राजस्‍थान: कांग्रेस के 25 विधायक संपर्क में, बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा का दावा

United States News News

राजस्‍थान: कांग्रेस के 25 विधायक संपर्क में, बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा का दावा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 248 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 103%
  • Publisher: 63%

राजस्‍थान में INCIndia के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में : ज्ञानदेव आहूजा का दावा

पिछले दिनों कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी की मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत से नाराजगी और उनसे मुलाकात से इनकार की खबरों के बीच राजस्‍थान कांग्रेस में खलबली मची हुई है. इस बीच बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता ने दावा किया है कि कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं.

उन्‍होंने ये भी कहा कि ये विधायक कांग्रेस से परेशान हैं.ने पार्टी के बदले परिवार को महत्व देने वाले पार्टी नेताओं पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से यहां मिलने से इनकार कर दिया. पार्टी सूत्रों के अनुसार, गांधी ने अपने आवास पर सोमवार सुबह 11 बजे गहलोत से मिलने का समय दिया था.एक सूत्र ने कहा,"लेकिन उन्होंने उनसे मिलने से इनकार कर दिया और कहा कि वह महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मिलें." सूत्रों ने कहा कि गहलोत ने उसके बाद वेणुगोपाल और पार्टी नेता अहमद पटेल से मुलाकात की. कांग्रेस अध्यक्ष की यह बेरुखी ऐसे समय में सामने आई है, जब दो दिनों पहले राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए वरिष्ठ नेताओं को भी नहीं बख्शा था. कांग्रेस कुल 52 सीटें जीत पाई और राजस्थान में वह एक भी सीट नहीं जीत पाई, जबकि मध्य प्रदेश में मात्र एक सीट जीतने में कामयाब हुई. सूत्रों के अनुसार गांधी ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कमलनाथ अपने बेटों के टिकट के लिए उत्सुक थे, जबकि पार्टी अध्यक्ष उन्हें टिकट नहीं देना चाहते थे. राहुल चाहते थे कि ये नेता प्रचार अभियान में बड़ी भूमिका निभाएं.कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव जीत गए, लेकिन गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जोधपुर से चुनाव हार गए. राहुल गांधी ने बार-बार कहा कि अशोक गहलोत ने एक सप्ताह तक सिर्फ जोधपुर में प्रचार किया, और इस दौरान उन्होंने पार्टी का कोई काम नहीं किया.इस बीच लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर नाराजगी जताए जाने के बाद प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों एवं विधायकों ने मांग की है कि इस चुनावी शिकस्त के लिए जवाबदेही तय करने के साथ कार्रवाई होनी चाहिए. सूत्रों के मुताबिक गांधी ने 25 मई को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन नेताओं ने पार्टी से ज्यादा अपने बेटों को महत्व दिया और उन्हीं को जिताने में लगे रहे. दरअसल, गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. खबरों के मुताबिक गहलोत जोधपुर में अपने पुत्र के पक्ष में प्रचार के लिए कई दिनों तक डंटे रहे. राज्य की सभी 25 सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. दूसरी तरफ, गांधी के बयान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि गांधी की बात को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संगठन या पार्टी शासित राज्यों की सरकारों में बदलाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष कोई भी फैसला करने के लिए अधिकृत हैं. गहलोत ने कहा, ‘‘सीडब्ल्यूसी ने राहुल गांधी जी को अधिकृत किया है कि वह पार्टी के हित में फैसले करें, चाहे वह संगठन में सभी स्तर पर बदलाव हो या फिर पार्टी शासित राज्यों की सरकारों में बदलाव हो. उन्हें अधिकृत किया गया है कि वह पार्टी और देश के हित में फैसले करें. मैं आशा करता हूं कि फैसला जल्द किया जाएगा.’’ दरअसल, राजस्थान सरकार के कई मंत्रियों ने चुनाव में जवाबदेही तय करने और कार्रवाई की मांग की है. राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सीडब्ल्यूसी ने संगठन में बदलाव के लिए राहुल गांधी को अधिकृत किया है और वह बदलाव करेंगे. कुछ नेताओं द्वारा पार्टी से ज्यादा अपने बेटों को महत्व दिए जाने पर गांधी की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर खाचरियावास ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है. उनसे ऊपर कोई नहीं है और उन्होंने पूरा सोच-समझकर यह कहा होगा. कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता उनके शब्दों का सम्मान करते हैं. मुझे भी इस बारे में मीडिया के जरिए पता चला है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर राहुल गांधी जी वरिष्ठ नेताओं की कमी पाते हैं तो उनका पूरा अधिकार है कि वह जवाबदेही तय करें और कार्रवाई करें.’’ राजस्थान सरकार के एक और मंत्री भंवरलाल मेघवाल ने भी कहा कि पार्टी की हार के लिए तत्काल जवाबदेही तय होनी चाहिए. इससे पहले राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदयलाल अंजना और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि पार्टी को हार का विस्तृत आकलन करके राज्य में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव के लिये पार्टी को फिर से मजबूती के साथ तैयार करना चाहिए. अंजना ने सोमवार को जयपुर में संवाददाताओं से कहा कि लोकसभा चुनावों के परिणाम आशाओं के विपरीत थे. भाजपा द्वारा उठाए गए राष्ट्रवाद के मुद्दे से मतदाताओं को प्रभावित किया गया था. हमारे नेताओं ने भी पूरे प्रयास किए लेकिन यह लोगों को स्वीकार्य नहीं था. मीणा ने कहा कि कि इस समय पार्टी के उम्मीदवारों, वर्तमान और पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और पदाधिकारियों से विस्तृत समीक्षा कर फीडबैक लिया जाना चाहिए. उधर, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया के त्यागपत्र देने पर कुछ भी साफ नहीं हो पाया है. रविवार को एक कथित प्रेस विज्ञप्ति में कटारिया ने कहा कि वह राज्य के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के खराब प्रदर्शन के मद्देनजर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहे है. रविवार से आज तक कटारिया से संपर्क नहीं किया जा सका है. मुख्यमंत्री कार्यालय और राजभवन से त्यागपत्र के बारे में किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हो सकी है. नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कई विधायकों ने कहा कि जवाबदेही तय करना प्राथमिकता होनी चाहिए. हनुमानगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सी बिश्नोई ने चुनावी हार के लिए गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘संगठन ने कड़ी मेहनत की और पार्टी को राज्य की सत्ता में वापस लेकर आए. परंतु तीन महीनों के भीतर लोग सरकार से नाराज हो गए. मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होनी चाहिए. उन्हें इस्तीफे की पेशकश करनी चाहिए.’’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

