राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद सोनम ने इंदौर में किराए के मकान में शरण ली थी। इस साजिश में सोनम के साथ चार और लोग शामिल थे। राज कुशवाहा ने सोनम के लिए ऑनलाइन राशन भी मंगवाया था। 23 मई को राजा और सोनम लापता हो गए...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी मर्डर में एक नई जानकारी सामने आयी है। पुलिस को पता चला है कि राजा की हत्या के बाद सोनम ने इंदौर में एक किराये के घर में पनाह ली थी। पुलिस के मुताबिक, इस खौफनाक साजिश में सोनम के साथ चार और लोग शामिल थे। इस मकान को विशाल सिंह चौहान ने किराए पर लिया था। विशाल भी इन चार आरोपियों में शामिल था। एनडीटीवी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि ये मकान विशाल के घर से पांच किलोमीटर दूर था और 30 मई को किराए पर लिया गया था। मकान लेते वक्त पुलिस वेरिफिकेशन भी हुई थी। विशाल ने खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताया और कहा कि उसे रहने के लिए मकान चाहिए। सोनम ने ही मकान मालिक को 16,000 रुपये बतौर एडवांस दिए थे। सोनम को राज ने भेजा था ऑनलाइन राशन पुलिस ने खुलासा किया कि सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा ने सोनम के लिए इस मकान में 5,000 रुपये का राशन ऑनलाइन मंगवाया था। बता दें शादी के बाद हनीमून के नाम पर घर से निकले राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की 23 मई को दोनों के लापता होने की जानकारी सामने आई। 2 जून को खाई में राजा रघुवंशी का शव मिला, पर सोनम का कोई पता नहीं चला। कई कयासों और अनुमानों के बीच 9 जून को सोनम गाजीपुर में मिली। इसके बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए। पति की हत्या में पत्नी सोनम का हाथ होने की बात पुलिस ने कही। मामले में चार अन्य आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए। यह भी पढ़ें: माथे पर तिलक, चेहरे पर मुस्कान.
.. सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा की एक और तस्वीर वायरल
Sonam Raghuvanshi Indore Hideout Raj Kushwaha Murder Conspiracy Police Investigation Online Ration Delivery Missing Persons Case Ghazipur Arrest Vishal Singh Chauhan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Indore Couple Missing In Shillong :शिलांग गए इंदौर के कपल के साथ क्या हुआ?मेघालय की राजधानी शिलांग में इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस में 10 दिन बाद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
राजा रघुवंशी को सोनम ने दिया खाई में धक्का! आखिरी सांस तक वो हत्यारों से लड़ते रहे, मौत से पहले की पूरी कहानीसोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद अब इस हत्याकांड से जुड़ी चौंकाने वाली कहानियां सामने आ रही है। जिस समय राजा रघुवंशी को मारा गया, सोनम वहीं पर मौजूद थी।
Read more »
राजा रघुवंशी की हत्या के बाद मेघालय के लोगों पर उठ रही उंगली, चुम दरांग ने बातें बनाने वालों को दे डाली नसीहतमध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या और उसकी बीवी सोनम रघुवंशी पर कत्ल का इल्जाम...
Read more »
मेघालय में गैंग है, अंग ट्रांसप्लांट करते हैं... सोनम की साजिश खुलने के बाद अब क्या है शिलॉन्ग के लोगों की सोचइंदौर के बिजनेसमेन राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम की गिरफ्तारी से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद सोशल मीडिया पर मेघालय की नकारात्मक छवि बन रही थी।
Read more »
राजा के खून से सनी जैकेट फेंकी और कातिल आकाश को पहनाई अपनी जैकेट, सामने आया 'बेवफा सोनम' का एक और सचइंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम ही मास्टरमाइंड निकली। सोनम ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या के लिए तीन लोगों को हायर किया।
Read more »
इंदौर के बंद फ्लैट में सोनम में कैसे बिताए 14 दिन? गुपचुप मिलने आता था राज, टीवी पर देखती थी राजा की खबरेंसोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए प्रेमी राज कुशवाहा को 50,000 रुपये दिए। हत्या के बाद वह 14 दिनों तक इंदौर के एक फ्लैट में छिपकर रही।
Read more »
