Election: सहयोगी दल बढ़ा रहे भाजपा की सिरदर्दी; पहले जेडीएस ने उलझाया, अब नायडू ने किया मुस्लिम कोटे का समर्थन

India News News

Election: सहयोगी दल बढ़ा रहे भाजपा की सिरदर्दी; पहले जेडीएस ने उलझाया, अब नायडू ने किया मुस्लिम कोटे का समर्थन
Nationalindia News In HindiLatest India News Updates
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सत्ता में आने पर मुसलमानों के लिए चार फीसदी आरक्षण की घोषणा की है। दरअसल, राज्य में मुस्लिम मतदाता 40 से 50 विधानसभा सीटों पर प्रभावी हैं।

चुनाव में राजग से जुड़े कई क्षेत्रीय दल भाजपा की सिरदर्दी बढ़ा रहे हैं। कर्नाटक में पार्टी अपनी सहयोगी जद से जुड़े नेताओं प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल में उलझी है। इसी बीच आंध्र प्रदेश में पार्टी की सहयोगी टीडीपी ने ओबीसी आरक्षण में मुस्लिम कोटे का समर्थन किया है। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर पीएम मोदी समेत पूरी भाजपा विपक्ष पर हमलावर है और इसे ओबीसी की हकमारी से जोड़ रही है। बिहार में जदयू समेत दूसरे सभी सहयोगी भाजपा पर निर्भर हो कर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी सहयोगी दल अपने हिस्से की सीट पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा कराने पर जोर दे रहे हैं। यहां भाजपा की रणनीति सहयोगियों की बदौलत राजद के एम-वाई समीकरण से पार पाने की है। साल 2014 के चुनाव में पार्टी ने लोजपा, कुशवाहा के साथ तो बीते चुनाव में लोजपा, जदयू के साथ सफल सोशल इंजीनियरिंग की थी। अपना हित देख रहे नायडू टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सत्ता में आने पर मुसलमानों के लिए चार फीसदी आरक्षण की घोषणा की है। दरअसल, राज्य में मुस्लिम मतदाता 40 से 50 विधानसभा सीटों पर प्रभावी हैं। नायडू इस घोषणा के जरिये इस वोट बैंक को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पहले जैसी रणनीति नहीं यूपी में बीते एक दशक से पार्टी के सहयोगी रहे दल के वरिष्ठ नेता के मुताबिक, हर बार चुनाव से पहले संयुक्त रणनीति बनाने के लिए राजग की बैठक होती थी। बीते चुनाव में भी पीएम मोदी गठबंधन के नेताओं के साथ भोज में मिले थे। इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। दो चरण के मतदान संपन्न होने के बावजूद सहयोगी दलों को प्रचार के लिए पूछा नहीं जा रहा। कहीं भी संयुक्त प्रचार की रणनीति नहीं है। यूपी में पहले दो चरणों में एक बार आरएलडी प्रमुख जयंत संयुक्त जनसभा में दिखे, बिहार में इसी प्रकार सीएम नीतीश दो बार संयुक्त जनसभा में दिखे। इसके बाद ऐसा कोई संयोग नहीं बना।.

चुनाव में राजग से जुड़े कई क्षेत्रीय दल भाजपा की सिरदर्दी बढ़ा रहे हैं। कर्नाटक में पार्टी अपनी सहयोगी जद से जुड़े नेताओं प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल में उलझी है। इसी बीच आंध्र प्रदेश में पार्टी की सहयोगी टीडीपी ने ओबीसी आरक्षण में मुस्लिम कोटे का समर्थन किया है। गौरतलब है कि इस मुद्दे पर पीएम मोदी समेत पूरी भाजपा विपक्ष पर हमलावर है और इसे ओबीसी की हकमारी से जोड़ रही है। बिहार में जदयू समेत दूसरे सभी सहयोगी भाजपा पर निर्भर हो कर चुनाव लड़ रहे हैं। सभी सहयोगी दल अपने हिस्से की सीट पर पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा कराने पर जोर दे रहे हैं। यहां भाजपा की रणनीति सहयोगियों की बदौलत राजद के एम-वाई समीकरण से पार पाने की है। साल 2014 के चुनाव में पार्टी ने लोजपा, कुशवाहा के साथ तो बीते चुनाव में लोजपा, जदयू के साथ सफल सोशल इंजीनियरिंग की थी। अपना हित देख रहे नायडू टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने सत्ता में आने पर मुसलमानों के लिए चार फीसदी आरक्षण की घोषणा की है। दरअसल, राज्य में मुस्लिम मतदाता 40 से 50 विधानसभा सीटों पर प्रभावी हैं। नायडू इस घोषणा के जरिये इस वोट बैंक को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पहले जैसी रणनीति नहीं यूपी में बीते एक दशक से पार्टी के सहयोगी रहे दल के वरिष्ठ नेता के मुताबिक, हर बार चुनाव से पहले संयुक्त रणनीति बनाने के लिए राजग की बैठक होती थी। बीते चुनाव में भी पीएम मोदी गठबंधन के नेताओं के साथ भोज में मिले थे। इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। दो चरण के मतदान संपन्न होने के बावजूद सहयोगी दलों को प्रचार के लिए पूछा नहीं जा रहा। कहीं भी संयुक्त प्रचार की रणनीति नहीं है। यूपी में पहले दो चरणों में एक बार आरएलडी प्रमुख जयंत संयुक्त जनसभा में दिखे, बिहार में इसी प्रकार सीएम नीतीश दो बार संयुक्त जनसभा में दिखे। इसके बाद ऐसा कोई संयोग नहीं बना।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Nationalindia News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सियासत: कांग्रेस और भाजपा में भी छिड़ी है गारंटी की जंगगारंटी शब्द का असर अब कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की सभाओं में देखने को मिल रहा है और दोनों ही दल एक-दूसरे पर वार-पलटवार करते नजर आ रहे हैं।
Read more »

Loksabha Election 2024: 2019 से क‍ितना अलग है पंजाब का लोकसभा चुनाव, अकेली उतरी बीजेपी और मजबूत हुई आप का क्‍या होगा असर?भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने घोषणा की है कि वे अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
Read more »

Lok Sabha Election: 25 मिनट में किसान, मुस्लिम और सवर्णों को साध गईं मायावती, BJP-कांग्रेस पर जमकर बरसींLok Sabha Election: 25 मिनट में किसान, मुस्लिम और सवर्णों को साध गईं मायावती, BJP-कांग्रेस पर जमकर बरसींबहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कहा जो काम पहले कांग्रेस सरकार ने किया वही काम अब भाजपा सरकार कर रही है।
Read more »

LS Polls: भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध जीते, बना रिकॉर्ड; 1951 के बाद केवल 35 नेताओं का नहीं हुआ विरोधLS Polls: भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध जीते, बना रिकॉर्ड; 1951 के बाद केवल 35 नेताओं का नहीं हुआ विरोधसूरत: भाजपा के पहले सांसद मुकेश दलाल ने निर्विरोध जीता चुनाव, 1951 से अब तक 35 प्रत्याशियों की हो चुकी है जीत BJP first MP Mukesh Dalal Surat won election unopposed
Read more »

PM Modi in Bareilly: बरेली में पीएम मोदी का रोड शो, भगवा रथ पर सीएम योगी संग दिखा ये अंदाज; देखिए तस्वीरेंPM Modi in Bareilly: बरेली में पीएम मोदी का रोड शो, भगवा रथ पर सीएम योगी संग दिखा ये अंदाज; देखिए तस्वीरेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम बरेली में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:59:35