राजस्थान में मुस्लिम जातियों को आरक्षण देने के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। इस मुद्दे पर अब राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। गहलोत का कहना है कि कि सभी मुसलमानों को आरक्षण नहीं दिया गया है, जो केवल पिछड़े हुए हैं, सिर्फ उन्हीं को आरक्षण का लाभ मिला...
जयपुर: राजस्थान में मुस्लिम जातियों को दिए गए आरक्षण पर सियासत तेज हो गई है। मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आमने सामने हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कह चुके हैं कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उधर भजनलाल के मंत्री अविनाश गहलोत कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के बाद कांग्रेस की ओर से मुस्लिम जातियों को दिए गए आरक्षण की समीक्षा होगी। अगर गलत तरीके से आरक्षण दिया गया है तो उस गलती को सुधारा जाएगा। अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि मुस्लिम जातियों को जब भी आरक्षण दिया गया। हर बार ओबीसी आयोग की सिफारिश पर ही दिया गया। अब इसमें कुछ नहीं हो सकता।मुस्लिम जातियों को दिए गए आरक्षण को रिव्यू करेंगे - गहलोतराजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत यह ऐलान कर चुके हैं कि ओबीसी की सूची में शामिल 14 मुस्लिम जातियों को दिए गए आरक्षण को रिव्यू कराया जाएगा। पिछले दिनों उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण करते हुए मुस्लिम समुदाय की अलग अलग जातियों को अलग अलग समय में आरक्षण दिया गया। वर्ष 1997 से लेकर वर्ष 2013 तक अलग-अलग समय पर 14 मुस्लिम जातियों को ओबीसी में शामिल कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में प्रावधान किया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। धर्म के नाम पर दिया गया आरक्षण असंवैधानिक है।जो पिछड़े हैं, उन्हें ही तो मिला है आरक्षण - अशोक गहलोतपूर्व सीएम अशोक गहलोत सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी मुसलमानों को आरक्षण नहीं दिया गया है, जो केवल पिछड़े हुए हैं, सिर्फ उन्हीं को आरक्षण का लाभ दिया गया है। पूर्व सीएम ने कहा कि अब सरकार चाहे कुछ भी कहे, अब कुछ नहीं होगा। जो आरक्षण दिया गया है, वह ओबीसी आयोग की सिफारिश पर दिया गया है। मुस्लिम समाज की जो जातियां ओबीसी में आ सकती है, उन्हें ही ओबीसी में शामिल किया गया है।एआईएमआईएम कर चुकी विरोधमुस्लिम आरक्षण के रिव्यू करने की बात सामने आने पर एआईएमआईएम ने भी विरोध किया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव काशिफ जुबैरी ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करने देंगे। अगर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुस्लिम जातियों को दिए गए आरक्षण पर समीक्षा करने या आरक्षण खत्म करने जैसा कोई कदम उठाया तो मुस्लिम समुदाय सड़कों पर उतरेगा। जुबैरी कह चुके हैं कि भाजपा सरकार मुसलमानों को जानबूझकर टारगेट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही है।.
