Haryana Election Result 2019 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीट

United States News News

Haryana Election Result 2019 Live Updates: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीट
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 188 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 63%

Haryana Election Result Live: शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 6 सीट और कांग्रेस को 2 सीट ElectionResults2019 ResultsWithNDTV Verdict2019

Haryana Lok Sabha Elections Result 2019: एग्जिट पोल के मुताबिक 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 8 सीटें मिलने का अनुमान है.हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है.

सभी को रिजल्ट का इंतजार है. हरियाणा की कुल 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी. यहां मुख्‍य मुकाबला बीजेपी, आईएनएलडी और कांग्रेस के बीच है. इस राज्य में जीत के मायने हर पार्टी के लिए बेहद खास है. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स के अनुसार हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 8 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा आईएनएलडी और आप गठबंधन का खाता नहीं खुल पाने की संभावना है. अन्य एग्जिट पोल्स की बात करें तो India TV और CNX के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 9 और कांग्रेस को 1 सीट मिल सकती है. हरियाणा के स्थानी, चैनल टोटल हरियाणा के अनुसार बीजेपी राज्य की 10 में से 10 सीटें हासिल कर सकती है. जबकि कांग्रेस व अन्य दल खाली हाथ रहने की संभावना है. हरियाणा की दो सीटों रोहतक और सोनीपत पर पिता-पुत्र की जोड़ी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव लड़ रहे हैं. 2014 लोकसभा में मोदी लहर के बावजूद दीपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सीट बचा ले गए थे. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने करनाल से विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं मौजूदा विधायक कुलदीप शर्मा और कुरूक्षेत्र से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को भी टिकट दिला कर दिखा दिया कि कांग्रेस हाई कमान पर उनका किस कदर प्रभाव है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुक़ाबले बीजेपी ने रमेश कौशिक को उतारा है. बीजेपी ने रोहतक सीट से अरविंद शर्मा को टिकट दिया है जो कांग्रेस से ही बीजेपी में आए हैं. करनाल में वे कांग्रेस की सीट पर सांसद रह चुके हैं. कभी चौधरी बंसीलाल का मजबूत गढ़ माने जाने वाले भिवानी ज़िले में बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी 2009 में इस सीट से सांसद चुनी गईं थी. लेकिन 2014 में यहां धर्मवीर सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी और एक बार फिर से बीजेपी ने उन पर भरोसा जताया है.- सोनीपत लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ​आगे चल रहे हैं.- शुरुआती रुझानों में बीजेपी को 1 सीट मिली है. वहीं यहां कांग्रेस का खाता अभी नहीं खुला है.- हरियाणा में आज 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा.- इस बार के लोकसभा चुनाव में 11 महिलाएं मैदान में हैं. इन 11 में से सात तो निर्दलीय ही चुनाव लड़ रही हैं. -सिरसा सीट से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर एक बार फिर मैदान में हैं. हिसार सीट इस बार दिलचस्प बनी हुई है. हरियाणा के तीन बड़े राजनीतिक घराने इस बार चुनाव मैदान में हैं. पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के परपोते दुष्यंत चौटाला अपनी सीट बचाने के लिए मैदान में हैं. वहीं भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई इस बार चुनाव लड़ रहे हैं. हरियाणा के प्रमुख नेता सर चौधरी छोटूराम के वंशज एवं केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह भी बीजेपी का टिकट लेकर मुकाबले में हैं. गुड़गांव लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह छठी बार चुनाव लड़ रहे हैं. फरीदाबाद में भी बीजेपी ने अपने सांसद कृष्ण पाल गुर्जर को फिर से कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना के खिलाफ उतारा है. इस सीट पर आखिरी वक्त में कांग्रेस ने ललित नागर का टिकट काटकर अवतार भड़ाना को टिकट दिया था. हरियाणा के गठन से लेकर अब तक यहां से केवल पांच महिलाएं ही संसद तक पहुंच पाई हैं. - हरियाणा में वर्तमान बीजपी की सरकार है. वर्तमान में मनोहर लाल खट्टर राज्य के मुख्यमंत्री हैं. राज्य के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य हैं. हरियाणा में अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी-महेंद्रगढ़, हिसार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं. वर्तमान में अंबाला से रतन लाल कटारिया, भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर पुत्र भले राम, फरीदाबाद से कृष्णपाल, करनाल से अश्विनी कुमार, कुरुक्षेत्र से राज कुमार सैनी, सोनीपत से रमेश चंदर, रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हिसार से दुष्यंत चौटाला और सिरसा से चरणजीत सिंह रोड़ी सांसद हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 10 में से 7 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस केवल एक सीट जीतने में सफल रही, जबकि आईएनएलडी ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी. -1966 में पंजाब से अलग होने के बाद हरियाणा को भारत के 17वें राज्य के रूप में पहचान मिली. राज्य में कुल 22 जिले, 140 ब्लॉक और 7356 गांव हैं. हरियाणा की जनसंख्या कुल 25,351,462 हैं. यहां पुरुषों की जनसंख्या 13,494,734 और महिलाओं की जनसंख्या 11,856,728 है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के बयानों के बीच बोले कैप्टन अमरिंदर पंजाब में कांग्रेस हारी तो मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगानवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के बयानों के बीच बोले कैप्टन अमरिंदर पंजाब में कांग्रेस हारी तो मैं सीएम पद से इस्तीफा दे दूंगालोकसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मची खींचतान के बीच पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगर राज्य में कांग्रेस चुनाव हार जाती है तो वह मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा है कि सभी मंत्रियों और विधायकों को कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर जिम्मेदारी दी गई है. नवजोत सिंह सिद्धू  की पत्नी के टिकट न मिलने के पीछे सीएम और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी को जिम्मेदार बताने वाले बयान को भी उन्होंने खारिज किया है. कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि उन्हें अमृतसर या बठिंडा सीट से कांग्रेस की टिकट की पेशकश की गई लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था. साथ ही सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कौर को टिकट नहीं मिलने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी क्योंकि टिकट बंटवारे का काम दिल्ली में कांग्रेस के आला कमान ने किया था और उन्होंने पवन कुमार बंसल को चुना.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 : 'राजा' के समर्थक के नाम पर संदेह के दायरे में 'महाराजा' के मंत्री– News18 हिंदीग्वालियर में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 8 फीसदी ज़्यादा वोटिंग होने के बावजूद कांग्रेस के मंत्री और विधाय़क सवालों के घेरे में हैं. लोकसभा चुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ जो 2014 को मुक़ाबले 8 फीसदी ज़्यादा है. लेकिन मंत्री और विधायकों के इलाकों में 2018 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 14 फीसदी तक कम वोटिंग हुई है. आरोप लग रहे हैं कि सिंधिया खेमे के मंत्रियों और विधायकों ने दिग्विजय खेमे के कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह के लिए काम नहीं किया. अगर यहां कांग्रेस को नाकामी मिलती है तो ये मामला तूल पकड़ेगा.
Read more »

