मुख्य सचिव सुधांश पंत गुरुवार सुबह विद्युत भवन में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
जयपुर। मुख्य सचिव सुधांश पंत गुरुवार सुबह विद्युत भवन में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। करीब सवा नौ बजे अचानक सीएस के विद्युत भवन पहुंचने की जानकारी कार्मिकों को लगी, तो सभी अधिकारी कर्मचारी भागते दौड़ते ऑफिस पहुंचे। सीएस ने निरीक्षण के दौरान कम्प्यूटर खुलवाकर फाइलों की पेंडेंसी देखी, साथ ही कई अधिकारियों के चैंबर में पहुंचकर वहां टेबल पर मौजूद फाइलों की फोटो भी खींचे। अधिकांश अधिकारी अपनी सीट पर नहीं मिले। फाइलों का डिस्पोजल टाइम 106 घंटे देखकर नाराज हुए। लगाई फटकार, बोले-लापरवाही के बावजूद हंसना बेशर्मी सीएस विद्युत भवन में प्रवेश करते ही सीधे पहली मंजिल पर गए, जहां सभी बिजली कंपनियों के अधिकारी बैठते हैं। ज्यादातर अधिकारी नहीं मिले। हालांकि, कुछ देर बार ही विद्युत प्रसारण निगम के एमडी नथमल डिडेल पहुंचे। सीएस ने उनसे पूछ लिया कि कब आए। डिडेल ने 7 मिनट देरी से आने की जानकारी दी तो सीएस ने कहा कि जब अधिकारी ही लेट आएंगे, तो कैसे काम चलेगा। संयुक्त सचिव के वहां दिखने पर सीएस ने कहा कि आपका यहां क्यों आए हो? आपका चैंबर सचिवालय में नहीं है क्या? सहायक अभियंता को लताड़ लगाई। दरअसल, मुख्य सचिव जैसे ही जाने लगे तो सहायक अभियंता हंसने लगी। इस पर सीएस ने कहा- ‘ये मजाक के लिए नहीं, सीरियस जॉब है’। काम में लापरवाही के बावजूद हंसना बेशर्मी है। जो नहीं मिले उनकी रिपोर्ट ली मीडिया से बातचीत में सीएस ने कहा कि अभी यहां और सुधार की जरूरत है। जो अधिकारी नहीं मिले उनके बारे में रिपोर्ट ली जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी जगह बिजली गुल होती है तो लोगों को मुश्किल होती है। असली परीक्षा फील्ड अधिकारियों के सामने हैं,जिसकी मॉनिटरिंग जरूरी है। यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024 : हुआ खुलासा.
. गहलोत ने बताया, क्यों किया हनुमान बेनीवाल से गठबंधन
Rajasthan Government Rajasthan News Rajasthan News In Hindi Sudhansh Pant Sudhansh Pant News Sudhansh Pant Surprise Inspection | Special News |
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024: 'खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेनी होगी...' ऋषभ पंत ने लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद गेंदबाजों पर दिया बड़ा बयानRishabh Pant Big Statement: ऋषभ पंत ने जीत के बाद टीम के गेंदबाजों को लेकर दिया बड़ा बयान
Read more »
PBKS vs RR: सैमसन ने इस तरीके से किया लिविंगस्टोन को रन आउट, आईपीएल ने संजू की धोनी से की तुलना, देखें वीडियोशनिवार को राजस्थान और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर में मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान सैमसन ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को रन आउट किया।
Read more »
केके पाठक को राज भवन ने किया तलब, गर्वनर हाउस और शिक्षा विभाग में तनातनी के बीच अब क्या करेंगे ACS ?राजभवन ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को बुलाया। राज्यपाल ने एसीएस केके पाठक अपने कक्ष में बुलाया। इसे लेकर राज्यपाल के प्रधान सचिव ने एसीएस को पत्र भेजा। गवर्नर हाउस और शिक्षा विभाग के बीच तनातनी के बीच केके पाठक अब क्या करेंगे, इसका सभी को इंतजार...
Read more »
Patanjali Case: 'आप इतने मासूम नहीं हो सकते', SC ने रामदेव को फिर लगाई फटकारSupreme Court Patanjali Case: सुनवाई के दौरान पीठ ने रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सार्वजनिक माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और मामले को 23 अप्रैल के लिए लिस्ट कर दिया.
Read more »
Pratapgarh News: पुलिस ने अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण, दुकानों के आगे रखा सामान किया जब्तPratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ के अरनोद कस्बे में पुलिस ने अभियान चलाकर दुकानों के आगे रखे हुए सामान को जब्त किया गया, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया.
Read more »
