Supreme Court Patanjali Case: सुनवाई के दौरान पीठ ने रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सार्वजनिक माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और मामले को 23 अप्रैल के लिए लिस्ट कर दिया.
'मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हमसे जो भूल हुई है उसके लिए हमने बिना शर्त माफी मांगी है. उस समय हमने जो किया वह सही नहीं था, ऐसा काम के उत्साह में हो गया. हम भविष्य में इसे ध्यान में रखेंगे.' ये बातें रामदेव ने पतंजलि विज्ञापन केस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कही.
सुनवाई के दौरान पीठ ने रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सार्वजनिक माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और मामले को 23 अप्रैल के लिए लिस्ट कर दिया.मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान भी पतंजलि आयुर्वेद के सह-संस्थापक रामदेव और प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण मौजूद रहे. इस दौरान हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की पीठ ने फटकार लगाते हुए रामदेव से कहा कि वह 'इतने निर्दोष नहीं' हैं.पतंजलि के वकील ने कोर्ट से कहा कि वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को तैयार हैं. जिस पर कोर्ट ने कहा कि हम बाबा रामदेव को सुनना चाहते हैं. कोर्ट ने उनके 'गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार' के लिए भी उनकी आलोचना की. जस्टिस हिमा कोहली ने बाबा रामदेव से सवाल किया की क्या आपने जो कुछ किया है वह सही है? जिसपर बाबा रामदेव ने जवाब दिया, 'हमसे जो भूल हुई है उसके लिए हमने बिना शर्त माफी मांगी है. उस समय हमने जो किया वह सही नहीं था.' हालांकि, पीठ ने कहा कि 'कानून सभी के लिए समान है. क्या आप जानते हैं कि आप लाइलाज बीमारियों के बारे में विज्ञापन नहीं कर सकते?'उन्होंने रामदेव को भ्रामक प्रचार के लिए फटकार लगाते हुए कहा कि, आपने क्या सोचा कि आप प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और प्रचार करेंगे? जिस चीज का आप प्रचार कर रहे हैं, हमारी संस्कृति में ऐसी कई चीजें हैं. लोग अपने इलाज के लिए हमेशा ऐलोपैथी नहीं घरेलू नुस्खे भी इस्तेमाल करते हैं. आप अपनी पद्यतियों को चलाने के लिए दूसरों को खराब और उसे रद्द करने को क्यों कह रहे हैं?इस पर रामदेव ने जवाब दिया कि, 'हमारा इरादा किसी भी तरीके को रद्द करने का नहीं था. आयुर्वेद को रिसर्च बेस्ड एविडेंस के लिए तथ्य पर लाने के लिए पतंजलि ने 5 हजार से ज्यादा रिसर्च किए हैं.'लाइलाज बीमारियों के लिए दवाओं की पब्लिसिटी की इजाजत किसी को नहीं है. यह आपका गैर-जिम्मेदाराना रवैया है. आपका पिछला इतिहास नुकसानदेह है. हम इस पर विचार करेंगे कि आपकी माफी स्वीकार की जाए या नहीं. आपने लगातार उल्लंघन किए हैं.आप इतने मासूम नहीं हो सकते.न्यायमूर्ति हिमा कोहलीइस पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि 'जो भी हुआ, वो अज्ञानतापूर्वक हुआ. आगे से नहीं होगा. हम मांफी मांगते हैं'बेंच और रामदेव की बातचीत ऐलोपैथी पर कटाक्ष करने को लेकर आगे बढ़ गई जब रामदेव ने कहा कि, ऐलोपैथी को भी साइंस कहा गया है और इन दोनों ब्रांच के बीच विकिपीडिया वगैरह पर भी विवाद चलता रहा है. जिसपर जस्टिस अमानतुल्लाह ने कहा कि आपको अपने काम से सरोकार होना चाहिए. सुनवाई के अंत में जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि 'ऐसा लग नहीं रहा है कि कोई हृदय परिवर्तन हुआ हो. अभी भी आप अपनी बात पर अड़े हैं.'पतंजलि के वकील मुकुल रोहतगी ने बेंच से एक हफ्ते का समय मांगा, जिसपर कोर्ट ने अपनी स्वीकृति दी. मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल के लिए टाल दी गई. कोर्ट ने अगली सुनवाई में कंपनी के दोनों मालिकों की उपस्थिती सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उनके वकील को दी.