झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 5 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 30 से ज्यादा बच्चे गंभीर घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में हुआ है। टीचर्स और ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकालाRajasthan Jhalawar Government School Building Collapse Accident Update; झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग...
राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी,7 बच्चों की मौत:23 मिनट पहलेराजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने 7 बच्चों की मौत हो गई है, वहीं 9 गंभीर घायल हैं। झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल की क्लास में शुक्रवार सुबह बच्चे बैठे थे, तभी कमरे की छत ढह गई और 35 बच्चे दब गए थे।घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर बच्चों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। मनोहरथाना हॉस्पिटल के अनुसार 5 बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी, वहीं 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। हादसे के बाद से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि लगातार बारिश से बिल्डिंग जर्जर हो गई थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। प्रार्थना के लिए सभी बच्चों को इकट्ठा किया था गांव वालों ने बताया कि वहां सुबह से बारिश हो रही थी। प्रार्थना का समय हुआ तो सभी क्लास के बच्चों को स्कूल के ग्राउंड में इकट्ठा करने की बजाय कमरे में बैठा दिया, ताकि वे गीले न हों। इसके कुछ देर बाद छत गिर गई और 35 बच्चे दब गए। गांववालों ने बताया कि इस स्कूल में कुल 7 क्लासरूम हैं। हादसे के दौरान स्कूल के क्लासरूम में 71 बच्चे थे। स्कूल में 2 टीचर भी मौजूद थे, लेकिन छत गिरने के वक्त बिल्डिंग से बाहर थे, वे सुरक्षित हैं।कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि जो भी जर्जर भवन हो वहां स्कूलों की छुट्टी कर दी जाए, लेकिन खुद कलेक्टर कह रहे हैं कि ना तो यह स्कूल जर्जर भवन की सूची में था और ना ही यहां बच्चों की छुट्टी की गई।स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची वर्षा राज क्रांति ने बताया की छत गिरने से पहले कंकड़ गिर रहे थे, बच्चों ने बाहर खड़े टीचर्स को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान ही नहीं दिया और थोड़ी देर बाद ही छत गिर गई।गांव वालों ने बताया कि स्कूल की बिल्डिंग का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया है। घायल बच्चों के जूते-चप्पल बिखरे हुए हैं। रेस्क्यू करने वाले लोगों ने बताया कि कई बच्चे भारी पटि्टयों के नीचे दबे हुए थे। जब वे लोग स्कूल में पहुंचे तो चीख-पुकार मची हुई थी।एंबुलेंस से उतारते ही बच्चों को हाथों से ही वार्ड की ओर लेकर मां-बाप दौड़ पड़े। कुछ समय के लिए पूरे हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई।जिन बच्चों के झालावाड़ हॉस्पिटल लाया गया उनकी हालत काफी खराब थी। अधिकतर बच्चे बेहोशी की हालत में थे।पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर.
राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल बिल्डिंग गिरी,7 बच्चों की मौत:23 मिनट पहलेराजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने 7 बच्चों की मौत हो गई है, वहीं 9 गंभीर घायल हैं। झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी सरकारी स्कूल की क्लास में शुक्रवार सुबह बच्चे बैठे थे, तभी कमरे की छत ढह गई और 35 बच्चे दब गए थे।घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाकर बच्चों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। मनोहरथाना हॉस्पिटल के अनुसार 5 बच्चों की मौत मौके पर ही हो गई थी, वहीं 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। हादसे के बाद से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि लगातार बारिश से बिल्डिंग जर्जर हो गई थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। प्रार्थना के लिए सभी बच्चों को इकट्ठा किया था गांव वालों ने बताया कि वहां सुबह से बारिश हो रही थी। प्रार्थना का समय हुआ तो सभी क्लास के बच्चों को स्कूल के ग्राउंड में इकट्ठा करने की बजाय कमरे में बैठा दिया, ताकि वे गीले न हों। इसके कुछ देर बाद छत गिर गई और 35 बच्चे दब गए। गांववालों ने बताया कि इस स्कूल में कुल 7 क्लासरूम हैं। हादसे के दौरान स्कूल के क्लासरूम में 71 बच्चे थे। स्कूल में 2 टीचर भी मौजूद थे, लेकिन छत गिरने के वक्त बिल्डिंग से बाहर थे, वे सुरक्षित हैं।कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुताबिक स्कूल शिक्षा विभाग को पहले ही निर्देश दिए गए थे कि जो भी जर्जर भवन हो वहां स्कूलों की छुट्टी कर दी जाए, लेकिन खुद कलेक्टर कह रहे हैं कि ना तो यह स्कूल जर्जर भवन की सूची में था और ना ही यहां बच्चों की छुट्टी की गई।स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची वर्षा राज क्रांति ने बताया की छत गिरने से पहले कंकड़ गिर रहे थे, बच्चों ने बाहर खड़े टीचर्स को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान ही नहीं दिया और थोड़ी देर बाद ही छत गिर गई।गांव वालों ने बताया कि स्कूल की बिल्डिंग का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया है। घायल बच्चों के जूते-चप्पल बिखरे हुए हैं। रेस्क्यू करने वाले लोगों ने बताया कि कई बच्चे भारी पटि्टयों के नीचे दबे हुए थे। जब वे लोग स्कूल में पहुंचे तो चीख-पुकार मची हुई थी।एंबुलेंस से उतारते ही बच्चों को हाथों से ही वार्ड की ओर लेकर मां-बाप दौड़ पड़े। कुछ समय के लिए पूरे हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गई।जिन बच्चों के झालावाड़ हॉस्पिटल लाया गया उनकी हालत काफी खराब थी। अधिकतर बच्चे बेहोशी की हालत में थे।पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Rajasthan News Jhalawar School Tragedy Jhalawar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्लास में पढ़ाई करते समय छात्रा बेहोश होकर गिरी, हार्ट अटैक से मौत, 18 दिन में दूसरी जान गईबाराबंकी के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा नंदिनी की कक्षा में पढ़ाई करते समय अचानक बेहोश होकर गिरने से मौत हो गई। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई है।
Read more »
बस्ती: खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में डूबे 2 भाई समेत तीन मासूम, तीनों की हुई मौतयूपी के बस्ती जिले के लोहरौली गांव में मंगलवार को मिट्टी खोदने से बने एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबकर 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.
Read more »
अलवर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, करंट से 2 की मौत, 28 घायलअलवर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, करंट से 2 की मौत, 28 घायल
Read more »
Rajasthan News Live: झालावाड़ में बारिश का कहर, स्कूली छत गिरी, 2 बच्चों की मौतRajasthan News Live: आज का दिन राजस्थान के लिए खास है. झालावाड़ के एक स्कूल में बड़ा हादसा हो गया. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 'तीज महोत्सव' शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर जयपुर शहर में शोभायात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करेंगी. मौसम विभाग ने आज कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Read more »
राजस्थान: झालावाड़ में सरकारी स्कूल की गिरी छत, कई बच्चे दबेराजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. मंडोरा थाना क्षेत्र के लोधी गांव में सुबह बच्चे पढ़ रहे थे जब छत भरभराकर गिर गई. कई बच्चे मलबे में दब गए. स्थानीय लोग और बचाव दल जेसीबी की मदद से मलबा हटाने और बच्चों को निकालने के काम में जुटे हैं. कुछ बच्चों की मौत की खबर है.
Read more »
Jhalawar School Tragedy: झालावाड़ में स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 6 की मौत, शिक्षा मंत्री बोले- बहुत दुख है, हम मामले की जांच करेंगेJhalawar School Tragedy: झालावाड़ में गिरी सरकारी स्कूल की बिल्डिंग, अब तक पांच बच्चों की मौत Jhalawar School Tragedy government school building collapsed updates in hindi
Read more »
