राजा रघुवंशी के मां-बाप की होशियारी से टला बड़ा कांड, घर पर पहुंचा था ये नकली पुलिसवाला, ऐसे खुली पोल

Raja Raghuvanshi Murder Case News

राजा रघुवंशी के मां-बाप की होशियारी से टला बड़ा कांड, घर पर पहुंचा था ये नकली पुलिसवाला, ऐसे खुली पोल
Raja Raghuvanshi NewsIndore NewsIndore Crime News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

Raja Raghuvanshi News: इंदौर में राजा के घर पर बेहद खतरनाक इरादे से एक फर्जी पुलिसवाला पहुंचा. इसके पहले की वह कांड करता, उसकी पोल खुल गई, जानें पूरा माजरा...

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इंदौर में राजा के घर पर वर्दी में एक पुलिस वाला पहुंचा और खुद को TI बताने लगा. उसने राजा के परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी.

उस वक्त घर पर राजा के पिता और मां ही मौजूद थीं. इतने में मां उमा रघुवंशी ने बेटों को कॉल कर दिया, जिससे वे भी आ गए. इसके बाद जिस साजिश का खुलासा हुआ, उसको जान परिवार दंग रह गया. हालांकि, सतर्कता से बड़ा नुकसान बच गया. पुलिस की वर्दी में पहुंचे शख्स ने अपना नाम बजरंग लाल जाट बताया. इसके बाद उसने खुद को दिल्ली रेलवे पुलिस का टीआई बताकर राजा के माता-पिता से पूछताछ शुरू कर दी. लेकिन जैसे ही राजा का भाई सचिन और विपिन घर लौटे, तो उसने कहानी बदल ली. इसके बाद बजरंग लाल खुद को राजा का दोस्त बताने लगा. हालांकि, बातचीत के दौरान ही राजा के भाई ने आरोपी बजरंग लाल का वीडियो बना लिया है, जो अब खूब शेयर भी हो रहा है. ये कहानी सुनाई… आरोपी बजरंग लाल ने राजा रघुवंशी के भाइयों की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए बजरंग लाल ने राजा के माता-पिता को बताया था कि वह 2021 में उज्जैन में राजा से मिला था. अब दिल्ली रेलवे में टीआई के पद पर कार्यरत है. पूछताछ के दौरान वह लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा. कभी दिल्ली, कभी राजस्थान तो कभी अन्य राज्यों का नाम लेता रहा. इससे परिवार को शक हुआ. राजा के भाई विपिन रघुवंशी के घर पहुंचते ही आरोपी ने अपना रंग बदल लिया और खुद को राजा का पुराना मित्र बताने लगा. विपिन ने तुरंत सतर्कता दिखाई और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने हिरासत में लिया, अब… राजेंद्र नगर थाने में विपिन रघुवंशी की शिकायत पर बजरंग लाल जाट के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. ADCP इंदौर आलोक शर्मा ने बताया कि आरोपी की हरकतें संदिग्ध हैं. वह परिवार से क्या जानकारी निकालना चाहता था, इसकी जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि बजरंग लाल जाट का कोई रेलवे से संबंध नहीं है. वह फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर रहा था. आरोपियों की न्यायिक रिमांड बढ़ी वहीं, दूसरी तरफ शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है. शिलॉन्ग कोर्ट ने मुख्य आरोपी सोनम समेत सभी आरोपियों की न्यायिक रिमांड 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है. गुरुवार को रिमांड खत्म होने के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां सुनवाई के दौरान यह फैसला लिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Raja Raghuvanshi News Indore News Indore Crime News Raja Raghuvanshi Fake Police News राजा रघुवंशी मर्डर केस राजा रघुवंशी न्यूज इंदौर न्यूज इंदौर क्राइम न्यूज राजा रघुवंशी फर्जी पुलिस न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने अफ्रीकी दौरे पर एस्वातिनी के राजा से मुलाकात कीकेंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने अफ्रीकी दौरे पर एस्वातिनी के राजा से मुलाकात कीकेंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने अफ्रीकी दौरे पर एस्वातिनी के राजा से मुलाकात की
Read more »

'भारत में मांसाहार बंद हो', जंजीरों में बंधकर खाटूश्याम पहुंचे भक्त ने मांगी अनोखी मन्नत'भारत में मांसाहार बंद हो', जंजीरों में बंधकर खाटूश्याम पहुंचे भक्त ने मांगी अनोखी मन्नतउत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी केशव कुमार, 12 लोहे की जंजीरों में जकड़कर रींगस से 17 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बाबा श्याम के दरबार पहुंचा था.
Read more »

Sonam Raghuvanshi News: सोनम जेल में क्या करती है, क्या खाती है, किससे मिलती है... जानिए सबकुछSonam Raghuvanshi News: सोनम जेल में क्या करती है, क्या खाती है, किससे मिलती है... जानिए सबकुछSonam Raghuvanshi Jail News: इंदौर के राजा राघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को जेल में एक महीने पूरे हो गए हैं.
Read more »

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर फिल्म बनेगी: हनीमून इन शिलॉन्ग नाम होगा; राजा के बचपन से लेकर अबतक की स्टोरी होगीराजा रघुवंशी हत्याकांड पर फिल्म बनेगी: हनीमून इन शिलॉन्ग नाम होगा; राजा के बचपन से लेकर अबतक की स्टोरी होगीबहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब एक फिल्म बनेगी। मंगलवार दोपहर को मुंबई के एक डायरेक्टर राजा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने राजा के परिवार से मुलाकात करने के साथ मीडिया से चर्चा भी की। ये फिल्म को डायरेक्ट करेंगे एस.पी. निंबावत। ये मुंबई के
Read more »

उदयपुर फाइल्स पर टी राजा की खुली चेतावनी!उदयपुर फाइल्स पर टी राजा की खुली चेतावनी!उदयपुर फाइल्स पर टी राजा की खुली चेतावनी! टी राजा ने कहा, जिहादियों का मकसद धर्मांतरण करना। आखिरी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बिटकॉइन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचाअमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बिटकॉइन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचाअमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बिटकॉइन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:46:08