घबराए हुए हैं.'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

फैक्ट चेकः क्या राहुल गांधी ने चुनाव अधिकारी का नहीं किया सम्मान?फैक्ट चेकः क्या राहुल गांधी ने चुनाव अधिकारी का नहीं किया सम्मान?सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो कोलाज के जरिए मोदी के वाराणसी और राहुल गांधी के अमेठी से नामांकन करने के तरीके की तुलना की जा रही है. इस पोस्ट के माध्यम से यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि पीएम मोदी की तुलना में राहुल गांधी ने नामांकन के दौरान चुनाव अधिकारी की इज्ज़त नहीं की.
Read more »

'चौकीदार चोर है' पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, SC ने लगाई जमकर फटकार'चौकीदार चोर है' पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, SC ने लगाई जमकर फटकार'चौकीदार चोर है' पर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, SC ने लगाई जमकर फटकार AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

10वां लोकसभा चुनाव 1991: राजीव गांधी की हत्या, मंडल-कमंडल की राजनीति-Navbharat Times10वां लोकसभा चुनाव 1991: राजीव गांधी की हत्या, मंडल-कमंडल की राजनीति-Navbharat Timeslok sabha elections News in Hindi: 9वीं लोकसभा केवल 16 महीने में भंग हो गई और फिर से देश को 1991 में चुनाव का मुंह देखना पड़ा। पहले राउंड की वोटिंग हुई ही थी कि तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की एक जनसभा के दौरान हत्या कर दी गई।
Read more »

गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »

राजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakराजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakआजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में. उत्तर प्रदेश में गोमती किनारे बसे सुल्तानपुर की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे वीवीआईपी सीट की अहमियत नहीं मिल सकी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग से सटे हुए क्षेत्र से गांधी परिवार के वारिस वरुण गांधी को उतारकर इसे हाई प्रोफाइल तो बनाया. साथ ही साथ 16 साल के अपने सूखे को भी खत्म कर कमल खिलाने में कामयाब रही. इस बार वरुण गांधी की जगह जब बीजेपी ने सुल्तानपुर सीट से उनकी मां मेनका गांधी को मैदान में उतारा है जिनके सामने महागठबंधन की तरफ से सोनू सिंह और कांग्रेस के संजय सिंह बड़ी चुनौती बन कर खड़े हैं. सुल्तानपुर से किसका होगा राजतिलक, ये सवाल लेकर आज यहां की जनता से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बेटे वरुण का ताज मां मेनका को पहनाएगा सुल्तानपुर?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

अब होगी बीजेपी के ‘सत्ता पक्ष की लहर’ के दावे की अग्निपरीक्षा-Navbharat Timesअब होगी बीजेपी के ‘सत्ता पक्ष की लहर’ के दावे की अग्निपरीक्षा-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: लोकसभा चुनाव के बाकी बचे तीन चरणों में 168 सीटों पर मतदान होना है, जिनमें से 116 सीटें सत्ताधारी दल के पास हैं। इन चरणों में यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड जैसे हिंदी बेल्ट वाले राज्यों में वोटिंग होनी है।
Read more »

अमेठी की जनता के नाम राहुल की चिट्ठी, कहा-भाजपा ने यहां लगाई झूठ की फैक्ट्रीअमेठी की जनता के नाम राहुल की चिट्ठी, कहा-भाजपा ने यहां लगाई झूठ की फैक्ट्रीराहुल ने अमेठी के लिए लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखी है...6 मई को मतदान से पहले राहुल ने लिखा- अमेठी मेरी कर्मभूमि है Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

वाराणसी में कैंप कर पूर्वांचल को साधेंगी प्रियंका गांधी-Navbharat Timesवाराणसी में कैंप कर पूर्वांचल को साधेंगी प्रियंका गांधी-Navbharat Timesपीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से अजय राय कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही इस हाई प्रोफाइल सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मैदान में उतरने की अटकलें खत्म हो गई हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी के मैदान में उतरने की चर्चा थी। खुद प्रियंका भी कई मौकों पर कहते सुनी गई थीं कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चाहेंगे तो वह वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। राहुल ने भी कहा था कि इस मसले पर सस्पेंस जरूरी है। लेकिन कांग्रेस ने 2014 के उम्मीदवार को ही फिर से वाराणसी में खड़ा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
Read more »

लोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव का 5वां चरण : 7 राज्य की इन 51 सीटों पर होगा मतदान, बीजेपी के लिए सबसे अहमलोकसभा चुनाव के 5वें चरण  में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 14, मध्य प्रदेश की 7, बिहार की 5, राजस्थान की 13, झारखंड की 4, जम्मू-कश्मीर की 2, बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा. यह चरण भी बीजेपी के लिए काफी अहम है क्योंकि इसमें ज्यादातर सीटें बीजेपी के खाते में हैं और सरकार बनाने के लिए इन सीटों को बचाए रखना पार्टी के लिए जरूरी होगा. इनमें उत्तर प्रदेश  की रायबरेली और अमेठी छोड़कर सभी सीटें बीजेपी के पास हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:21:22