Success Story: पहले छोड़ी सरकारी नौकरी, फिर दोस्त के कहने पर शुरू की इस चीज की खेती, आज इस किसान के घर हो र...

Pali News News

Success Story: पहले छोड़ी सरकारी नौकरी, फिर दोस्त के कहने पर शुरू की इस चीज की खेती, आज इस किसान के घर हो र...
Agriculture NewsRajasthan NewsSuccess In Agriculture
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 142 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 91%
  • Publisher: 51%

पाली जिले के रहने वाले किसान दिनेश सिंह सिसोदिया ने अपने दोस्त के कहने पर खेती की शुरुआत करते हुए शिमला मिर्च लगाई, जिससे आज वह लाखों की कमाई कर रहे हैं.

पाली:- राजस्थान के पाली जिले के एक ऐसे किसान, जिन्होने बंजर जमीन को न केवल उपजाऊ बनाने का काम किया, बल्कि आज वह जमीन उनको लाखों की कमाई देने का साधन बन चुकी है. हम बात कर रहे हैं पाली जिले के रहने वाले किसान दिनेश सिंह सिसोदिया की, जिन्होंने अपने दोस्त के कहने पर खेती की शुरुआत करते हुए शिमला मिर्च लगाई, जिससे आज वह लाखों की कमाई कर रहे हैं.

20 साल रेलवे में नौकरी करने के बाद किसान ने अपने दोस्त के कहने पर साल 2017 में इस्तीफा दिया और अपनी जैविक खेती की जानकारी लेकर 5 बीघा बंजर जमीन को खरीदकर उसको फिर से शिमला मिर्च की खेती से हराभरा करने का काम किया, जिससे उनकी यह मेहनत इस कदर रंग लाई है कि आज राजस्थान में युवा किसान के रूप में सभी के लिए मिसाल बन गए हैं. दोस्त की सलाह पर शुरू की शिमला मिर्च की खेती जैविक खेती के बारे में जानकारी जुटाने के बाद 2021 में उन्होंने 5 बीघा जमीन खरीदी. यह जमीन पूरी तरह बंजर थी. सूखी मिट्टी में कंकर और पत्थर थे. खेत को उपजाऊ बनाने के लिए उन्होंने तालाब की मिट्टी की लेयर बिछाई. उसमें गोबर और देसी खाद डालते रहे. दिन-रात मेहनत कर खेत को उपजाऊ बनाया. इसके बाद गुजरात के एक दोस्त आसिफ की सलाह पर उन्होंने शिमला मिर्च की खेती करने का मन बनाया. किसान दिनेश बताते हैं कि पाली जिले के अजनेश्वर सालरिया गांव के पास मैंने 5 बीघा बंजर जमीन खरीदी. पूरी जमीन पर कंकर ही कंकर थे. ऐसे में उसे उपजाऊ बनाने के लिए नजदीकी गांव नादाना के तालाब से कई ट्रैक्टर ट्रॉली उपजाऊ मिट्टी लाकर डलवाई. चार साल बाद 2021 में वह जमीन खेती लायक हुई. खेत में मिट्टी डलवाने का खर्च करीब एक लाख रुपए आया. गुजरात से पौधे लाकर कमा रहे लाखों रुपए गुजरात के हिम्मतनगर से 23 हजार रुपए खर्च कर 10 हजार पौधे लाए. दो बीघा जमीन पर उन्होंने 2024 में खेती शुरू की. जनवरी 2025 में पहले फसल 20 टन हुई. इससे 9 लाख रुपए की कमाई हुई. अब 5 बीघा जमीन पर शिमला मिर्च की खेती का लक्ष्य पाली जिले के रानी कस्बे के एक छोटे से गांव अजनेश्वर सालरिया के पास किसान दिनेश सिंह सिसोदिया ने अपनी 5 बीघा जमीन पर खेती का काम कर रहे हैं. अब उनका प्लान है कि आने वाली अगली सीजन में वह खेत को इस तरह से तैयार करेंगे कि वह पूरे 5 बीघा जमीन पर शिमला मिर्च की खेती करेंगे. नौकरी के चलते नहीं कर पा रहा था यह काम दिनेश सिंह सिसोदिया लोकल 18 को बताते हैं कि घर में 4 बेटियां होने के बावजूद मैंने रेलवे की सरकारी नौकरी छोड़ी और खेती के क्षेत्र में उतर गया. मैंने पिछले साल पहली बार शिमला मिर्च का प्रयोग 2 बीघा में किया. यह प्रयोग सफल रहा. लाखों रुपए की इनकम हुई. अब अगली सीजन में 5 बीघ जमीन पर इसका प्रयोग करूंगा. रेलवे की नौकरी से मैंने 2017 में रिजाइन किया. हालांकि, कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर अभी भी रेलवे से जुड़ा हूं. लेकिन खेती करना मेरा सपना था. नौकरी के चलते यह काम नहीं कर पा रहा था. ऐसे में रिटायरमेंट ले लिया. इसके बाद गुजरात के भाकरोटा निवासी मेरे दोस्त आसिफ के बारे में पता चला कि शिमला मिर्च की खेती कर रहा है. आसिफ ने खेती का काम सिखाने में पूरी मदद की. इस तरह मेहनत लाई रंग पिछले साल 2024 अक्टूबर-नवंबर महीने में मैंने 2 बीघा खेत में शिमला मिर्च के पौधों की रोपाई की. रोजाना पौधों की देखभाल की. यूरिया खाद की जगह पौधों में जीवामृत देसी खाद डाली. इस खाद में बेसन, गोबर, गोमूत्र, लहसुन-प्याज के छिलके, गुड़ और छाछ होती है. इसी साल जनवरी फरवरी में शिमला मिर्च का प्रोडक्शन मिलना शुरू हो गया. पहली बार में कुल 20 हजार किलो शिमला मिर्च का बंपर उत्पादन हुआ. इसे कांकरोली , पाली, भीम, जयपुर मंडी में 45 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा. अब इस सीजन में 2 बीघा से रकबा बढ़ाकर 5 बीघा करने का फैसला लिया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Agriculture News Rajasthan News Success In Agriculture Agriculture Tips पाली समाचार कृषि समाचार राजस्थान समाचार कृषि में सफलता कृषि टिप्स