जयपुर: राजस्थान में मुस्लिम जातियों को दिए गए आरक्षण पर सियासत तेज हो गई है। मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आमने सामने हो गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कह चुके हैं कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उधर भजनलाल के मंत्री अविनाश गहलोत कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के बाद कांग्रेस की ओर से मुस्लिम जातियों को दिए गए आरक्षण की समीक्षा होगी। अगर गलत तरीके से आरक्षण दिया गया है तो उस गलती को सुधारा जाएगा। अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि मुस्लिम जातियों को जब भी आरक्षण दिया गया। हर बार ओबीसी आयोग की सिफारिश पर ही दिया गया। अब इसमें कुछ नहीं हो सकता।मुस्लिम जातियों को दिए गए आरक्षण को रिव्यू करेंगे - गहलोतराजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत यह ऐलान कर चुके हैं कि ओबीसी की सूची में शामिल 14 मुस्लिम जातियों को दिए गए आरक्षण को रिव्यू कराया जाएगा। पिछले दिनों उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण करते हुए मुस्लिम समुदाय की अलग अलग जातियों को अलग अलग समय में आरक्षण दिया गया। वर्ष 1997 से लेकर वर्ष 2013 तक अलग-अलग समय पर 14 मुस्लिम जातियों को ओबीसी में शामिल कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में प्रावधान किया था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। धर्म के नाम पर दिया गया आरक्षण असंवैधानिक है।जो पिछड़े हैं, उन्हें ही तो मिला है आरक्षण - अशोक गहलोतपूर्व सीएम अशोक गहलोत सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी मुसलमानों को आरक्षण नहीं दिया गया है, जो केवल पिछड़े हुए हैं, सिर्फ उन्हीं को आरक्षण का लाभ दिया गया है। पूर्व सीएम ने कहा कि अब सरकार चाहे कुछ भी कहे, अब कुछ नहीं होगा। जो आरक्षण दिया गया है, वह ओबीसी आयोग की सिफारिश पर दिया गया है। मुस्लिम समाज की जो जातियां ओबीसी में आ सकती है, उन्हें ही ओबीसी में शामिल किया गया है।एआईएमआईएम कर चुकी विरोधमुस्लिम आरक्षण के रिव्यू करने की बात सामने आने पर एआईएमआईएम ने भी विरोध किया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव काशिफ जुबैरी ने कहा कि मुस्लिम आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करने देंगे। अगर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुस्लिम जातियों को दिए गए आरक्षण पर समीक्षा करने या आरक्षण खत्म करने जैसा कोई कदम उठाया तो मुस्लिम समुदाय सड़कों पर उतरेगा। जुबैरी कह चुके हैं कि भाजपा सरकार मुसलमानों को जानबूझकर टारगेट करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही है।
Muslim Reservation In Rajasthan Cm Bhajanlal Sharma Rajasthan Politics राजस्थान में मुस्लिम आरक्षण अशोक गहलोत न्यूज सीएम भजनलाल शर्मा न्यूज मुस्लिम रिजर्वेशन न्यूज Jaipur News Rajasthan
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Election: सहयोगी दल बढ़ा रहे भाजपा की सिरदर्दी; पहले जेडीएस ने उलझाया, अब नायडू ने किया मुस्लिम कोटे का समर्थनटीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सत्ता में आने पर मुसलमानों के लिए चार फीसदी आरक्षण की घोषणा की है। दरअसल, राज्य में मुस्लिम मतदाता 40 से 50 विधानसभा सीटों पर प्रभावी हैं।
Read more »
राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने किया साफ, बताया- क्यों स्मृति ईरानी के सामने राहुल गांधी नहीं लड़ रहे चुनाव?Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने बताया कि क्यों स्मृति ईरानी के सामने राहुल गांधी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं?
Read more »
जमीन नीलामी का मुद्दा उठाकर बूरे फंसे गहलोत? राजेंद्र राठौड़ ने पूछ लिए तीखे सवालRajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हाल ही में हनुमानगढ़ में हो रहे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
नोटबंदी, जीएसटी, अग्निवीर, कृषि कानून... अशोक गहलोत ने बीजेपी के चुनाव कैंपेन पर उठाया सवालRajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी के चुनाव कैंपेन पर सवाल उठाया. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Rajasthan News: राजस्थान की 14 मुस्लिम जातियों के आरक्षण रिव्यू मामले पर क्या बोले गहलोतRajasthan News: राजस्थान की 14 मुस्लिम जातियों के आरक्षण रिव्यू का मामला. अशोक गहलोत बोले - सरकार Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने पूर्व CM अशोक गहलोत पर कसा तंज, बोले- नेता की क्षमता कमजोर होती है तो लोग छोड़कर...Rajasthan Politics: राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने पूर्व CM अशोक गहलोत पर तंज कसा है. जानिए उन्होंने अशोक गहलोत को लेकर क्या बयान दिया?
Read more »
