देखें- WorldCup2019 में IndvsBan अभ्यास मैच के लाइव अपडेट्स
शुरू होने से पहले दोनों टीमों का आखिरी वॉर्मअप मैच है. बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि वे पिच की नमी का फायदा उठाना चाहते हैं.
विजय शंकर महज दो रन बनाकर आउट हो गए हैं. वे रूबेल हुसैन की गेंद को पंच करने की कोशिश में विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम द्वारा लपके गए.विराट कोहली 46 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें मोहम्मद सैफुद्दीन ने क्लीन बोल्ड दिया. कोहली एक बार फिर अच्छी शुरुआत को नहीं बदल सके. वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 रन बनाकर आउट हो गए थे.उप कप्तान रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें रूबेल हुसैन ने बोल्ड किया. रोहित शर्मा लय में नजर नहीं आए और 42 गेंदों की पारी में सिर्फ एक चौका लगा सके.कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने भारत को शुरुआती झटके से उबार लिया है. इन दोनों ने 45 रन की साझेदारी कर स्कोर 50 तक पहुंचा दिया है. कोहली 23 और रोहित 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.शिखर धवन बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच में महज एक रन बना सके. वे मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए.खेल दोबारा शुरू हो गया है. मुस्तफिजुर रहमान अपना ओवर शुरू कर चुके हैं. क्रीज पर शिखर धवन हैं. बारिश थम गई है. कवर्स हटाए जा चुके हैं. खिलाड़ी मैदान पर लौट आए हैं. खेल जल्दी ही शुरू होने जा रहा है.लंदन में मौसम का हाल ये है कि आप बर्फबारी के अलावा सबकुछ देख सकते हैं. इसलिए अगर विश्व कप के दौरान भी बारिश खेल रोके तो हैरानी नहीं होनी चाहिए. इस विश्व कप में डकवर्थ-लुइस नियम की जरूरत बार-बार पड़ सकती है. रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद को पंच कर एक रन लिया. दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने खाता खोला. इसके बाद फिर से बारिश शुरू हो गई.मैच शुरू हो गया है. रोहित शर्मा और शिखर धवन भारत की ओर से ओपनिंग कर रहे हैं. गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुस्तफिजुर रहमान के कंधों पर है. मैच शुरू होने से ठीक पहले बारिश शुरू हो गई है. पिच को कवर कर दिया गया है. बांग्लादेश का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका है. ऐसे में वह बिलकुल नहीं चाहेगा कि दोबारा ऐसा हो. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी कहा कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले फील्डिंग करते. उन्होंने कहा, ‘हमने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी. इसलिए इस मैच में पहले बॉलिंग करना चाहते थे.’ कोहली ने यह भी बताया कि केदार जाधव इस मैच में नहीं खेलेंगे. केदार पिछले मैच में भी नहीं खेल सके थे.विराट कोहली , रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा.मशरफे मुर्तजा , तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, सब्बीर रहमान, मोहम्मद मिथुन, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबु जायेद, महमूदुल्लाह, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, मोसादेक हुसैन, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंग्लैंड जाते ही 'नंबर चार' का भूत हावीविश्व कप से पहले न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ अभ्यास मैच में नहीं चले भारतीय बल्लेबाज़.
Read more »
स्विंग के सामने बेबस हुए भारतीय बल्लेबाज, वॉर्म-अप मैच में खुली पोल - Sports AajTakगेंदबाजों के लिए थोड़े मुफीद हालात में भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरी जाहिर हो गई जिससे शनिवार को आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए पहले अभ्यास
Read more »
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच कल, जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी टीम इंडियान्यूजीलैंड से करारी हार के बाद, जीत की पटरी पर लौतनी चाहेगी विराट सेना. बांग्लादेश के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा TeamIndia IndianCricketTeam CricketWorldCup2019 INDvBAN WarmUpMatches ViratKohli MashrafeMortaza
Read more »
World Cup 2019: भारत-बांग्लादेश के बीच अभ्यास मैच आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैचपहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार झेलने के बाद अब भारतीय टीम विश्व कप के अपने दूसरे अभ्यास मैच से जीत
Read more »
LIVE: World Cup, Warm-Up Match: बांग्लादेश ने जीता टॉस, इंडिया की पहले बल्लेबाजीWorldCup2019 से पहले TeamIndia की आखिरी परीक्षा.. क्या Bangladesh को हरा पाएगी ViratKohli की सेना INDvBAN BANvIND
Read more »
CWC Live Warm-Up Match IND vs BAN : बांग्लादेश ने टॉस जीता, भारत को दी बल्लेबाजीIndia vs Bangladesh Live Cricket Score, CWC 2019 Warm-Up Match: वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले टीम इंडिया का दूसरा अभ्यास मैच.
Read more »