LOK SABHA ELECTIONS 2019: दिल्ली की नार्थ-वेस्ट सीट पर 'आप' ने गुग्गन सिंह को उतार कर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया– News18 हिंदीLOK SABHA ELECTIONS 2019: दिल्ली की नार्थ-वेस्ट सीट पर 'आप' ने गुग्गन सिंह को उतार कर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया– News18 हिंदीदिल्ली की नार्थ-वेस्ट संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी ने इस बार गुग्गन सिंह को अपना चेहरा बनाया है. गुग्गन सिंह बीजेपी के टिकट पर बवाना से एक बार विधायक भी रह चुके हैं. गुग्गन सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह उत्तर-पश्चिम दिल्ली की और विधानसभाओं में भी पिछड़े और दलित वोटबैंक में गहरी पैठ रखते हैं.
Read more »

Punjab Election Results 2019 Live Updates: पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीPunjab Election Results 2019 Live Updates: पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीपंजाब समेत देश के सभी राज्यों में हुए लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी. पंजाब में पंजाब में अंतिम दिन 19 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ था. पंजाब में 13 लोकसभा सीटें और राज्य में 117 विधानसभा क्षेत्र हैं. पंजाब में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला लोकसभा निर्वाचन (Punjab Elections 2019) क्षेत्र हैं. पंजाब की पटियाला सीट पर परनीत कौर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. यहां उनका मुकाबला पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी व अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा से है. बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल का कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से कड़ा मुकाबला है.अमृतसर में भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस के टिकट पर गुरजीत सिंह औजला चुनाव मैदान में हैं. वहीं, गुरदासपुर में सुनील जाखड़ और भाजपा के सनी देयोल के बीच कड़ा मुकाबला है.
Read more »

Haryana Election Result 2019 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीटHaryana Election Result 2019 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीटHaryana Elections Results 2019 Updates, News: हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए वोटों की गिनती शुरू (Haryana Elections Result) हो गई है. सभी को रिजल्ट (Haryana Elections Result 2019) का इंतजार है. हरियाणा की कुल 10 लोकसभा (Haryana Lok Sabha) सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी. यहां मुख्‍य मुकाबला बीजेपी, आईएनएलडी और कांग्रेस के बीच है. इस राज्य में जीत के मायने हर पार्टी के लिए बेहद खास है. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of Exit Poll 2019) के अनुसार हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 8 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा आईएनएलडी और आप गठबंधन का खाता नहीं खुल पाने की संभावना है.  अन्य एग्जिट पोल्स की बात करें तो India TV और CNX के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 9 और कांग्रेस को 1 सीट मिल (Elections Result 2019) सकती है. हरियाणा के स्थानी, चैनल टोटल हरियाणा के अनुसार बीजेपी राज्य की 10 में से 10 सीटें हासिल कर सकती है. जबकि कांग्रेस व अन्य दल खाली हाथ रहने की संभावना है.
Read more »

