कभी जातिवाद की राजनीति नहीं की है: सपा प्रमुख yadavakhilesh AkhileshToAajTak
'आजतक' से खास बातचीत में अखिलेश ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए उन्होंने आगे बढ़कर बीएसपी से गठबंधन किया है. गठबंधन के बाद से ही बीजेपी परेशान है. अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में रोकने के लिए यह गठबंधन सक्षम है, इसलिए अब बीजेपी जाति-धर्म की बात को उछाल रही है.
लेकिन जनता होशियार है और इस बार उनकी यह रणनीति काम नहीं आने वाली है. अखिलेश यादव का कहना है कि जात-पात पर उन्हें न तो कभी विश्वास था और न रहेगा. उन्होंने कहा कि इसका बड़ा सबूत उनकी शादी है. डिंपल दूसरी जाति से हैं और वो दूसरी जाति से हैं. लेकिन जात-पात की दीवार को तोड़ते हुए दोनों ने शादी की. अखिलेश ने कहा, 'मैं जातिवादी नहीं हूं.' अखिलेश से पूछा गया कि अगर आप जातिवाद की राजनीति नहीं करते हैं तो आपको यादव रेजिमेंट बनाने की क्यों जरूरत पड़ गई? इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि एक बार वो गुजरात गए थे और वहां पर अहीर समुदाय के लोगों से उनकी मुलाकात हुई. जहां पर लोगों ने उनसे एक अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग रखी. अखिलेश की मानें तो वो एक अहीर रेजिमेंट के साथ-साथ गुजरात रेजिमेंट भी बनाना चाहते हैं. जात-पात के सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि यादव रेजिमेंट क्यों नहीं हो सकता, डिंपल ने कहा कि मैं खुद गढ़वाल से हूं और लोग गढ़वाल रेजिमेंट के बार में बखूबी जानते हैं, उसी तर्ज पर अगर यादव रेजिमेंट बने तो इसमें क्या हर्ज है. इसे किसी खास जाति से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है. प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम बताने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, 'सबको पता है कि मैं किसके साथ खड़ा रहूंगा, यह बात पूरा देश जानता है.' इस सवाल पर कि क्या मुलामय सिंह प्रधानमंत्री बनेंगे तो अखिलेश यादव ने कहा, 'नेता जी नहीं बनना चाहते. मैं प्रधानमंत्री के लिए 23 मई को नाम बताऊंगा. मैं पार्टी की सीटें जीतने के बाद मायावती जी से राय मशविरा करने के बाद इस पर फैसला लूंगा.'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बोलीं लालू की बेटी- कुछ भी नहीं हुआ, सब ड्रामाLok Sabha Elections 2019: अनुष्का यादव ने बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बालाकोट में कोई एयर स्ट्राइक नहीं हुई।
Read more »
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »
ms dhoni amazing batting and stumping in ipl | बाज की नजर, चीते की चाल और धोनी की रफ्तार पर कभी संदेह नहीं करते!– News18 Hindims dhoni amazing batting and stumping in ipl | बाज की नजर, चीते की चाल और धोनी की रफ्तार पर कभी संदेह नहीं करते!
Read more »
पप्पू यादव बोले- लालू यादव के दोनों बेटे कुपुत्र, आरजेडी बीजेपी की B-टीममधेपुरा से प्रत्याशी पप्पू यादव ने आगे कहा 'राजद और तेजस्वी यादव ने भाजपा से समझौता कर चुनाव में महागठबंधन को कमजोर किया है।
Read more »
अखिलेश बोले- लखनऊ में जितने सांप उतने किसी प्रदेश की राजधानी में नहीं– News18 हिंदीरैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'लखनऊ में जितने सांप उतने किसी प्रदेश की राजधानी में नहीं हैं'.
Read more »
आरजेडी के पूर्व विधायक अनिरूद्ध यादव की दबंगई, टोल प्लाजा के कर्मियों से की मारपीटटोल प्लाजा पर पूर्व विधायक की दबंगई सीसीटीवी में कैद हो गई.
Read more »
जब अखिलेश यादव की रैली में पहुंचे 'योगी', हाथ उठाकर किया अभिनंदनअखिलेश यादव की रैली में लोग उस वक्त हैरान रह गए जब सीएम योगी की शक्ल वाले एक शख्स को अखिलेश के साथ मंच साझा करते हुए देखा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल भगवाधारी वेष में था.
Read more »
शेल्टर होम केस : तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से की नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांगबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन से एनडीए सरकार की बर्खास्तगी की मांग तक कर दी है.
Read more »
तेजस्वी यादव की भविष्यवाणी- 23 मई के बाद बिहार की राजनीति में होगी उठापटक– News18 हिंदीElectionsWithNews18 BattleOf2019 बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 23 मई के बाद बिहार की राजनीति में फिर से उठापटक होगी.
Read more »
