नोएडा में महिला को 5 घंटे तक रखा 'डिजिटल अरेस्ट', ठगों ने उड़ाए 1.40 लाख रुपये

Noida News

नोएडा में महिला को 5 घंटे तक रखा 'डिजिटल अरेस्ट', ठगों ने उड़ाए 1.40 लाख रुपये
Woman Digital Arrested For 5 HoursCrime NewsCyber Crime
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 77 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 48%
  • Publisher: 63%

नोएडा में साइबर अपराधियों ने एक महिला को पांच घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर उससे 1.40 लाख रुपये ठग लिए. महिला के साथ भी डिजिटल अरेस्ट का वही पैंतरा अपनाया गया जिसमें सामने वाला कोई बड़ा अधिकारी बनकर बात करता है.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में साइबर अपराधियों ने एक महिला को पांच घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखकर उससे 1.40 लाख रुपये ठग लिए. थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात नोएडा सेक्टर 77 की स्मृति सेमवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 दिसंबर को प्रिया शर्मा नाम की महिला ने कथित तौर पर उन्हें फोन किया और खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया.

फोन करने वाली ने कहा कि स्मृति के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर मनी लॉन्ड्रिंग, मानव तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियां की जा रही हैं. थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रिया ने स्मृति की बात 'उच्च अधिकारियों' से कराई और उसे धमकाया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि डर के मारे पीड़ित ने आरोपी द्वारा बताए गए खाते में दो किस्तों में 1.40 लाख रुपये भेज दिए.शिकायतकर्ता ने दावा किया कि उसे करीब पांच घंटे तक 'डिजिटल गिरफ्तारी' में रखा गया और बाद में उसे एहसास हुआ कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई है.गौरतलब है कि बीते दिनों देश में साइबर क्राइम के मामले जिस तेजी से बढ़े उतनी ही तेजी से 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी चीज भी सामने आई है. ये एक प्रकार से किसी को मेंटली कंट्रोल करने जैसा होता है और एक फोन कॉल से इसके जाल में फंस चुके लोग इसे भयानक बताते हैं और लाखों रुपये भी गंवा देते हैं. कुछ समय पहले ऐसा ही मामला हाल में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से सामने आया था.Advertisementसोनभद्र की रहने वाली सृष्टि मिश्रा ने 18 अक्टूबर को पुलिस को सूचित किया कि उन्हें 9 अक्टूबर को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था. उन्हें कीपैड पर 9 दबाने के लिए कहा गया, जिसके बाद उनका कॉल ट्रांसफर हो गया. फिर उन्हें बताया गया कि उनके फोन नंबर का उपयोग करके 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. फिर कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि ठगी गई राशि का 10 प्रतिशत उनके खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है. महिला को बताया गया कि जांच जारी रहने तक वह 'डिजिटल अरेस्ट' में है. मिश्रा को 48 घंटे तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा गया और राशि ट्रांसफर न करने पर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई. फिर उसने आरोपी को 2 लाख 94 हजार 262 रुपये का भुगतान किया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Woman Digital Arrested For 5 Hours Crime News Cyber Crime Cyber Thug

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Digital Arrest: महिला प्रोफेसर को अपने इशारे पर 48 घंटे तक दौड़ाते रहे साइबर अपराधी, गंवा दिए 3.07 करोड़ रुपयेDigital Arrest: महिला प्रोफेसर को अपने इशारे पर 48 घंटे तक दौड़ाते रहे साइबर अपराधी, गंवा दिए 3.07 करोड़ रुपयेसाइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर को 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनके खातों से 3.
Read more »

राजस्थान: फर्जी पुलिस अफसर ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, खाते से उड़ाए ₹8 लाखराजस्थान: फर्जी पुलिस अफसर ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, खाते से उड़ाए ₹8 लाखपीड़ित बुजुर्ग ने बताया है कि 15 नवंबर को वह अपने कमरे में बैठे थे, इसी दौरान दोपहर के वक्त मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को पुलिस का बड़ा अफसर बताया और उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होने की जानकारी दी.
Read more »

Indore News: नरेश गोयल केस से नाम जोड़ महिला कारोबारी को किया डिजिटल अरेस्ट, 1.60 करोड़ ठगेIndore News: नरेश गोयल केस से नाम जोड़ महिला कारोबारी को किया डिजिटल अरेस्ट, 1.60 करोड़ ठगेIndore News जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के प्रकरण में शामिल बताकर इंदौर की महिला कारोबारी को साइबर ठगों ने तीन दिन डिजिटल अरेस्ट रखा। ठगों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय ईडी के अधिकारी बताकर महिला को झांसे में लिया और जांच के नाम पर एक करोड़ 60 लाख रुपये अपने खातों में जमा करा...
Read more »

Mumbai: वीडियो कॉल में उतरवाए कपड़े, महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.7 लाख रुपयेमुंबई में डिजिटल अरेस्ट का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक महिला से 1.
Read more »

3 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 1.84 लाख की ठगी को दिया अंजाम; जोधपुर में सामने आया होश उड़ाने वाला मामला3 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 1.84 लाख की ठगी को दिया अंजाम; जोधपुर में सामने आया होश उड़ाने वाला मामलाराजस्थान के जोधपुर में डिजिटल अरेस्ट का 10वां मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। ठगों ने गिरफ्तारी का डर दिखाकर 1.
Read more »

Noida News: नोएडा में महिला टीचर को पांच घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, डार्क वेब का डर दिखाकर ठगे 1.40 लाखNoida News: नोएडा में महिला टीचर को पांच घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, डार्क वेब का डर दिखाकर ठगे 1.40 लाखडिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नोएडा में साइबर ठगों ने एक महिला को डार्क वेब पर आधार कार्ड लिंक होने की बात कहकर डराया और उससे कार्रवाई का डर दिखाकर 1 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने जब और रुपये की मांग की तो महिला की ठगी का अहसास...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:09:06