Indore News जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के प्रकरण में शामिल बताकर इंदौर की महिला कारोबारी को साइबर ठगों ने तीन दिन डिजिटल अरेस्ट रखा। ठगों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय ईडी के अधिकारी बताकर महिला को झांसे में लिया और जांच के नाम पर एक करोड़ 60 लाख रुपये अपने खातों में जमा करा...
जेएनएन, इंदौर। जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के प्रकरण में शामिल बताकर इंदौर की महिला कारोबारी को साइबर ठगों ने तीन दिन डिजिटल अरेस्ट रखा। प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताकर ठगों ने महिला को झांसे में लिया और जांच के नाम पर 1.
60 करोड़ रुपये अपने खातों में जमा करा लिए। साइबर ठग इतने से ही नहीं माने, महिला पर गोल्ड लोन लेकर धनराशि भेजने का दबाव बनाने लगे तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। अपराधियों की जांच में जुटी पुलिस महिला कारोबारी ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत की है। पुलिस साइबर ठगों के खातों और मोबाइल नंबर के आधार पर उनका पता लगाने में जुटी है। साइबर ठगी का शिकार हुईं 50 वर्षीय वंदना गुप्ता इंदौर के प्रगति विहार में रहती हैं। वह उद्योगपति सुभाष गुप्ता की बहू हैं और शेयर ट्रेडिंग करने वाले एक बड़े ग्रुप के साथ कारोबार करती हैं। इस तरह मिली नरेश गोयल को धमकी मंगलवार को साइबर सेल पहुंचीं वंदना ने बताया कि नौ नवंबर को उनके पास वाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताते हुए बोले- सैकड़ों करोड़ रुपये के घोटाले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण की जांच में आपके खाते में काला धन होने की जानकारी मिलने पर आपके विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग का प्रकरण दर्ज हुआ है। साइबर अपराधियों के खिलाफ जांच शुरू सीबीआई ने भी इसकी जांच शुरू कर दी गई है। ठगों ने आरबीआई द्वारा खातों की जांच करने के नाम पर वंदना से उनके बैंक खातों, कारोबार और आईडी कार्ड की जानकारी ली। इसके बाद वह उन खातों में जमा राशि उनके द्वारा दिए खातों में जमा करवाने लगे। साइबर अपराधियों ने वंदना को धमकाया ठगों ने जेल भेजने की धमकी देकर वंदना से बैंक में जमा एफडी तुड़वाकर 1.60 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। साइबर अपराधियों ने वंदना को धमकाया था कि सूचना लीक हुई तो गिरफ्तार कर लेंगे। इसके बाद भी ठगों ने वंदना से कहा कि वह गोल्ड लोन लें और उससे प्राप्त धनराशि भी उनके खातों में जमा करा दें तो वंदना को ठगी का शक हुआ।
Digital Arrest Jet Airways Founder Naresh Goyal Digital Arrest Money Laundering Case Indore News Madhya Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
डिजिटल अरेस्ट करके महिला से ठगे 4.92 लाख रुपये, चार राज्यों से पकड़े गए 12 आरोपीडिजिटल अरेस्ट के इस मामले में 13 अक्टूबर को व्हाट्सएप के माध्यम से महिला के मोबाइल पर वॉइस कॉल करके कहा गया था कि उनके द्वारा थाईलैंड एक पार्सल भेजा गया है, जिस पर उनका मोबाइल नंबर लिखा हुआ है. पार्सल में ड्रग्स समेत कुछ गैरकानूनी चीजें मिली हैं.
Read more »
मैं CBI का इंस्पेक्टर बोल रहा हूं... साइबर ठग ने महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठ लिए 75 हजार रुपयेबुलंदशहर में साइबर ठग ने खुदको CBI का इंस्पेक्टर बता महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 75 हजार रुपए ठगे। साइबर ठग ने खुद को CBI का इंस्पेक्टर बता महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 75 हजार रुपए ठगे। साइबर क्रिमिनल ने महिला को फोन कर उसके बेटे को रेप केस में रंगे हाथ गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने का भय दिखाकर की...
Read more »
पूर्व CJI चंद्रचूड़ बनकर बुजुर्ग महिला को किया डिजिटल अरेस्ट, 20 लाख खाते में कराए ट्रांसफरसाइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ बनकर वीडियो कॉल किया और धमकाया। पीड़िता ने बैंक जाकर पैसे ट्रांसफर कर दिए लेकिन बैंककर्मियों की सूझबूझ से दूसरी बार ठगी का शिकार होने से बच गईं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Read more »
Digital Arrest: महिला प्रोफेसर को अपने इशारे पर 48 घंटे तक दौड़ाते रहे साइबर अपराधी, गंवा दिए 3.07 करोड़ रुपयेसाइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त महिला प्रोफेसर को 48 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उनके खातों से 3.
Read more »
Gujarat: राजस्थानी गैंग के चंगुल में फंसा बुजुर्ग, डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 1.15 करोड़, 3 गिरफ्तारअहमदाबाद से डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग से ठगों ने 1.15 करोड़ी की ठगी को अंजाम दिया है. पुलिस के मुताबिक ठगों ने बुजुर्ग को व्हाट्सएप कॉल करके ...
Read more »
आखिर कब रुकेगा साइबर क्राइम: महिला से छह और बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 32 लाख, जालसाजों को किया गिरफ्तारदक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने 78 वर्ष के बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 32 लाख रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर छह लाख रुपये ठगने वाले एक और जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित कबीटपुरा निवासी मोहित बहोट के रूप में हुई...
Read more »
