राजस्थान के अजमेर में आईपीएस वंदिता राणा के निर्देश पर बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। इसके तहत पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया गया है। घरेलू नौकर, किराएदार, ड्राइवर, चौकीदार का सत्यापन आवश्यक होगा। आमजन से अपील की गई है कि वे भी पुलिस का सहयोग करें और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की सूचना...
अजमेर: राजस्थान की तेज तर्रार IPS वंदिता राणा इन दिनों चर्चा में है। आईपीएस वंदिता राणा अजमेर जिले की पुलिस अधीक्षक हैं। अजमेर में बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने 'एक कदम' आगे बढ़ाते हुए एक आदेश जारी कर दिया। एसपी वंदिता ने जिले में अपराध, अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए घरेलू नौकरों का 'पुलिस सत्यापन' अनिवार्य कर दिया है। आइए जानते हैं कौन हैं वंदिता राणा और उनका आदेश.
..कौन हैं IPS वंदिता राणा?वंदिता राणा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई गाजियाबाद के सरकारी संस्थानों से पूरी की है। वंदिता ने 12वीं तक गाजियाबाद के एक सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के ही एक सरकारी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। 2017 बैच की आईपीएस वंदिता राणा जयपुर, दौसा और सिरोही की पुलिस अधीक्षक रह चुकी हैं। उन्होंने दौसा की पुलिस अधीक्षक रहते हुए विशेष अभियान के जरिए दर्जनों तस्करों की धरपकड़ की है। वंदिता राणा जयपुर में अपने कार्यकाल के दौरान मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वंदिता ने युवाओं को भी नशे के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाया था। वंदिता राणा ने क्या दिया है आदेश?अजमेर जिले की एसपी वंदिता राणा के निर्देशानुसार, दरगाह थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ विशेष टास्क फोर्स बनाकर धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही घरेलू नौकर, किराएदार, ड्राइवर, चौकीदार आदि का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाना होगा। अजमेर एसपी वंदिता राणा ने बढ़ते अपराध को देखते हुए लोगों से अपील की है, साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी है कि ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। अजमेर में अभी तक कितने बांग्लादेशियों को पकड़ा गया?विगत दिनों से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा एजेंसी की ओर से अंदर कोर्ट, दरगाह, संपर्क सड़क और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर नजर रखते हुए उनके दस्तावेज चेक किया जा रहे हैं । अवैध रूप से घुसपैठ कर अजमेर पहुंचे बांग्लादेशी खानाबदोश की जिंदगी गुजर बसर कर रहे हैं। अभी तक ऐसे 8 लोगों को पकड़ा जा चुका हैं। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी लंबे समय से बंगाल के निवासी बताकर अजमेर में खानाबदोश की जिंदगी गुजार कर करे थे। अजमेर में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ जारी, दरगाह क्षेत्र से एक और पकड़ाएसपी वंदिता राणा ने की जनता से ये अपीलपुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि हमारी जिलेवालियों से अपील है कि घरों, संस्थानों में रखे जा रहे नौकरों और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन करवाएं, उनकी पृष्ठभूमि की जांच कराएं। पुलिस का सहयोग करें और उनकी सलाह का अनुसरण करें। अपने आसपास के क्षेत्र अगर कोई अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक की पहचान होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, जिससे उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। सूचित करने वाले व्यक्ति या संस्था की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
IPS Vandita Rana Who Is IPS Vandita Rana Ajmer News Ajmer SP Vandita Rana Ajmer SP Vandita Rana Police Verification Order आईपीएस वंदिता राणा आईपीएस वंदिता राणा न्यूज़ कौन हैं आईपीएस वंदिता राणा अजमेर समाचार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दरभंगा में पवन एक्सप्रेस में फायर अलार्म बजने से हड़कंपदरभंगा के पास पवन एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक फायर अलार्म बजने से यात्रियों में हड़कंप मचा। यात्रियों ने डर के मारे ट्रेन से कूदने लगे।
Read more »
उत्तराखंड के चार परिवार के सदस्य राजस्थान में मृत मिलेउत्तराखंड के देहरादून के चार लोगों के शव राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में एक आश्रम में मिले हैं। मृतक एक ही परिवार के थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read more »
अजमेर में ट्रेन से गिरने से युवक की मौतएक युवक अजमेर के दौराई रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में गेट से गिरकर एक बिजली के पोल से टकरा गया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई।
Read more »
बिहार के गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायलबिहार के गोपालगंज में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, एक घायल
Read more »
राजस्थान स्कूल में दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे की मौतराजस्थान के कोटपुतली जिले के नीमराणा कस्बे में एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से 5 साल के बच्चे अविनाश अवस्थी की मौत हो गई। एक अन्य बच्चा भी घायल हुआ है।
Read more »
Ind vs Eng 4th T20I: इस वजह से भी बौखलाए हुए हैं इंग्लैंड पूर्व क्रिकेटर, हर्षित राणा की स्पीड बनी चर्चा का विषयInd vs Eng 4th T20I: चौथे मैच में भारत की जीत की चर्चा को हर्षित राणा विवाद ने छिपा दिया, लेकिन राणा एक और बड़ी वजह से चर्चा में हैं
Read more »