गलती से PoK चला गया था युवक, पाक अधिकारियों ने 5 माह बाद लौटाया– News18 हिंदीगलती से PoK चला गया था युवक, पाक अधिकारियों ने 5 माह बाद लौटाया– News18 हिंदीमोहम्‍मद इलियास के पिता का कहना है, 'हम डीसी, एसपी और भारतीय सेना के शुक्रगुजार हैं कि हमारा बेटा सुरक्षित वापस लौट आया.'
Read more »

exit poll 2019 : लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोट के सभी नतीजेexit poll 2019 : लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोट के सभी नतीजेलोकसभा चुनाव 2019 की 543 सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान समाप्त हो चुका है। अब 23 मई नतीजे आएंगे। इसके पहले एग्जिट पोल के रुझान आना शुरू हो गए हैं। रुझानों के अनुसार केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। देखें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे-
Read more »

Exit Poll Results 2019: पप्पू यादव बोले, तेजस्वी के अंहकार की वजह से NDA को बढ़त– News18 हिंदीExit Poll Results 2019: पप्पू यादव बोले, तेजस्वी के अंहकार की वजह से NDA को बढ़त– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए न्यूज18 के एक्जिट पोल में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. जबकि अन्य चैनलों के एक्जिट पोल में भी NDA को पूर्ण बहुमत दिखाया गया है. एग्जिट पोल के नतीजे पर जनाधिकार पार्टी के सरंक्षक पप्पू यादव ने न्यूज़18 से कहा कि तेजस्वी यादव के अंहकार और अपरिपक्वता के कारण एग्जिट पोल के नतीजे बिहार में एनडीए को बढ़त दिखा रहे हैं. बिहार में कई मंच को कांग्रेस और राजद ने एक साथ साझा नहीं किया.
Read more »

2019 के मोदी की हालत 2004 के वाजपेयी जैसी है?2019 के मोदी की हालत 2004 के वाजपेयी जैसी है?यह चुनाव कई मायनों में 15 साल पहले हुए आम चुनाव की याद दिला रहा है, अब वाजपेयी की जगह मोदी हैं
Read more »

Haryana Election Result 2019 Live Updates: क्या हरियाणा में इतिहास दोहरा पाएगी बीजेपी? 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीHaryana Election Result 2019 Live Updates: क्या हरियाणा में इतिहास दोहरा पाएगी बीजेपी? 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीहरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए वोटों की गिनती 23 मई की सुबह 8 बजे से शुरू (Haryana Elections Result) होगी. सभी को रिजल्ट (Haryana Elections Result 2019) का इंतजार है. हरियाणा की कुल 10 लोकसभा (Haryana Lok Sabha) सीटों पर छठे चरण में 12 मई को वोटिंग हुई थी. यहां मुख्‍य मुकाबला बीजेपी, आईएनएलडी और कांग्रेस के बीच है. इस राज्य में जीत के मायने हर पार्टी के लिए बेहद खास है. NDTV के पोल ऑफ एग्जिट पोल्स (Poll of Exit Poll 2019) के अनुसार हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 8 सीटें मिलने का अनुमान है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:56:10