Russian President Vladimir Putin praises US President Donald Trump’s efforts to end Ukraine war ahead of key Alaska summit
आज यूक्रेन जंग पर अलास्का में मिलेंगे दोनों नेता; मीटिंग से पहले विरोध शुरूरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की यूक्रेन जंग खत्म करने की कोशिशों की तारीफ की है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन की तरफ से जारी किए गए वीडियो में पुतिन ने कहा, ट्रम्प सरकार युद्ध रोकने और सभी पक्षों के हित में समझौता करने के लिए काफी ऊर्जा और ईमानदारी से प्रयास कर रही है। पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब आज यूक्रेन जंग के समाधान के लिए अलास्का के एंकरेज शहर में बैठक करने वाले हैं। वहीं ट्रम्प ने कहा है कि इस बैठक के नाकाम होने की 25% संभावना है। लेकिन अगर यह सफल रही तो वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को भी अलास्का बुलाकर त्रि-पक्षीय बैठक कर सकते हैं।अलास्का में ट्रम्प-पुतिन वार्ता के विरोध में प्रदर्शन की तस्वीरें.
..... ट्रम्प और पुतिन की शिखर वार्ता का विरोध करने के लिए नॉर्दर्न लाइट्स बुलेवार्ड के पास सीवार्ड हाईवे पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए।अलास्का की रहने वाली नैन्सी मैकमैनमिन यूक्रेनी राष्ट्रपति के समर्थन में एक तख्ती लेकर रैली में शामिल होने पहुंची।लोगों ने एक स्केच में ट्रम्प को पुतिन की कठपुतली के तौर पर दिखाया।गुरुवार रात व्हाइट हाउस में बयान देते हुए ट्रम्प ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इशारा किया कि असल शांति के लिए एक दूसरी बैठक की जरूरत होगी, जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल हों। ट्रम्प ने कहा कि पहली बैठक शतरंज के खेल की तरह होगी, जो दूसरी और बड़ी बैठक का रास्ता बनाएगी। उन्होंने साफ किया कि यूक्रेन और रूस के बीच समझौता करना जेलेंस्की और पुतिन पर निर्भर है। रूस फिलहाल यूक्रेन के लगभग 20% हिस्से पर कब्जा रखता है। यूरोप को चिंता है कि कोई भी समझौता पुतिन के कब्जे को वैध बना सकता है और आगे विस्तार का रास्ता खोल सकता है।ट्रम्प और पुतिन की बैठक के लिए एंकरेज में रूसी और अमेरिकी नेताओं का आना शुरू हो गया है। रूसी विदेश मंत्री लावरोव वार्ता के लिए सोवियत संघ लिखी स्वेट-शर्ट पहनकर पहुंचे।जेलेंस्की और यूरोपीय नेता लगातार कोशिश कर रहे हैं कि ट्रम्प और पुतिन की बातचीत में उनकी चिंताओं पर भी बात हो। गुरुवार को जेलेंस्की ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी सीजफायर समझौते में यूक्रेन की अखंडता की गारंटी होनी चाहिए। यूरोप में आशंका है कि कहीं अमेरिका-रूस की सीधी वार्ता में ऐसा समझौता न हो जाए जो रूस के पक्ष में हो और यूक्रेन की सुरक्षा को खतरे में डाल दे। या यूरोप के हितों को नजरअंदाज न कर दिया जाए स्टार्मर ने चेतावनी दी कि अगर पुतिन युद्ध रोकने पर राजी नहीं होते, तो पश्चिमी देशों को रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए तैयार रहना होगा। रूसी क्रेमलिन के प्रवक्ता ने उम्मीदों को कम करते हुए कहा कि बैठक में किसी समझौते पर दस्तखत की योजना नहीं है और नतीजे का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी। बैठक का समय स्थानीय सुबह 11:30 बजे तय किया गया है।अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ट्रम्प से मिलेंगे पुतिन: 88KM दूर तैनात रहेंगे रूसी जेट; 54 साल पहले निक्सन से जापान के राजा यहीं मिले थे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच 7 साल बाद हो रही इस मुलाकात का एजेंडा रूस-यूक्रेन जंग रोकना है।अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ट्रम्प से मिलेंगे पुतिन:ट्रम्प का दावा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष में 6-7 विमान गिरे:प्लेन पर लटककर भागे थे अफगानी, गिरकर मारे गए:रोहतक में करंट से 2 युवकों की मौतलखीमपुर में 10 सेकेंड में मंदिर नदी में समाया, VIDEOनाव से बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव,पैसे बांटेआज 22 जिलों में तेज बारिश का अलर्टपूरे प्रदेश में 18 अगस्त तक हो सकती है बारिश
Ukraine War Peace Talks Alaska US Russia Summit Trump Putin Meeting Zelensky Ukraine Talks Nuclear Arms Control Trump Putin News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ट्रम्प और पुतिन की अगले हफ्ते मुलाकात संभव: यूक्रेन जंग के समाधान पर बात करेंगे दोनों नेता; शांति समझौता हो...Russia Ukraine War; अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नेकहा है कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बहुत जल्द मिल सकते हैं। इस बैठक का मकसद यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए एक समझौते तक पहुंचना है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पुतिन ने इस बैठक...
Read more »
ट्रंप-पुतिन के मिलने की तारीख हुई तय, अलास्का में मिलेंगे दोनों नेता; यूक्रेन में शांति पर होगी बातराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह 15 अगस्त को अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। उन्होंने सोशल मीटिंग पर एक पोस्ट में इस मुलाकात की घोषणा की और कहा कि अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि हम रूस के साथ बैठक करने जा रहे हैं शुरुआत रूस से करेंगे। और हम एक स्थान की घोषणा...
Read more »
यूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठकयूक्रेन युद्धविराम पर चर्चा के लिए अलास्का में ट्रंप और पुतिन की बैठक
Read more »
ट्रम्प 15 अगस्त को अलास्का में पुतिन से मिलेंगे: यूक्रेन जंग खत्म करने पर बातचीत होगी; दोनों देशों के राष्ट...Trump will meet Putin in Alaska on August 15अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 15 अगस्त को अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। ट्रम्प ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बैठक से जुड़ी जानकारियां जल्द बताई जाएंगी। ट्रम्प पहले ही कह...
Read more »
अलास्का मीटिंग से पहले ट्रंप ने रूस दिया तोहफा, क्या यूक्रेन पर नरम पड़ जाएंगे पुतिन?Trump Putin Meeting at Alaska:अमेरिकी वित्त विभाग ने रूस पर लगे कुछ प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दी है, ताकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का के एंकोरेज में होने वाली शिखर वार्ता की तैयारियों में सहूलियत हो.
Read more »
तस्वीरें: ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से पहले अलास्का में यूक्रेन समर्थकों का प्रदर्शनअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की शिखर वार्ता से पहले अलास्का के एंकोरेज में यूक्रेन के समर्थन में प्रदर्शन हो रहा है.
Read more »