आखिर कहां हैं मोदी की जीत के शिल्पकार अरुण जेटलीआखिर कहां हैं मोदी की जीत के शिल्पकार अरुण जेटलीनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए लोकसभा चुनाव में 303 सीटें हासिल कर इतिहास रच दिया। आज देश के पश्चिम तथा उत्तरी भाग में ही नहीं बल्कि पूर्वी हिस्से में भी भगवा लहरा रहा है। इस जीत के शिल्पकारों में एक नाम अरुण जेटली का भी है। भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले अरुण जेटली पार्टी के महाविजय के जश्न के बीच कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जेटली आखिर हैं कहां...
Read more »

narendra modi's historic victory, know all live updates about political movement - कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद। | Navbharat Timesnarendra modi's historic victory, know all live updates about political movement - कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है और बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए ने प्रचंड जीत के साथ सत्ता में वापसी की है। इस बाबत सियासी हलचल भी काफी तेज हो गई है। आज होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठक में नरेन्द्र मोदी को नेता चुना जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार पर मंथन के लिए कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक शुरू हो गई है। खबर है कि इस बैठक में राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »

बंगाल राजनीति के चाणक्य मुकुल रॉय के बेटे टीएमसी छोड़ बीजेपी में होंगे शामिल– News18 हिंदीबंगाल राजनीति के चाणक्य मुकुल रॉय के बेटे टीएमसी छोड़ बीजेपी में होंगे शामिल– News18 हिंदीनिलंबित तृणमूल विधायक शुभ्रांशु रॉय ने शुक्रवार को कहा कि वो कुछ ही दिनों में बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपनी नयी पारी में अब वो खुलकर सांस ले सकेंगे.
Read more »

स्मृति ईरानी के करीबी नेता के हत्या के मामले में 7 लोग हिरासत में छापेमारी जारी– News18 हिंदीस्मृति ईरानी के करीबी नेता के हत्या के मामले में 7 लोग हिरासत में छापेमारी जारी– News18 हिंदीपूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि इस मामले में 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में डीजीपी ऑफिस से सघन मॉनिटरिंग की जा रही है.
Read more »

बीजेपी का दामन थाम सकते हैं OBC नेता अल्पेश ठाकोर– News18 हिंदीबीजेपी का दामन थाम सकते हैं OBC नेता अल्पेश ठाकोर– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ने वाले गुजरात विधायक अल्पेश ठाकोर की बीजेपी में शामिल होने की अटकले हैं. एक सूत्र ने सोमवार को बताया कि अल्पेश बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
Read more »

अब नीतीश को अपना आका समझता है लालू का ये 'जिन्न', चुनाव में RJD को दे गया दगा– News18 हिंदीअब नीतीश को अपना आका समझता है लालू का ये 'जिन्न', चुनाव में RJD को दे गया दगा– News18 हिंदीबिहार में लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सहित पूरा महागठबंधन पस्त है. वहीं लालू यादव के राजनीतिक जीवन में उनकी पार्टी के शून्य पर आने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि कभी बिहार सहित केन्द्र में सत्ता की धुरी माने जाने वाले लालू प्रसाद का लालू फैक्टर खत्म हो गया और क्या अब नीतीश कुमार ही बिहार में एकमात्र फैक्टर बनकर रह गए हैं. लेकिन इस चुनाव ने यह भी साबित कर दिया कि बिहार में बीजेपी नीतीश के बगैर और नीतीश बीजेपी के बगैर नहीं रह सकते हैं.
Read more »

ममता बनर्जी के 3 विधायक समेत 29 पार्षद आज हो सकते हैं बीजेपी में शामिलममता बनर्जी के 3 विधायक समेत 29 पार्षद आज हो सकते हैं बीजेपी में शामिलबताया जा रहा है कि दो निगमों में से टीएमसी के 29 पार्षदों को भी आज बीजेपी में शामिल होना है, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से टीएमसी के लिए बढ़ा झटका.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:19:08