Raja Raghuvanshi Sonam Murder mystery: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर घंटे नए खुलासे हो रहे हैं. राजा की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा ने मिलकर हत्या की योजना बनाई थी. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में हर घंटे कुछ न कुछ नया आ रहा है. शक की सुई कई ओर घूम रही है. सवाल है क्या उसके मर्डर में सिर्फ सोनम शामिल थी या फिर कोई और भी इसके पीछे है. राजा रघुवंशी को अपने मर्डर की भनक क्यों नहीं लगी? राजा की मां ने बताया कि कत्ल से पहले राजा ने उन्हें फोन किया था.
काफी देर तक बातचीत की, लेकिन उसे कहीं से नहीं लग रहा था कि किसी तरह का कोई संकट है, उसकी जान खतरे में है. मां ने जब पूछा, बेटा, खाना खाया? वीडियो बना रहे हो क्या? तो इसका जवाब भी राजा ने हंसते मुस्कुराते हुए दिया. कत्ल से चंद घंटे पहले जब राजा रघुवंशी ने अपनी मां उमा रघुवंशी से फोन पर बात की, तो माहौल बिल्कुल सामान्य था. मां ने प्यार से पूछा, क्या देखा वहां जाकर? खाना खाया? वीडियो बना रहे हो या नहीं? कितने दिन और रहोगे? लेकिन यही आखिरी बातचीत बन गई, क्योंकि कुछ ही घंटों बाद, राजा अपनी ही पत्नी के हाथों धोखा खा चुका था. प्रेमी संग मिलकर रचा खौफनाक प्लान राजा की शादी 11 मई को सोनम रघुवंशी से हुई थी. हनीमून पर दोनों मेघालय गए थे, लेकिन इस नए रिश्ते के पीछे छिपा था एक खौफनाक प्लान, जिसे सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर रचा था. 23 मई को दोनों ने एक ऊंचे वॉटरफॉल देखने की योजना बनाई. उसी दौरान, कथित रूप से सोनम ने राजा को आगे भेजा और खुद पीछे रहने का बहाना बनाया. सुनसान जगह ले गए आरोप है कि जब राजा एक सुनसान जगह पर पहुंचा, तो पहले से मौजूद तीन सुपारी किलर ने उसे धक्का दे दिया. राजा की लाश 2 जून को 200 फीट गहरी खाई में मिली. पुलिस ने इस हत्याकांड में सोनम, राज कुशवाहा और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक राजा के सिर पर दो वार किए गए थे, एक पीछे और एक सामने से. पिता बोले-मुझे बेटे की अंतिम झलक नहीं देखने दी गई राजा के पिता अशोक रघुवंशी गुस्से में हैं. उन्होंने कहा, मेरे बेटे की बड़ी ही निर्दयता से हत्या की गई. ऐसा अपराध करने वालों को फांसी होनी चाहिए. ताकि किसी और बाप को अपना लाल न खोना पड़े. उन्होंने यह भी बताया कि बेटे की हालत इतनी खराब थी कि उन्हें उसके अंतिम दर्शन नहीं करने दिए गए क्योंकि उन्हें दिल की बीमारी है.
Raja Raghuvanshi Last Call Sonam Raghuvanshi Meghalaya Honeymoon Mystery Meghalaya Killing Story Indore Raja Killing Story राजा रघुवंशी राजा रघुवंशी की अंतिम कॉल सोनम रघुवंशी मेघालय हनीमून रहस्य मेघालय हत्या की कहानी इंदौर राजा की हत्या की कहानी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bangladesh: प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए शेख हसीना के क्या थे आखिरी शब्द, सेना से की थी लास्ट बातBangladesh EX PM Sheikh hasina Last words Bangladesh: प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए शेख हसीना के क्या थे आखिरी शब्द, सेना से की थी लास्ट बात विदेश
Read more »
सास से की इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा का मर्डर, गजब बेवफा निकली सोनमगजब बेवफा निकली सोनम, पहले सास से इमोशनल बात, फिर करवाया पति राजा रघुवंशी का मर्डर
Read more »
राजा रघुवंशी को सोनम ने दिया खाई में धक्का! आखिरी सांस तक वो हत्यारों से लड़ते रहे, मौत से पहले की पूरी कहानीसोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद अब इस हत्याकांड से जुड़ी चौंकाने वाली कहानियां सामने आ रही है। जिस समय राजा रघुवंशी को मारा गया, सोनम वहीं पर मौजूद थी।
Read more »
Raja Raghuvanshi Murder: सोनम ने आखिरी बार सास से की थी बात, जानें राजा के मर्डर से पहले दोनों के बीच क्या बातें हुईंसोनम ने आखिरी बार सास से की थी बात, जानें राजा के मर्डर से पहले दोनों के बीच क्या बातें हुईं Raja Raghuvanshi Murder Case Sonam had Last chat with mother in law देश
Read more »
मेरा बच्चा बहुत खुश था...राजा रघुवंशी की मां का रो-रो कर बुरा हाल, फिर सोनम को लेकर बताई ऐसी बातRaja Raghuvanshi Murder News : Raja Raghuvanshi's mother said this about Sonam, मेरा बच्चा बहुत खुश था...राजा रघुवंशी की मां ने सोनम को लेकर बताई ऐसी बात
Read more »
राजा रघुवंशी की हत्या से ठीक पहले सोनम ने किसे लगाया फोन, क्या-क्या की बातRaja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की हत्या से ठीक पहले आखिर सोनम ने किसे लगाया था फोन, इस फोन पर सोनम ने क्या-क्या बातें की. जानकर आप भी रह जाएंगे दंग. देश
Read more »
