All Eyes on Rafah Mean: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आप एक खास ट्रेंड देख रहे होंगे. जिसमें लिखा है #AllEyesOnRafah. आखिर इस ट्रेंड का मतलब क्या है और अब तक कौन से बॉलीवुड सितारे इसके जरिए फिलीस्तीन के सपोर्ट में पोस्ट कर चुके हैं. चलिए सबकुछ बताते हैं.
Explainer: आखिर क्या है 'All Eyes on Rafah', माधुरी दीक्षित से एल्विश यादव तक, किसने क्या कहा और किन बातों पर मचा है घमासान All Eyes on Rafah Mean: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आप एक खास ट्रेंड देख रहे होंगे.
जिसमें लिखा है #AllEyesOnRafah. आखिर इस ट्रेंड का मतलब क्या है और अब तक कौन से बॉलीवुड सितारे इसके जरिए फिलीस्तीन के सपोर्ट में पोस्ट कर चुके हैं. चलिए सबकुछ बताते हैं.9.46 लाख करोड़ के मालिक मुकेश अंबानी के बेस्ट फ्रेंड कौन हैं? बॉलीवुड से है इनकी पक्की दोस्ती, 10 सेलेब्स जो हैं एकदम खासबारिश का मजा हो जाएगा दोगुना! मॉनसून में किसी जन्नत से कम नहीं भारत की ये 5 खूबसूरत जगहेंRam Mandir Ayodhya: उफ ये गर्मी! नौतपा में रामलला को लग रहा स्पेशल भोग, वस्त्रों में भी हुए बदलावRashifal: मेष से मीन किन राशियों को मिलेगा आज भगवान विष्णु का आशीर्वाद, पढ़ें आज का राशिफल अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो एक कॉमन पोस्ट देखा होगा. जहां लिखा है #AllEyesOnRafah. अगर आप इस ट्रेंड से वाकिफ नहीं है और नहीं जानते कि सेलेब्रिटिज का इस मसले पर क्या स्टैंड है तो आपके लिए हम लाए हैं ये खास एक्सप्लेनर स्टोरी. जहां बता रहे हैं आखिर क्या है 'ऑल आईज ऑन राफा', किन सेलेब्स ने फिलिस्तीनियों के नरसंहार को दर्शाने वाले इस टैग का इस्तेमाल किया और वो कौन से सितारे हैं जिन्होंने पहले समर्थन तो दिया लेकिन फिर पीछे हट गए. इसी तर्ज पर #AllEyesOnPOK को लेकर एल्विश यादव ने कौन सी नई बहस छेड़ दी है. चलिए एक-एक करके सभी चीजें बताते हैं. गाजा में करीब 8 महीने से इजरायल-हमास युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम समझौते पर सहमति बनने के बजाय बिगड़ती जा रही है. हाल में ही इजरायल ने राफा में एक शरणार्थी शिविर पर एयर स्ट्राइक की. इस हमले में बच्चों समेत 45 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. इस घटना के बाद दुनियाभर के लोगों का गुस्सा भी उबल उठा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राफा को लेकर ट्वीट्स और पोस्ट किए जाने लगे. जहां यूजर्स ने इजरायल की कार्रवाई की निंदा की. यहीं से 'All Eyes on Rafah' का ट्रेंड शुरू हुआ.'ऑल आईज ऑन राफा' का अर्थ है कि सबकी नजरें राफा पर है. मतलब कि सोशल मीडिया यूजर्स इजरायल सरकार को ये मैसेज देना चाहते हैं कि पूरी दुनिया की निगाहें इसपर है. ऐसी क्रूरता न करें दुनिया उन्हें माफ नहीं करेगी. इस हैशटैग पर लोग राफा पर हुए हमले की निंदा कर रहे हैं और फिलिस्तीन के लिए अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं.वैसे तो दुनियाभर के सेलेब्स इस मसले पर रिएक्ट कर रहे हैं. बात करें बॉलीवुड सेलेब्स की तो आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, ऋचा चड्ढा, करीना कपूर, वरुण धवन, रश्मिका मंदाना, स्वरा भास्कर, प्रियंका चोपड़ा, एटली, सोनाक्षी सिन्हा, सामंथा रुथ प्रभु, तृप्ति डिमरी, नोरा फतेही, रकुल प्रीत सिंह, इलियाना डिक्रूज, दुलकर सलमान, गौहर खान से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज ने इस नारे के जरिए अपनी आवाज बुलंद की. वहीं कुछ सेलेब्स तो ऐसे भी थे जिन्होंने पहले पोस्ट किया और फिर डिलीट कर दिया.