राजस्थान में बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, एक सप्ताह में ठगे 80 लाख रुपये

United States News News

राजस्थान में बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, एक सप्ताह में ठगे 80 लाख रुपये
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 42%
  • Publisher: 63%

राजस्थान SOG ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 80 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 13 लाख रुपये बरामद किए हैं.

राजस्थान में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट बनाए रखा और फिर उसके खाते से 80 लाख रुपये उड़ा लिए. इसके लिए आरोपियों ने 150 बैंक खातों का इस्तेमाल किया. राजस्थान के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाली इस पूरी गैंग का भंडाफोड़ किया है.

SOG ने इस गैंग के 15 ठगों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 13 लाख रुपये से ज्यादा कैश समेत डेबिट कार्ड, पासबुक, बैंक खाते समेत अन्य सामग्री बरामद की है. गैंग के शातिरों ने खुद को मुंबई साइबर क्राइम का अधिकारी बताकर एक महिला को वाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट कर उसको झांसा देकर मोटी रकम वसूली थी. एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि अजमेर में एक बुजुर्ग महिला से वाट्सएप वीडियो कॉल कर उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया. 23 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक उसके साथ साइबर ठगी की गई. इस दौरान साइबर ठगों ने बुजुर्ग महिला के साथ 80 लाख रुपये की ठगी की. अजमेर में ये केस दर्ज होने के बाद साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, एसओजी, जयपुर में ट्रांसफर किया गया. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहेश चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर गहन पड़ताल की गई. इसको लेकर सबसे पहले ठगी गई राशि का मनी ट्रेल का विश्लेषण करने पर पाया की यह राशि 150 खातों में ट्रांसफर की गई है. इसके बाद एसओजी अधिकारियों ने सभी खातों का समग्र विश्लेषण करने पर संदिग्ध खाता धारको को चिन्हित किया. जांच में यह भी पाया गया की ठगी की राशि विभिन्न खातों से होती हुई नगद निकासी के द्वारा साइबर ठगों के मार्फत यूएसडीटी क्रिप्टो करेंसी में परिवर्तन किया जा रहा था. Advertisementइस पूरे मामले में एसओजी ने बैंक खाते उपलब्ध करवाने वाले आरोपी राकेश, दिलीप, सुमर्थ, रजनेश, अंकित, राहुल, मनराज को गिरफ्तार किया. इसके बाद आरोपी दिलखुश इन खाताधारको से खाते के किट इकट्टा कर आरोपी संजीत, चैनसिंह, संदीप इन लोंगो को उपलब्ध कराते थे. वहीं आरोपी संजीत और चैनसिंह ठगी की राशि को नगद रुपये में लेकर उसे आरोपी तरुण, देवेन्द्र सिंह, विनेश कुमार और बृज किशोर को देकर यूएसडीटी में बदलवा लेते थे. साइबर ठगों द्वारा ठगी की राशि के कमीशन को अपने मंहगे शौक पूरा करने के काम में लिया जाता था. गिरफ्तार आरोपियों से 13 लाख रुपये, 27 मोबाइल फोन, 43 डेबिट कार्ड 19 पासबुक और 15 अलग-अलग बैंकों के चैकबुक, 16 सिम कार्ड, 13 पेन कार्ड/आधार कार्ड, 1 लेपटॉप, 1 गाड़ी स्विप्ट VDI बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार साइबर ठगों द्वारा देशभर में कई साइबर ठगी के प्रकरणों में संलिप्तता होने की संभावना है, इसको लेकर एसओजी जांच में जुटी है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पूर्व CJI चंद्रचूड़ बनकर बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, 20 लाख खाते में कराए ट्रांसफरपूर्व CJI चंद्रचूड़ बनकर बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, 20 लाख खाते में कराए ट्रांसफरसाइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ बनकर वीडियो कॉल किया और धमकाया। पीड़िता ने बैंक जाकर पैसे ट्रांसफर कर दिए लेकिन बैंककर्मियों की सूझबूझ से दूसरी बार ठगी का शिकार होने से बच गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Read more »

आखिर कब रुकेगा साइबर क्राइम: महिला से छह और बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 32 लाख, जालसाजों को किया गिरफ्तारआखिर कब रुकेगा साइबर क्राइम: महिला से छह और बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 32 लाख, जालसाजों को किया गिरफ्तारदक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने 78 वर्ष के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर छह लाख रुपये ठगने वाले एक और जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कबीटपुरा निवासी मोहित बहोट के रूप में हुई...
Read more »

राजस्थान: फर्जी पुलिस अफसर ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, खाते से उड़ाए ₹8 लाखराजस्थान: फर्जी पुलिस अफसर ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, खाते से उड़ाए ₹8 लाखपीड़ित बुजुर्ग ने बताया है कि 15 नवंबर को वह अपने कमरे में बैठे थे, इसी दौरान दोपहर के वक्त मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को पुलिस का बड़ा अफसर बताया और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने की जानकारी दी.
Read more »

Mumbai: वीडियो कॉल में उतरवाए कपड़े, महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.7 लाख रुपयेमुंबई में डिजिटल अरेस्ट का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक महिला से 1.
Read more »

3 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 1.84 लाख की ठगी को दिया अंजाम; जोधपुर में सामने आया होश उड़ाने वाला मामला3 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 1.84 लाख की ठगी को दिया अंजाम; जोधपुर में सामने आया होश उड़ाने वाला मामलाराजस्थान के जोधपुर में डिजिटल अरेस्ट का 10वां मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। ठगों ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर 1.
Read more »

नोएडा में महिला को 5 घंटे तक रखा 'डिजिटल अरेस्ट', ठगों ने उड़ाए 1.40 लाख रुपयेनोएडा में महिला को 5 घंटे तक रखा 'डिजिटल अरेस्ट', ठगों ने उड़ाए 1.40 लाख रुपयेनोएडा में साइबर अपराधियों ने एक महिला को पांच घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर उससे 1.40 लाख रुपये ठग लिए. महिला के साथ भी डिजिटल अरेस्ट का वही पैंतरा अपनाया गया जिसमें सामने वाला कोई बड़ा अधिकारी बनकर बात करता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:43:01