पीड़ित बुजुर्ग ने बताया है कि 15 नवंबर को वह अपने कमरे में बैठे थे, इसी दौरान दोपहर के वक्त मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को पुलिस का बड़ा अफसर बताया और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने की जानकारी दी.
राजस्थान में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला राजधानी जयपुर से सामने आया है, जहां एक 72 साल के बुजुर्ग को 1 घंटे तक वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराध ी धमकाते रहे और करीब 8 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए.
पुलिस ने इस पूरे मामले में FIR दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पूरे घटनाक्रम की लेकर जयपुर के बजाज नगर में रहने वाले बुजुर्ग ने इलाके के थाने में रिपोर्ट की है. बुजुर्ग ने बताया है कि 15 नवंबर को वह अपने कमरे में बैठे थे, इसी दौरान दोपहर के वक्त मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को पुलिस का बड़ा अफसर बताया और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने की जानकारी दी.जानकारी के मुताबिक, आरोपी कॉल पर युवक बुजुर्ग को मनी लॉन्ड्रिंग में अरेस्ट करने के नाम की धमकी देकर डराता और धमकता रहा. करीब 1 घंटे भर तक लगातार वीडियो कॉल से डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से करीब 7 लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने बुजुर्ग की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.यह भी पढ़ें: भारत में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर नई रिपोर्टAdvertisementजांच में जुटी पुलिसपूरे मामले पर थानेदार ममता मीणा का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से करीब 8 लाख की ठगी की गई है. पुलिस ने बुजुर्ग की रिपोर्ट पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस कॉल करने वाले के मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट के बारे में पड़ताल कर रही हैं. प्रथमदृष्टया यही लग रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के फर्जी केस में अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग को इतना बड़ा चूना लगाया गया है. ये भी देखें
Rajasthan Digital Arrest Rajasthan Crime Rajasthan Police साइबर अपराध राजस्थान डिजिटल गिरफ्तारी राजस्थान अपराध राजस्थान पुलिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के साथ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कियाराजस्थान पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड के साथ संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया
Read more »
Digital Arrest: CBI-RBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ठगे 40 लाख रुपए, अलग-अलग खातों में जमा कराए पैसेमध्य प्रदेश के इंदौर में 70 वर्षीय बुजुर्ग को साइबर जालसाजों ने कथित तौर पर डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनसे 40.
Read more »
बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट..फिर की 40 लाख की ठगीठगी का शिकार हुए सीनियर सिटीजन एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं. उन्होंने क्राइम ब्रांच में तहरीर दी कि उनके पास एक कॉल आया था. कॉल करने वाले बैंक खाते में बड़ी राशि
Read more »
भोपाल में 6 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहा शख्स, स्टेट साइबर पुलिस ने किया लाइव रेस्क्यूयोगेश देशमुख के मुताबिक फ़र्ज़ी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करने वालों ने विवेक से परिवार के किसी भी सदस्य से इस डिजिटल अरेस्ट के संबंध में न बताने को कहा.
Read more »
पूर्व CJI चंद्रचूड़ बनकर बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, 20 लाख खाते में कराए ट्रांसफरसाइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ बनकर वीडियो कॉल किया और धमकाया। पीड़िता ने बैंक जाकर पैसे ट्रांसफर कर दिए लेकिन बैंककर्मियों की सूझबूझ से दूसरी बार ठगी का शिकार होने से बच गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Read more »
आखिर कब रुकेगा साइबर क्राइम: महिला से छह और बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 32 लाख, जालसाजों को किया गिरफ्तारदक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने 78 वर्ष के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर छह लाख रुपये ठगने वाले एक और जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कबीटपुरा निवासी मोहित बहोट के रूप में हुई...
Read more »
