वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल (प्रधान अध्यापिका) पर केस दर्ज किया है.
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूल ों का हाल बेहाल है. यहां कभी टीचर नशे में धुत होकर पढ़ाने आते हैं, तो कोई टीचर बच्चों से ही स्कूल की सफाई करता है. वहीं, एक प्रिंसिपल ने तो स्कूल में ही ब्यूटी पार्लर का काम करा लिया.
मामला यूपी के उन्नाव का है. यहां बीघापुर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत दांद मऊ के तहत आने वाले प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली महिला से ही फेशियल कराने लगीं. एक टीचर ने जब इसका वीडियो बना लिया, तो गुस्साई प्रिंसिपल ने टीचर के हाथ में काट लिया. यह भी पढ़ेंउन्नाव के सरकारी प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि प्रधान अध्यापिका संगीता सिंह स्कूल में मिड डे मील बनाने वाली महिला से अपना फेशियल करा रही हैं. इस दौरान जब एक टीचर अनम खान ने इसका वीडियो बनाना शुरू किया, तो प्रधान अध्यापिका भड़क गईं.वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल पर केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, बच्चों को पढ़ाने के बजाय प्रिंसिपल संगीता सिंह फेशियल करा रही थीं. जिस जगह पर बच्चों के लिए मिड डे मील बनाया जाता है, वहां फेशियल कराया जा रहा था. इसका वीडियो बनाते देख संगीता सिंह ने पहले तो टीचर को जमकर पीटा, फिर उसके हाथ में जोर से काट लिया. अनम खान ने दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए थे. एक वीडियो में उसके दाएं हाथ में दांत से काटने का जख्म देखा जा सकता है. ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर ने आरोपी प्रिंसिपल संगीता सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. बीघापुर पुलिस ने पीड़ित टीचर अनम खान का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है.बीघापुर सर्कल ऑफिसर माया राय ने कहा,"हमें दांद मऊ गांव में स्कूल के सहायक शिक्षक से शिकायत मिली कि प्रधानाध्यापिका परिसर में फेशियल करवा रही थीं. वीडियो बनाते देख उन्होंने सहायक शिक्षक की पिटाई की. मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी." Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comदिल्ली : ‘लिव-इन' साथी की हत्या कर शव अलमारी में छिपाने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार Primary schoolprimary school educationprimary school childrenFacialViral videoटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.
Primary School Education Primary School Children Facial Viral Video प्राइमरी स्कूल प्राइमरी स्कूल एजुकेशन फेशियल वायरल वीडियो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
USA: अमेरिका में चौंकाने वाला मामला, टीचर ने अपने ही स्टूडेंट के साथ बनाएं संबंधइस मामले पर टीचर का बयान सामने आया है. साविकी ने कहा कि इस स्कूल में वो पिछले 7 साल से पढ़ा रही हैं.
Read more »
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच को गुजरात में मिले आरोपीसलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है, दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »
Aprilia ने भारत में लॉन्च की 4 मोटरसाइकिलें, एक की कीमत 31 लाख रुपयेAprilia New Bikes: इटली की मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी अप्रिलिया (Aprilia) ने भारत में अपना पूरा
Read more »
School Viral Video: प्राइमरी स्कूल में फेसियल करा रहीं प्रिंसिपल ने वीडियो बनाने पर टीचर का हाथ चबा डालाउन्नाव के बीघापुर के मऊ प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें पहले तो सहायक शिक्षिका Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
प्रिंसिपल स्कूल में करवा रही थी फेशियल, टीचर बनाने लगी वीडियो, फिर दांत से काटा और मारी ईंटउन्नाव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां स्कूल में प्रिंसिपल अपना फेशियल करवा रही है. इसका वीडियो स्कूल में तैनात एक टीचर अनम खान ने अपने मोबाइल से बना लिया. आरोप है कि इसके बाद हेड मास्टर संगीता सिंह ने टीचर का हाथ पर बुरी तरह से काटा और ईंट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया.
Read more »
स्कूल में फेशियल करा रही थी हेडमास्टर, शिक्षिका ने वीडियो बनाया तो चबाया हाथTeachers Fight: उत्तर प्रदेश के उन्नाव के प्राथमिक विद्यालय में फेशियल करा रही प्रधान शिक्षिका ने वीडियो बनाने पर सहायक शिक्षिका को कई जगह दांत से काट लिया।
Read more »
