राजा रघुवंशी हत्याकांड पर फिल्म बनेगी: हनीमून इन शिलॉन्ग नाम होगा; राजा के बचपन से लेकर अबतक की स्टोरी होगी

United States News News

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर फिल्म बनेगी: हनीमून इन शिलॉन्ग नाम होगा; राजा के बचपन से लेकर अबतक की स्टोरी होगी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 53%
  • Publisher: 51%

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब एक फिल्म बनेगी। मंगलवार दोपहर को मुंबई के एक डायरेक्टर राजा के घर पहुंचे। जहां उन्होंने राजा के परिवार से मुलाकात करने के साथ मीडिया से चर्चा भी की। ये फिल्म को डायरेक्ट करेंगे एस.पी. निंबावत। ये मुंबई के

हनीमून इन शिलॉन्ग नाम होगा; राजा के बचपन से लेकर अबतक की स्टोरी होगीराज रघुवंशी मर्डर केस को लेकर बॉलीवुड के डायरेक्टर एस.पी. निंबावत फिल्म बनाने जा रहे हैं। मंगलवार को इंदौर में उन्होंने इसकी जानकारी दी। इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। फिल्म को एस.

पी. निंबावत डायरेक्ट करेंगे। मंगलवार दोपहर को निंबावत मुंबई से इंदौर पहुंचे और राजा के परिवार से मुलाकात की।कई फिल्में बना चुके एस.पी. निंबावत ने बताया कि इस फिल्म का नाम हनीमून इन शिलॉन्ग रखा गया है। मीडिया ने इस केस को इतना हाइलाइट किया कि पूरा बॉलीवुड इस केस के बारे में जानता है। मेरे अंधेरी के ऑफिस में कई लोग हमसे मिलने भी आए। फिर हमने परिवार से संपर्क कर राइट्स के बारे में पूछा। परिवार ने किसी को राइट्स नहीं दिए थे। इस पर हमने परिवार से राइट्स लिए हैं।80% शूटिंग इंदौर और 20% शूटिंग शिलॉन्ग में होगी फिल्म डायरेक्टर एस.पी. निंबावत ने बताया कि मीडिया में लगातार आ रही खबरों से ही फिल्म बनाने का आइडिया आया। इसकी 80% शूटिंग इंदौर में और 20 फीसदी शूटिंग शिलॉन्ग में की जाएगी। फिल्म में राजा के बचपन से लेकर अबतक की पूरी कहानी बताएंगे। निंबावत के मुताबिक परिवार के लोगों को पूरी कहानी सुनाई, तब जाकर उन्होंने हां की है। बिना परिवार की सहमति के हम फिल्म नहीं बना सकते हैं। हमने ही अप्रोच किया था परिवार से। रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।राजा के भाई ने कहा- हम चाहते हैं ये फिल्म बने राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि हमने एसपी निंबावत को फिल्म बनाने की अनुमति दी है। इस केस के कारण मेघालय की बदनामी हुई है। हमारा मानना है कि फिल्म बनती है, तो इससे मेघालय के लिए अच्छा मैसेज जाएगा। डायरेक्टर से बात हो चुकी है। फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल है। हम चाहते हैं कि राजा के साथ जो हुआ है, उस पर फिल्म बने।इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम के साथ शादी हुई थी। 20 मई को राजा और सोनम हनीमून के लिए इंदौर से मेघालय रवाना हुए थे। 22 मई को दोनों सोहरा की यात्रा पर निकले थे। उन्होंने एक एक्टिवा भी किराए पर ली थी।पेड़ काटने वाले हथियार से की गई राजा की हत्या 24 जून को नव दंपती से परिवार का संपर्क टूट गया था। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू की गई। 29 मई को तेज बारिश के कारण सर्चिंग रोकनी पड़ी थी। इसके बाद 30 मई को दोबारा सर्चिंग शुरू की गई। 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या पेड़ काटने वाले हथियार से की गई थी।इसके बाद पुलिस सोनम की तलाश में जुट गई। 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर मिली थी। इसके बाद परत-दर-परत मामले में कई खुलासे हुए। इन खुलासों ने रघुवंशी परिवार सहित सभी को चौंका दिया था। इसमें मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन की जमानत हो चुकी है।पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप परपानी से बचने को लोगों के कंधे पर बैठे विधायककोरबा में कुआं धंसने से परिवार के 3 लोग दबेलखनऊ में बारिश के बाद भीषण जामएमपी में भारी बारिश, घर-दुकानों में पानी घुसामधेपुरा-सीवान में बारिश,पटना की सड़कों पर जलजमाव,मोहल्लों में घुसा पानी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़! रतलाम से जुड़ा कनेक्शन, सिलोम के ससुराल से मिले अहम सबूतराजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़! रतलाम से जुड़ा कनेक्शन, सिलोम के ससुराल से मिले अहम सबूतRaja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है. शिलांग एसआईटी टीम Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

इंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, सिलोम जेम्स के खुलासे से मचा हड़कंपइंदौर राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, सिलोम जेम्स के खुलासे से मचा हड़कंपइंदौर में ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी सिलोम जेम्स ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने एक एसआई और वकील की सलाह पर सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाहा का सामान चुराया। सोनम के बैग से मिले पांच लाख रुपयों का बंटवारा किया गया जिसमें से ढाई लाख वकील को फीस दी गई और शेष लोकेंद्र तोमर ने रखे। सिलोम को गहने...
Read more »

सोशल मीडिया पर नरबलि की पोस्ट करना पड़ा महंगा! राजा रघुवंशी की बहन के खिलाफ असम पुलिस ने दर्ज किया केससोशल मीडिया पर नरबलि की पोस्ट करना पड़ा महंगा! राजा रघुवंशी की बहन के खिलाफ असम पुलिस ने दर्ज किया केसइंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद इंटरनेट पर बयान जारी करने पर असम पुलिस ने राजा की बहन सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया। सृष्टि पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है।राजा के भाई विपिन ने सोनम के भाई गोविंद का नार्को टेस्ट कराने की मांग की...
Read more »

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने अफ्रीकी दौरे पर एस्वातिनी के राजा से मुलाकात कीकेंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने अफ्रीकी दौरे पर एस्वातिनी के राजा से मुलाकात कीकेंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने अफ्रीकी दौरे पर एस्वातिनी के राजा से मुलाकात की
Read more »

Sonam Raghuvanshi News: सोनम जेल में क्या करती है, क्या खाती है, किससे मिलती है... जानिए सबकुछSonam Raghuvanshi News: सोनम जेल में क्या करती है, क्या खाती है, किससे मिलती है... जानिए सबकुछSonam Raghuvanshi Jail News: इंदौर के राजा राघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी और राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को जेल में एक महीने पूरे हो गए हैं.
Read more »

क्या सच में सोनम रघुवंशी-राजा के हनीमून हत्याकांड पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान? एक्टर ने बताई सच्चाईक्या सच में सोनम रघुवंशी-राजा के हनीमून हत्याकांड पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान? एक्टर ने बताई सच्चाईमनोरंजन | बॉलीवुड: Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी के मर्डर केस पर अब बॉलीवुड में फिल्म बनने वाली है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आमिर खान इसे बनाने वाले हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:11:21