इससे पहले मामले की सुनवाई बुधवार, 10 अप्रैल को हुई थी. कंपनी के भ्रामक विज्ञापनों के लिए पतंजलि के संस्थापकों रामदेव और बालकृष्ण द्वारा दायर की गई 'बिना शर्त माफी' हलफनामें को खारिज करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'हम अंधे नहीं हैं और हम इस मामले में उदार नहीं होना चाहते.'इससे पहले के हलफनामे में दोनों ने अदालत से सुनवाई के दौरान निजी उपस्थिति से छूट मांगी थी.अदालत ने इतने लंबे समय तक पतंजलि के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के लिए उत्तराखंड लाइसेंसिंग प्राधिकरण को भी फटकार लगाई और यह भी कहा कि वह इस मामले में केंद्र के जवाब से संतुष्ट नहीं है. कोर्ट ने राज्य के लाइसेंसिंग प्राधिकरण से पूछा, 'क्या आप जो कर रहे हैं उसे करने की हिम्मत है? आप एक डाकघर की तरह काम कर रहे हैं.'न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अमानुल्लाह की पीठ ने कहा, 'माफी कागज पर है. हम इसे स्वीकार करने से इनकार करते हैं, हम इसे अदालत के आदेश की मर्जी से किया गया उल्लंघन मानते हैं.'पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ याचिका इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दायर की है. पतंजलि विवाद: ऐड में गलत दावा करना अपराध है? कंपनी को किस कानून के तहत फटकार पड़ी?
Baba Ramdev In Court Balkrishna Acharya In Court Supreme Court On Patanjali Misleading Ads Patanjali Misleading Ads Patanjali पतंजलि आयुर्वेद बाबा रामदेव आचार्य बालकृष्ण सुप्रीम कोर्ट में बाबा रामदेव सुप्रीम कोर्ट में पतंजलि की सुनवाई
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चोरी होने के बाद भी मिल जाएगा Switch Off हो चुका स्मार्टफोन, इस सेटिंग को आज ही ऑन कर दें यूजर्सFind Your Lost Smartphone: अगर आपका स्मार्टफोन चोरी होने के बाद ऑफ कर दिया गया है, फिर भी आप उसकी लोकेशन तलाश सकते हैं और अपने डिवाइस तक पहुंच सकते हैं.
Read more »
हाई कोलेस्ट्रॉल से नसें हो गई हैं ब्लॉक, तो इस एक सफेद चीज का सेवन कर कंट्रोल कर सकते हैं अपना कोलेस्ट्रॉल लेवलCoconut Benefits For Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप नारियल खा सकते हैं.
Read more »
पेन और पेपर के इस्तेमाल के बिना क्या आप इस गणित की पहेली को हल कर सकते हैं? 99% लोगों ने दिया गलत जवाबक्या आप इस गणित की पहेली को हल कर सकते हैं?
Read more »
आप अच्छा काम कर रहे हैं मगर.... रामदेव से SC ने अचानक यह क्यों कहा, फिर योग गुरु बोले- आगे से नहीं होगाRamdev News: योग गुरु रामदेव और बालकृष्ण की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ से कहा, 'मैं सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को तैयार हूं.' हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने दोनों को माफी देने से इनकार कर दिया.
Read more »
Patanjali Ads Case: 'रामदेव, बालकृष्ण एक हफ्ते के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें', सुप्रीम कोर्ट का निर्देशPatanjali Ads Case: 'रामदेव, बालकृष्ण एक हफ्ते के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें', सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
Read more »
बिना शर्त सार्वजनिक माफी, बाबा रामेदव ने SC के सामने लगाई गुहार, जानें पतंजलि केस में आज क्या-क्या हुआSC On Patanjali Misleading Ad Row: पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव और बालकृष्ण ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह इस केस में पब्लिकली माफी मांगने को तैयार हैं। कोर्ट ने हालांकि कहा कि आप काम अच्छा कर रहे हैं लेकिन आप एलोपैथी को बदनाम नहीं कर...
Read more »