आलिया भट्ट को लेकर हाल में ही यूजर्स ने ब्लॉकआउट किया था. मतलब सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ब्लॉक किया क्योंकि उन्होंने मेट गाला के वक्त फिलिस्तीन के समर्थकों के गिरफ्तारी पर रिएक्ट नहीं किया था. ऐसे में इस विवाद के बाद आलिया भट्ट ने राफा के सपोर्ट में पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, ' हर बच्चा प्यार डिजर्व करता है. वह सुरक्षा, शांति और जिंदगी का हकदार होता है. ठीक ऐसे ही हर मां डिजर्व करती हैं कि वह अपने बच्चों को ये सब दे पाएं. #AllEyesOnRafah'दुनियाभर में चल रहे इस नारे के साथ माधुरी दीक्षित भी जुड़ी थीं. उन्होंने इसे लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया. मगर कुछ देर बाद डिलीट कर दिया. इसके बाद माधुरी दीक्षित को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. माधुरी के अलावा रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने भी पोस्ट करने के बाद डिलीट कर दिया था. अब इस पोस्ट के हटाने की वजह माधुरी और रितिका खुद ही बता सकते हैं मगर संभव है कि उन्होंने ट्रोलिंग से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया हो. क्योंकि कई सेलेब्स है जिन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है.यूट्यूबर एल्विश यादव ने तो अपने पोस्ट में सेलिब्रिटीज के समर्थन वाले पोस्ट पर निशाना साधा. उन्होंने POK के सपोर्ट में पोस्ट किया जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल भी हो गया. एल्विश ने अपने पोस्ट में 'All Eyes On Rafah' को एडिट करके फोटो पर 'All Eyes On PoK' लिखा. साथ ही कैप्शन में लिखा, 'लोग किसी भी धर्म के हों लेकिन उनकी हत्या करना कतई निंदनीय हैं. मेरी नजर पीओके पर है.'Explainer: क्या है ब्लॉकआउट? मेट गाला के बाद बुरी फंसीं आलिया भट्ट, औंधे मुंह गिरे सेलेब्स के फॉलोअर्स, समझिए पूरा विवाद
Why Is Everyone Posting Eyes On Rafah What Is All Eyes On The Rafah Campaign रफह पर सभी की निगाहों का क्या मतलब है All Eyes On Rafah Meaning All Eyes On Rafah Rafah News Rafah Gaza राफा न्यूज राफा गाजा पट्टी राफा पोस्ट माधुरी दीक्षित फिलिस्तीन पोस्ट बॉलीवुड इजरायल फिलीस्तीन राफा बॉलीवुड माधुरी डिलीट पोस्ट एल्विश यादव राफा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिर मुसीबत में एल्विश यादव, सांप के जहर मामले में मिली बेल अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED करेगी पूछताछ!एल्विश यादव से अब मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED पूछताछ करने वाली है।
Read more »
एक गुजराती बिहारी को डरा देगा क्या? तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंजTejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ईडी और भाजपा वालों से जब लालू जी नहीं डरे तो तेजस्वी डरने वाला है क्या.
Read more »
Explainer : क्या होती है अंतरिम जमानत, इसमें क्या कर सकते हैं और क्या नहींदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट सशर्त अंतरिम जमानत दी है ताकि वो चुनाव प्रचार कर सकें. अंतरिम जमानत क्या होती है और इसमें क्या कर सकते हैं और क्या नहीं. जानें इसके बारे में
Read more »
हर दिन अंडा खाने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?हर दिन अंडा खाने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Read more »
Cyclone Remal: गंभीर चक्रवाती तूफान का नाम कैसे पड़ा 'रेमल', आखिर क्या है इसका मतलब?Cyclone Remal: गंभीर चक्रवाती तूफान का नाम कैसे पड़ा 'रेमल', आखिर क्या है इसका मतलब?
Read more »
क्या बच्चों को जूस दे सकते हैं,क्या ये सुरक्षित हैजानिए बच्चों को कब और किस उम्र से जूस दे सकते हैं और बच्चों को इससे क्या-क्या फायदे मिलते हैं और बच्चों को जूस पिलाना सही होता है या नहीं।
Read more »
