Bikaner Tree Plantation: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 6 तक के विद्यार्थियों को पौधारोपण अनिवार्य होगा. सीताराम जाट ने मिशन हरियालो राजस्थान के तहत निर्देश जारी किए. 15 जुलाई से महाअभियान शुरू होगा.
Tree Plantation In Bikaner: प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 6 के हर विद्यार्थी के लिए एक पौधा लगाना अनिवार्य होगा. विद्यार्थियों को इन पौधों की देखभाल प्रतिदिन आधे घंटे करनी होगी. विद्यार्थी स्कूल परिसर, पास के सार्वजनिक स्थान या उपलब्ध भूमि पर पौधा लगा सकेंगे.
इससे विद्यार्थी पौधों का महत्व समझ पाएंगे. बड़ा पर्यावरणीय अभियान शुरू किया प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सभी संयुक्त निदेशकों को निर्देश जारी किया है. राज्य सरकार के मिशन हरियालो राजस्थान के तहत स्कूलों में एक बड़ा पर्यावरणीय अभियान शुरू किया जाएगा. यह अभियान 15 जुलाई से आरंभ होगा. आदेशानुसार, हर नौवें ‘बैग डे’ पर विद्यार्थी पौधे लगाएंगे और बाकी दिनों में हर दिन आधा घंटा पौधों की देखरेख करेंगे. इससे विद्यार्थी पौधों की महत्ता को समझ सकेंगे और पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे. समाज और प्रकृति से जुड़ने में मदद करेगा इस पहल का उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है. इसका मकसद पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावी पीढ़ी को प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना है. यह अनुभव उन्हें समाज और प्रकृति से जुड़ने में मदद करेगा. शिक्षा विभाग को 80 लाख पौधे लगाना वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के अनुसार, मानसून के दौरान पूरे प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें से 2 करोड़ पौधे वन विभाग की ओर से वन भूमि पर लगाए जाएंगे, 1 करोड़ पौधे एनजीओ, उद्योग और आमजन को वितरित किए जाएंगे. 7 करोड़ पौधों का दायित्व विभिन्न विभागों को सौंपा गया है और स्कूल एवं कॉलेज शिक्षा तथा चिकित्सा विभाग को मिलाकर 1.5 करोड़ पौधों का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें अकेले स्कूल शिक्षा विभाग को 80 लाख पौधे लगाने की जिम्मेदारी दी गई है. यह भी पढ़े: जोधपुर में आसामान से बरस रहे आग के गोले, चलते-चलते महिला की ओढ़नी में अचानक पकड़ ली आग, वीडियो हुआ वायरल
पौधारोपण Environmental Awareness पर्यावरण जागरूकता Student Participation विद्यार्थी भागीदारी Green Rajasthan हरियालो राजस्थान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vastu niyam : तुलसी का पौधा किस दिन किस दिशा में लगाना होता है शुभ, जानिए यहांआज के इस लेख में हम आपको तुलसी का पौधा किस दिन और किस दिशा में लगाना चाहिए, इसके बारे में आपको विस्तार से बताने वाले हैं.
Read more »
CBSE टीचरों के लिए जरूरी खबर! अब एक साल में पूरी करनी होगी 50 घंटे की ट्रेनिंग, सभी स्कूलों को दिए गए निर्देशसीबीएसई ने सभी स्कूलों के शिक्षकों के लिए साल में कम से कम 50 घंटे की ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी है। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीक और प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ाने के लिए तैयार करना है। 25 घंटे की ट्रेनिंग बोर्ड द्वारा और 25 घंटे स्कूल स्तर पर होगी। बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों को लागू करने के लिए यह कदम उठाया...
Read more »
हर समस्या का हल एक क्लिक में! रांची नगर निगम की नई पहलहर समस्या का हल एक क्लिक में! रांची नगर निगम की नई पहल, होल्डिंग टैक्स से शिकायत तक होगा WhatsApp पर
Read more »
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर, लेह, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंदभारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर, लेह, पंबाज और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
Read more »
HBSE Class 12th Result 2025: भाई साहब ये तो हद ही हो गई! हरियाणा के 18 स्कूलों में कोई पास ही नहीं हुआHaryana Board Result: हरियाणा में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 18 सरकारी स्कूलों का परिणाम शून्य रहा। इन स्कूलों में एक भी छात्र पास नहीं हुआ। नूंह में सबसे अधिक स्कूल हैं।
Read more »
AAP ने छात्र संगठन 'एएसएपी' को किया री-लॉन्च, पूर्व सीएम बोले- युवाओं की ऊर्जा से आएगा बदलावआम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में पार्टी के छात्र संगठन को एक नए नाम और रूप में री-लॉन्च किया.
Read more »
