लोकसभा चुनाव: 2019 के नरेंद्र मोदी की हालत 2004 के वाजपेयी जैसी है?
ख़बरिया चैनलों के एग्ज़िट पोल के मुताबिक नरेंद्र मोदी सरकार वापसी कर रही है. दावा तो बीजेपी गठबंधन को 300 से भी ज्यादा सीटों के मिलने का किया जा रहा है, अब ऐसा होगा या नहीं यह तो 23 मई को होने वाले नतीजों से पता चलेगा.
बावजूद इन सबके यह आम चुनाव 2004 से बहुत मिलता-जुलता है, जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार का चमक-दमक भरा 'इंडिया शाइनिंग' अभियान और बहुप्रचारित 'फ़ील गुड फैक्टर' धराशायी हो गया था. तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करिश्माई नेतृत्व की कलई भी उतर गई थी. एनडीए की सत्ता से बेदखली का जनादेश आया था. त्रिशंकु लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी कांग्रेस ने पहली बार केंद्र में गठबंधन सरकार बनाई थी. तब मुख्यधारा की मीडिया से जुड़े विश्लेषक ऐसा नहीं मानते थे कि वाजपेयी जाने वाले हैं और एक ऐसी महिला के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव लड़ रही है जो ठीक से हिंदी भी नहीं बोल पाती, वो कांग्रेस को गठबंधन सरकार बनाने लायक हालत में ले आएगी. इस बार भी ज़्यादातर विश्लेषकों मानना है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है. ऐसा होगा या नहीं, यह तो नतीजों से स्पष्ट होगा, मगर अभी इतना तो कहा ही जा सकता है कि 2004 और 2019 के आम चुनाव में कई समानताएं हैं. 1999 में तेरहवीं लोकसभा के लिए आम चुनाव सितंबर-अक्टूबर के दौरान हुए थे. इस लिहाज से 14वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 2004 में सितंबर-अक्टूबर में होने थे लेकिन भाजपा और एनडीए के रणनीतिकारों ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को निर्धारित समय से पांच महीने पहले ही चुनाव कराने की सलाह दे डाली थी. वाजपेयी को समझाया गया था कि 'फ़ील गुड फैक्टर' और 'इंडिया शाइनिंग' के प्रचार अभियान की मदद से एनडीए सत्ता विरोधी लहर को बेअसर कर देगा और स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लेगा. इस सोच का आधार यह था कि एनडीए शासन के दौरान अर्थव्यवस्था मे लगातार वृद्धि दिखाई दी थी. भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार भी बेहतर हालत में था. उसमें 100 अरब डॉलर से अधिक राशि जमा थी, यह उस समय दुनिया मे सातवां सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार था और भारत के लिए एक रिकॉर्ड भी. सेवा क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा हुई थीं. इसी सोच के बूते समय से पूर्व चुनाव कराने की घोषणा कर दी गई, 20 अप्रैल से 10 मई 2004 के बीच 4 चरणों में लोकसभा के लिए मतदान हुआ.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
प्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो कार से उतरीं और..– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के अंतिम दौर के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश की सियासत में एंट्री मार दी है. प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं. इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया. इस दौरान इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »
ममता की इलाहाबाद दुरंतो की जगह चलेगी मोदी की हमसफर एक्सप्रेसनई ट्रेन सितंबर से इलाहाबाद-नई दिल्ली-इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस की जगह लेगी. इसका परिचालन सप्ताह में 4 दिन किया जायेगा.
Read more »
मोदी-शाह की सरकार जाते ही योगी के मठ में जाने की तैयारी होगी: मायावती
Read more »
जानें क्यों थाने के बाहर धरने पर बैठे पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार (14 मई) को करीब 4 घंटे तक पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठे रहे। बताया जा रहा है कि अजमेर से जयपुर की ओर जाते वक्त उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट नहीं दी गई तो वह नाराज हो गए।
Read more »
pm narendra modi in kedarnath, live updates - उत्तराखंडः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार के साथ केदारनाथ में पुनर्विकास परियोजनाओं को लेकर बैठक की। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बीते 2 सालों में यह चौथी बार है जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने केदारनाथ में चल रहीं पुनर्विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की। पीएम मोदी इसके अलावा 19 मई को बदरीनाथ का भी दर्शन करेंगे। बता दें कि 19 मई को ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान भी होना है। पीएम मोदी के उत्तराखंड यात्रा से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: मोदी मैजिक तय करेगा अंतिम चरण का परिणाम?– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में अंतिम चरण की जिन 13 सीटों पर वोट डाले जाने हैं, उनमें 5 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उसके आस-पास की हैं. ऐसे में बीजेपी उम्मीदवार मोदी मैजिक के सहारे चुनाव जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हो तो वहीं गठबंधन प्रत्याशी जातीय गणित के सहारे मोदी मौजिक को चुनौती देने की कोशिश में लगे हैं. बात करें वाराणसी की तो यहां कांग्रेस के अजय राय हो या गठबंधन की शालिनी यादव दोनों में कोई भी पीएम मोदी को चुनौती देता नजर नहीं आ रहा है. लेकिन बाकि सीटों पर हालात ऐसे नहीं हैं.
Read more »
pm narendra modi in kedarnath, live updates - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में केदारनाथ के पास एक पवित्र गुफा में ध्यान करते हुए। | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बीते 2 सालों में यह चौथी बार है जब पीएम मोदी केदारनाथ पहुंचे हैं। साथ ही पीएम मोदी ने केदारनाथ में चल रहीं पुनर्विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी की। पीएम मोदी इसके अलावा 19 मई को बदरीनाथ का भी दर्शन करेंगे। बता दें कि 19 मई को ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मतदान भी होना है। पीएम मोदी के उत्तराखंड यात्रा से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »