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इस तरीके से घर पर बनाएं हर्बल सनस्क्रीन, चेहरे के लिए हो सकती है फायदेमंदइस तरीके से घर पर बनाएं हर्बल सनस्क्रीन, चेहरे के लिए हो सकती है फायदेमंदइस तरीके से घर पर बनाएं हर्बल सनस्क्रीन, चेहरे के लिए हो सकती है फायदेमंद
Read more »

किसी को चाहिए एक जीत, कोई एक हार से बाहर... IPL शुरू होते ही फंसने वाला है प्लेऑफ का पेंचकिसी को चाहिए एक जीत, कोई एक हार से बाहर... IPL शुरू होते ही फंसने वाला है प्लेऑफ का पेंचआईपीएल 2025 की शुरुआत कल यानी कि 17 तारीख से एक बार फिर हो रही है। इस लीग के शुरू होते ही प्लेऑफ का पेंच एक बार फिर से फंसने वाला है।
Read more »

विराट कोहली नहीं, रजत पाटीदार का करियर बनाने में इस दिग्गज का बड़ा हाथ... RCB से नहीं ताल्लुकविराट कोहली नहीं, रजत पाटीदार का करियर बनाने में इस दिग्गज का बड़ा हाथ... RCB से नहीं ताल्लुकआईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर आरसीबी की टीम का सामना केकेआर से है। इस मुकाबले से पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ा बयान दिया है।
Read more »

सहरसा में मखाना की खेती का बढ़ा रकबा, सरकार दे रही अनुदान; तुरंत उठाएं लाभसहरसा में मखाना की खेती का बढ़ा रकबा, सरकार दे रही अनुदान; तुरंत उठाएं लाभMakhana cultivation: कोसी इलाके में अब मखाने की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है. यहां के किसान भी अब मखाने की खेती की ओर रुख कर रहे हैं और अपने खाली पड़े खेतों का इस्तेमाल कर मखाने की खेती में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस बार सहरसा के किसानों ने रिकॉर्ड तोड़ मखाने की खेती की है. इस वजह से जिले में इस बार मखाने का अधिक उत्पादन होने की संभावना है.
Read more »

घर में आर्थिक तंगी! पिता बस ड्राइवर, लोगों ने पढ़ाई छोड़ने की दी सलाह.. लेकिन बेटी ने पास कर ली UPSC परीक्षा, बनीं IASघर में आर्थिक तंगी! पिता बस ड्राइवर, लोगों ने पढ़ाई छोड़ने की दी सलाह.. लेकिन बेटी ने पास कर ली UPSC परीक्षा, बनीं IASIAS Success Story: पढ़ें हरियाणा की रहने वाली प्रीति हुड्डा की सफलता की कहानी, जिन्होंने घर की आर्थिक तंगी के बावजूद देश की इस कठिन परीक्षा को पास किया और आईएएस बनीं.
Read more »

चार पैसे कमाने के लिए खाली पड़ी जमीन पर चाय उगाई, हैंडमेड टी बनी मेरी पहचान, महिलाओं को सिखा रही ये कामचार पैसे कमाने के लिए खाली पड़ी जमीन पर चाय उगाई, हैंडमेड टी बनी मेरी पहचान, महिलाओं को सिखा रही ये काम51 वर्ष की महिला के लिए घर की जमीन पर खेती कर लाखों का कारोबार शुरू करना आसान काम नहीं है। लेकिन असम की भुगेश्वरी चंगमई ने ये काम कर दिखाया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:08:09