बसपा विधायक वाजिब अली ने कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा भी बैठक में की जाएगी.
अली ने बताया कि हम राज्य में लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे. बैठक में भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जायेगी. उन्होंने बताया कि राज्य की अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को पार्टी का समर्थन जारी रहेगा.
अली ने कहा कि सरकार से समर्थन वापस लेने का कोई एजेंडा नहीं है, बल्कि हम सरकार के साथ कितनी कुशलता से काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की जायेगी. सोमवार को बसपा सांसदों की राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ एक बैठक प्रस्तावित थी लेकिन ऐन वक्त पर बैठक रद्द कर दी गई. अली ने कहा कि एक जून को पार्टी सुप्रीमो मायावती के साथ चर्चा के बाद राज्यपाल के साथ बैठक के बारे में निर्णय लिया जायेगा. 200 विधायकों वाली विधानसभा में कांग्रेस के 100 विधायकों और पार्टी को समर्थन दे रही राष्ट्रीय लोक दल के एक विधायक के सहयोग से पार्टी बहुमत वाली सरकार चला रही है. कांग्रेस सरकार को छह बसपा विधायकों के साथ साथ, 13 निर्दलीय विधायकों में से 12 का समर्थन है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: शाही भोज में पहुंचे NDA के 36 दल, मोदी के सम्मान में प्रस्ताव पासअमित शाह की दावत में पहुंचे पीएम लाइव अपडेट्स:
Read more »
पेरिस में IAF के राफेल प्रोजेक्ट दफ्तर में घुसे चोर, डेटा चोरी के प्रयास का शकयह भी बताया गया कि आईएएफ ने इस घटना के बारे में रक्षा मंत्रालय को सूचित कर दिया है। राफेल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का आईएएफ का दफ्तर राफेल जेट बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट एविएशन के परिसर में है।
Read more »
Punjab Election Results 2019 Live Updates: पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीपंजाब समेत देश के सभी राज्यों में हुए लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी. पंजाब में पंजाब में अंतिम दिन 19 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ था. पंजाब में 13 लोकसभा सीटें और राज्य में 117 विधानसभा क्षेत्र हैं. पंजाब में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला लोकसभा निर्वाचन (Punjab Elections 2019) क्षेत्र हैं. पंजाब की पटियाला सीट पर परनीत कौर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. यहां उनका मुकाबला पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी व अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा से है. बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल का कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से कड़ा मुकाबला है.अमृतसर में भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस के टिकट पर गुरजीत सिंह औजला चुनाव मैदान में हैं. वहीं, गुरदासपुर में सुनील जाखड़ और भाजपा के सनी देयोल के बीच कड़ा मुकाबला है.
Read more »
आखिर कहां हैं मोदी की जीत के शिल्पकार अरुण जेटलीनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए लोकसभा चुनाव में 303 सीटें हासिल कर इतिहास रच दिया। आज देश के पश्चिम तथा उत्तरी भाग में ही नहीं बल्कि पूर्वी हिस्से में भी भगवा लहरा रहा है। इस जीत के शिल्पकारों में एक नाम अरुण जेटली का भी है। भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले अरुण जेटली पार्टी के महाविजय के जश्न के बीच कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जेटली आखिर हैं कहां...
Read more »
केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों के टूटने का खतराभोपाल। केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने के बाद अब बीजेपी की नजर मध्य प्रदेश पर टिक गई है। लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ पार्टी कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई है। कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता चुनाव हारकर अब सियासी परिदृश्य पर सक्रिय भूमिका में नजर नहीं आएंगे। वहीं 15 साल बाद सत्ता में वापस लौटने वाली कांग्रेस के लिए अब अपनी सरकार बचाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
Read more »
राजस्थान कांग्रेस में बदलाव की मांग के बीच गहलोत और सचिन पायलट दिल्ली मेंकांग्रेस की यह हार काफी शर्मनाक रही, क्योंकि पार्टी अभी छह महीने पहले ही विधानसभा चुनाव जीत कर सत्ता में आई है.
Read more »
नगालैंड में उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीदअसम राइफल्स 40 रेजिमेंट के जवानों का काफिला नगालैंड के घने जंगलों से घिरे मोन जिले से गुजर रहा था. उसी समय एनएससीएन और उल्फा के उग्रवादियों ने एक साथ हमला बोल दिया.
Read more »
बिहार-झारखंड में भूकंप के झटके, बंगाल के बांकुरा में था केंद्र बिंदुभूकंप का असर बंगाल के पड़ोसी राज्य बिहार और झारखंड में भी देखा गया. झारखंड में तीन घंटे के अंदर दो बार झटके आए जिससे लोगों में दहशत फैल गया. यही हाल बिहार में भी रहा जहां भागलपुर, बांका और मधेपुरा में झटके महसूस किए गए.
Read more »
स्मृति ईरानी के करीबी नेता के हत्या के मामले में 7 लोग हिरासत में छापेमारी जारी– News18 हिंदीपूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि इस मामले में 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में डीजीपी ऑफिस से सघन मॉनिटरिंग की जा रही है.
Read more »
झारखंड में आईईडी धमाके में 11 जवान घायल, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान विस्फोटझारखंड में सरायकेला के कुचाई इलाके में तड़के 453 बजे एक आईईडी (IED) विस्फोट में आठ 209 कोबरा (209 CoBRA) और तीन राज्य पुलिस के जवान घायल हो गए।
Read more »
राजस्थान: कांग्रेस के 25 विधायक संपर्क में, बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा का दावाइस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा ने दावा किया है कि कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं. उन्होंने ये भी कहा कि ये विधायक कांग्रेस से परेशान हैं.
Read more »
