बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 31 नक्सलियों की मौत

खबर News

बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, 31 नक्सलियों की मौत
Naxal EncounterBijapurChhattisgarh
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 31 नक्सलियों की मौत और दो जवानों की जान गंवानी पड़ी है।

यह एनकाउंटर बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में हुआ है, अभी भी अन्य नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। आईजी ने बताया कि नक्सलियों के बड़ी संख्या में जमा होने की सूचना मिली थी, इसके बाद मौके पर फोर्स रवाना की गई है। सुबह से ही रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि इस नक्सल ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। 650 से ज्यादा जवानों ने नक्सलियों को घेरा बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह जिस नेशनल पार्क के कोर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। दरअसल वहां मद्देड़ एरिया कमेटी, तेलंगाना स्टेट कमेटी एवं नेशनल पार्क एरिया कमेटी के बड़े नक्सलियों का जमावड़ा रहा। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ के करीब 650 से ज्यादा जवानों की पार्टी को लेकर तीन तरफ से रवाना किया गया था। जवान बलिदान 1.

डीआरजी एचसी नरेश ध्रुव , भाटा पारा , बालोद 2. एसटीएफ, कांस्टेबल वासित रावटे, डोंडी बालोद घायल जवान 1. डीआरजी कांस्टेबल जग्गू कलमू 2. एसटीएफ कांस्टेबल गुलाब मंडावी जवानों के बलिदान पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जवानों के बलिदान होने की सूचना पर जताया शोक। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 जवान बलिदान एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है। ईश्वर से बलिदान जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।' बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री… — Vishnu Deo Sai February 9, 2025 डिप्टी सीएम बोले- 31 नक्सली मारे गए, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, 'जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के अंतर्गत मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए हैं। 2 जवानों की जान चली गई है। दो जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।' #WATCH | Kawardha | Chattisgarh Dy CM Vijay Sharma says, "31 Naxalites have been killed in an encounter under the National Park area of District Bijapur. 2 jawans have lost their lives...Two jawans have been injured and were airlifted to the hospital for treatment...A huge… https://t.co/8TWNfA1sBn pic.twitter.com/0HQRDp2jqI — ANI February 9, 2025

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Naxal Encounter Bijapur Chhattisgarh Security Forces Naxalism Casualties

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर: जवानों ने नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को ...छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर: जवानों ने नेशनल पार्क एरिया कमेटी के माओवादियों को ...Chhattisgarh Bijapur Naxal Encounter Latest Update - छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल से ऑटोमैटिक वेपन बरामद
Read more »

बीजापुर जंगलों में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सलियों की मौतबीजापुर जंगलों में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 18 नक्सलियों की मौतबीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के पुजारी कांकेर व मारुड़बाका के जंगल में गुरुवार को सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है और यह संख्या और भी बढ़ सकती है।
Read more »

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ भारी मुठभेड़, 14 नक्सलियों की मौतछत्तीसगढ़: नक्सलियों के साथ भारी मुठभेड़, 14 नक्सलियों की मौतगरियाबंद जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 14 नक्सलियों की मौत हुई है जिसमें 12 शव बरामद कर लिए गए हैं।
Read more »

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आठ नक्‍सली ढेर, सीएम साय ने बताया सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आठ नक्‍सली ढेर, सीएम साय ने बताया सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को शुक्रवार को नक्‍सलियों की उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्‍होंने नक्‍सलियों की तलाश शुरू की और शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई.
Read more »

बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए 12 नक्सली, हथियार बरामदबीजापुर में बड़ी मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए 12 नक्सली, हथियार बरामदनक्सलियों की आई शामत, बीजापुर में बड़ी मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए 12 नक्सली, हथियार बरामद
Read more »

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़: 12 नक्सलियों का मर्डर, दो जवान शहीदछत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़: 12 नक्सलियों का मर्डर, दो जवान शहीदबीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सलियों की मौत और दो जवानों का शहादत हुआ।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:41:00